Monday, September 16, 2024

ब्रह्महर्षि समाज की हुई बैठक,संगठन की मजबूती पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दिया बल।

ब्रह्महर्षि समाज की हुई बैठक,संगठन की मजबूती पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दिया बल।

बाबू शिवपत्तर राय महाविद्यालय पर आयोजित हुई बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाबू शिव पत्तर राय महाविद्यालय पर ब्रह्महर्षि समाज की आजमगढ़ जनपद की हुई बैठक बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन की मजबूती पर दिया बल।सोमवार की सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आजमगढ़ जनपद की ब्रह्महर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा बाबू शिव पत्तर राय महाविद्यालय रामगढ़ में ब्रह्मर्षि समाज की बैठक की गई जिसमें आजमगढ़ जनपद के साथ-साथ मऊ देवरिया कुशीनगर वाराणसी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी राष्ट्रीय संरक्षक बृजेश राज व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केएन राय ने भगवान परशुराम व स्वामी सहजानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय,राजलक्ष्मी,दिवाकर राय व रजनीश राय ने सम्बोधित करते हुए संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा की आज के समय में आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष के एन राय में अपने संबोधन में ब्रह्मर्षि समाज के संगठन की मजबूती पर बल दिया और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया वही कम समय में संगठन के विस्तार के साथ उनके कार्यों की प्रशंसा इस दौरान आजमगढ़ जनपद के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मनोज राय प्रज्ञा राय रतन राय सहित सैकड़ो की संख्या में संगठन के पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment