एक बार फिर घाघरा नदी खतरा निशान के करीब।
24 घंटे में 79 सेमी बढ़ा जल स्तर,दर्जन भर गांवों के रास्तों पर चढ़ा पानी।
जमुवारी सहित पांच स्थानों पर शुरू हुआ नांव का संचालन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी की लहरों की शुक्रवार को एक बार फिर खतरा निशान के करीब पहुंचने लगा जलस्तर 24 घंटे में 79 सेमी की वृद्धि के साथ जलस्तर खतरा निशान छूने को बेताब दिखा।इस बीच दो दिन पहले रात से शुरू बारिश शनिवार को भी जारी रहने से जलस्तर और भी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। जमुआरी,बूढ़नपट्टी,बांका, भदौरा,चक्की,सोनौरा,बेलहिया सहित दर्जन भर गांवों के रास्ते डूबने से पांच स्थानों पर नांव का संचालन शुरू हो गया है।आसपास के गांवों के रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या उत्पन्न होने लगी है।इस बीच 82वें दिन तीन बैराजों से 266618 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। राहत की बात यह कि चार गांवों के बाद सहबदिया में भी कटान अभी रुकी हुई है। शुक्रवार को 18 सेमी की वृद्धि रिकार्ड की गई थी। जबकि शनिवार को तीन सेमी से अधिक प्रति घंटे की रफ्तार से 79 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। मुख्य मापक स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर है। शुक्रवार को 70.52 मीटर रहा,जबकि शनिवार को 71.31 मीटर रिकार्ड किया गया इस प्रकार नदी खतरा निशान से 37 सेमी नीचे बह रही।
No comments:
Post a Comment