पूर्व मंत्री ने गोल्डेन मैरिज हाल का किया शुभारंभ।
गोल्डन मैरिज हाल का फीता काट कर पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में पूर्व मंत्री ने मैरिज हाल का किया शुभारंभ गोल्डन मैरिज हॉल का फीता काटकर पूर्व मंत्री ने जीयनपुर क्षेत्र को किया समर्पित।शुक्रवार की शाम 6:00 बजे पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने जीयनपुर कस्बा में मुबारकपुर मार्ग पर स्थित गोल्डन मैरिज हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया वहीं कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त आजमगढ़- गोरखपुर और मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग से जुड़ा होने के कारण और विशाल क्षेत्रफल में स्थित होने के कारण मैरिज हॉल आकर्षक व प्रत्येक दृष्टिकोण से आज के समय के अनुरूप अच्छा साबित होगा इस दौरान उन्होंने गोल्डन मैरिज हॉल के मालिक रामआशीष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य को शुभकामना दी। शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मैरिज हॉल के शुभारंभ पर बधाई दी और कहा कि क्षेत्र में मैरिज हॉल सफलता की एक नई कहानी लिखेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी विधायक डॉ0एच एन सिंह पटेल,जिला पंचायत सदस्य रामवृक्ष गौतम,संजय यादव,दिनेश मोदनवाल,संतोष मोदनवाल,मुलायम मोदनवाल,हरिश्चंद्र यादव,महफूज खान,श्रीनाथ यादव,रविंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment