चौबेपुर गाँव में हुआ भव्य श्रीराम कथा का आयोजन।
(समाचार आजमगढ़ लाइव, हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा::--रिपोर्टर अमित तिवारी)
मऊ जनपद::-
मऊ जिले के इटौरा चौबेपुर में विगत दिनों से चल रही श्रीराम कथा का विश्राम दिवस एवं महा प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन।वही कथा वाचक डॉक्टर अशोक हरिवंश चौबे थे जो अपने पिता देह दानी स्वर्गीय हरिवंश चौबे जी की स्मृति में स्वयं कर रहे थे। जिसमें गाँव के सैकड़ों लोगों के साथ साथ जहाँ तक जिनको स्मरण हो रहा था वह सभी सज्जन श्रोता गण उपस्थित हो रहे थे। बड़ी ही मधुर एवं मन मोहक कथा वाचक डॉक्टर अशोक हरिवंश चौबे जी द्वारा कथा के भाव को आधुनिक समय से जोड़कर बताया गया की परिवार ही समाज की नींव है अतः भाई और भाई में प्रेम होना चाहिए,परिवार में समन्वय होना चाहिए अन्यथा परिवार लंका बन जाएगा और वहाँ रहने वाला रावण।व्यक्ति के अंदर ही श्रीराम होते है और रावण। जैसे जैसे रामत्व का विस्तार होगा वैसे वैसे रावनत्व ख़त्म होता जायेगा। कथा को श्रोता गण बड़े ही भाव से आत्मशाद कर रहे थे। इस आयोजन के आयोजक स्वयं डाक्टर अशोक चतुर्वेदी संयुक्त आयुक्त एवं डाक्टर संजय चतुर्वेदी सेक्सन आफिसर, सहयोगी प्रवेश चतुर्वेदी, सुतिक्षण चतुर्वेदी, शैलेश चंद चौबे, नीरज चतुर्वेदी, अमन चतुर्वेदी एवं भाजपा के (मण्डल महामंत्री) सुशील चौबे थे। श्रोता गण भाव विभोर होकर राम कथा सुनते हुए बीच बीच में करतल ध्वनि करते दिख रहे थे आज कथा विराम के दिन इस कथा को सुनने के लिए अभिषेक तिवारी स्टेट ला ऑफिसर हाई कोर्ट प्रयागराज,शशिकांत तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, इंस्पेक्टर,शौर्य पदक विजेता कर्नल विजयेंद्र सिंह चौहान प्रयागराज,पूर्व विधायक प्रयागराज,अरविंद तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री शिवसेना और अनेक पत्रकार नागरिक प्रयागराज से उपस्थित थे एवं इस कथा में एवं महा प्रसाद में मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा भाजपा की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी श्रीमती पूनम सरोज, वरिष्ठ भाजपा नेता अंकित सरोज, ग्राम सभा प्रधान अजय जायसवाल, पूर्व प्रधान चंद्र शेखर सिंह, कोटेदार,अशोक सिंह,सियाबस्ती ग्राम प्रधान अशोक मल्लाह,देवकली ग्राम प्रधान अभिषेक यादव, सहायक अभियंता अखिलेश चतुर्वेदी,अंकुर चौबे, मन्नू बाबा, सुनील चौबे,अभिषेक चौबे,बलवंत सिंह,इंद्रासन पाल,पंकज पाल,राजीव विश्वकर्मा इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment