कृषि मेला व संगोष्ठी हुई आयोजित।
प्रगतिशील किसान को व्यवसायिक खेती की तरफ बढ़ने की जरूत::मनीष मिश्रा
प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर कृषि मेला व संकोष्ठी हुई आयोजित प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने प्रगतिशील किसानों को व्यावसायिक खेती की तरफ बढ़ाने की जरूरत बताया बुधवार को सुबह 11:00 बजे अजमतगढ़ ब्लाक सभागार में किसान गोष्ठी एवम् किसान मेला का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि आज देश के प्रगतिशील किसान को व्यवसायिक खेती करने की जरूरत है। जिससे भविष्य में लाभ के साथ आय दो गुनी हो सके।परम्परागत खेती को छोड़ समय के साथ व्यवसायिक खेती से ही पूरा किया जा सकता है। वहीं कृषि वैज्ञानिक रामकेवल यादव ने किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया वहीं सरकार किसानों को कई प्रकार के अनुदान,कृषि यंत्र एव बीजो पर सब्सिडी दे रही है। जिसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। उद्यान अधिकारी सुशील प्रजापति ने कहा कि आधुनिक खेती काफी लाभप्रद है। वर्तमान में सरकार रवि और खरीफ की फसलों पर बीज सहित कृषि यंत्र आदि पर अनुदान दे रही है। उद्यान विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड पाइप सहित स्प्रिंगल पर 90 प्रतिशत अनुदान है। प्याज का बीज नि:शुल्क दिया जाता है।सब्जी की खेती आम,अमरुद पर शत प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान एडियो कृषि ने कृषि से संबंधित शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान मुख्य रूप से प्रगतिशील किसान बच्चा राय को सम्मानित किया गया वहीं सेवानिवृत जिला उद्यान अधिकारी गणेश लाल श्रीवास्तव को बखारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, राजेश खरवार सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment