Sunday, September 8, 2024

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में लखनऊ रीजनल बना ओवर ऑल विजेता।

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में लखनऊ रीजनल बना ओवर ऑल विजेता।

जीयनपुर नवोदय विद्यालय की 18 छात्राओं ने लिया हिस्सा।

विजई छात्राओं को प्राचार्य व शिक्षकों ने दी बधाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर,उधमसिंह नगर में 4 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में लखनऊ रीजन की टीम ने बालक और बालिका दोनो ग्रुप में सभी 6 आयुवर्ग में फाइनल में विजेता रही और ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के सात रीजन पटना,शिलांग,जयपुर, चंडीगढ़,पुणे,भोपाल और हैदराबाद रीजन की टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें देश के अधिकांश नवोदय विद्यालयों का प्रतिनिधित्व रहा। विदित हो की अगस्त माह में क्लस्टर लेवल एवं रीजनल लेवल की खो खो प्रतियोगिता का आयोजन जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में संपन्न हुआ एवं यहां से रीजनल लेवल की टीम गठित होकर रुद्रपुर नेशनल प्रतियोगिता हेतु गई। कुल 72 सदस्यीय टीम में 18 प्रतियोगी नवोदय विद्यालय जीयनपुर के ही थे। बाकी प्रतियोगी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के रहें विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ए के पाठक,रंजना,संजू यादव,रीना के नेतृत्व में गई टीम के विजई होने पर विद्यालय के प्राचार्य,उप प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने पूरी टीम को टेलीफोन पर बधाई दी। लखनऊ रीजन के डिप्टी कमिश्नर डॉ बी के सिन्हा ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रीय स्तर की खो खो प्रतियोगिता में अभूतपूर्व सफलता से पूरे विद्यालय में जश्न का माहौल है।

No comments:

Post a Comment