Tuesday, June 30, 2020

03 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से 01 व्यक्ति रानीपुर रजमो, मुहम्मदपुर, 01 व्यक्ति जमीरपुर, तरवाॅ तथा 01 व्यक्ति असाउर मुबारकपुर का रहने वाला है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 03 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से 01 व्यक्ति रानीपुर रजमो, मुहम्मदपुर, 01 व्यक्ति जमीरपुर, तरवाॅ तथा 01 व्यक्ति असाउर मुबारकपुर का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कन्टेनमेंट घोषित होगा। 
उन्होने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 233 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान में समय में 56 एक्टिव केस हैं, 170 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में आये हुए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबरों पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में आये हुए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु उ0प्र0 कामगार व श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग के जिला स्तरीय कमेटी के साथ बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर 33218 कुशल श्रमिक एवं 144200 अकुशल श्रमिकों का डाटा है, जिसमें कार्यदायी संस्था कुशल श्रमिकों के योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराते हुए डाटा को मार्क करेगी। 
जिलाधिकारी ने जिला रोजगार सहायता अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिन डाटा को मार्क किया जा रहा है।उनको सत्यापित कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उद्योग विभाग, एनआरएलएम, डूडा, खादी ग्रामोद्योग, ग्राम्य विकास विभाग, श्रम विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, कौशल विकास मिशन आदि विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रवासी श्रमिकों को स्कील के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीएलसी रोशन लाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, जिला रोजगार सहायता अधिकारी मनिराम यादव, एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द सामंत सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

मण्डलायुक्त को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी गयी भावभीनी विदाई।

मण्डलायुक्त को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी गयी भावभीनी विदाई।

कार्यों के प्रति समर्पित मण्डलीय अधिकारियों एवं कार्यालय स्टाफ की कार्यशैली अति उत्तम एवं सराहनीय रही हैः मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त के मार्ग दर्शन में कार्य करना सुखद अनुभूति, भविष्य में शासकीय कार्यों के सुचारु सम्पादन में उपयोगी सिद्ध होगा: अपर आयुक्त

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज़मगढ़ 30 जून -- मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को उनके कार्यालय के सभागार कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य मण्डलीय अधिकारियों द्वारा शाल, मोमेन्टो, बुकें आदि भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने कहा कि मण्डलायुक्त के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने जो भी कार्य किया वह उससे पूरी तरह सन्तुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि प्रायः गरीब और असहाय लोग अपनी समस्यायें लेकर उनके पास आते थे जिनका सम्यक निस्तारण किया जाना अतिआवश्यक होता था। ऐसे अधिकांश मामलों में मण्डलीय अधिकारियों के स्तर से जाॅंच करा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया है। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि मण्डलीय अधिकारियों ने जिस कुशलता और तन्मयता के साथ सौंपे गये कार्यों का समयवद्ध निस्तारण किया है वह सराहनीय है। उन्होंने मण्डलीय अधिकारियेां के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मण्डल में जितने भी मण्डलीय अधिकारी कार्यरत हैं वह टीम भावना के साथ कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने विशेष रूप में अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण में इनकी सटीक जाॅंच काफी सराहनी रही है, जिससे भूमि विवाद का निस्तारण समयवद्ध रूप से हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा  निष्पादित कार्यों को भी सराहनीय बताया।
मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आहवान किया कि कार्यों के प्रति पूर्व की भांति समर्पण की भावना बनाये रखें। उन्होंने कहा कि जो भी फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास आते हैं तो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु प्राथमिकता के आधार पर ध्यान दें, यह आप लोगों का नैतिक कर्तव्य है, इसके अलावा समस्याग्रस्त व्यक्ति की सारी उम्मीदें आप लोगों पर केन्द्रित होती हैं, इसलिए उन्हें किसी भी दशा में मायूस न किया जाय। समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि मण्डलायुक्त श्रीमती त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में कार्य करना एक सुखद अनुभूति रही है तथा उनके द्वारा समय समय पर किया गया मार्ग दर्शन भविष्य में शासकीय कार्यों के सुचारू रूप से सम्पादन में काफी मददगार सिद्ध होगा। कार्यक्रम को अपर आयुक्त वंश बहादुर वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह, उप आबकारी आयुक्त एसपी चैधरी, उप निदेशेक समाज कल्याण सुरेश चन्द, शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश पाण्डेय, अनिल सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी आदि ने भी सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त के एक वर्ष 19 दिन के कार्यों की खुले मन से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने किया, इस अवसर पर कवि आचार्य पंडित सहदेव पाण्डेय सांकृत्यायन, पंडित जन्मेजय पाठक आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मण्डलायुक्त को भावभीनी विदाई दी। यह भी उल्लेखनीय है कि मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के साथ ही कार्यालय सहायक राम दुलार (ट्रेसर) भी मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए हैं, जिन्हें उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी, राजेश यादव, विजय प्रकाश सिंह, अनिल कुमार मौर्य आदि द्वारा शाल, अंगवस्त्र, बुकें, आदि भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 जून-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लागू किया गया देशव्यापी लाकडाउन भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 30 जून 2020 तक प्रभारी रहने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। 
इसी क्रम में धार्मिक पूजा स्थलों, कार्यालय, माल, रेस्टोरेंट को खोलने हेतु केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी के क्रम में दिशा निर्देश जारी करते हुए इन्हें दिनांक 08 जून 2020 से लागू कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद आजमगढ़ के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। 
उन्होने बताया कि दिनॉक 28 जून 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम पल्हनी, तहसील सदर में 02 व्यक्ति, 2-राजस्व ग्राम हाफिजपुर, तहसील सदर में में 01 व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-राजस्व ग्राम पल्हनी, तहसील सदर, 2-भगत सिंह चैराहा से कोल्ड स्टोरेज तक, राजस्व ग्राम हाफिजपुर, तहसील सदर का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 230 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 53 एक्टिव केस हैं, 170 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 30 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 03 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 230 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 53 एक्टिव केस हैं, 170 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। 
उन्होने बताया कि कुल 53 एक्टिव केस में 33 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 17 मरीज को एल-3 (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 02 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए बीएचयू एवं 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Monday, June 29, 2020

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने समस्त कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अपने-अपने कार्यालयों में कोविड केयर हेल्प डेस्क बनाकर उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगायें

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जून-- शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ऐसे कार्यालयों में जहाॅ आम जनता का आवागमन ज्यादा हो, वहाॅ पर कोविड केयर हेल्प डेस्क बनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुआ है। 
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने समस्त कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अपने-अपने कार्यालयों में कोविड केयर हेल्प डेस्क बनाकर उन पर कर्मचारियों ड्यूटी लगायें एवं कोविड केयर हेल्प डेस्क पर थर्मल स्कैनर व सेनेटाइजर उपलब्ध करायें, जिससे कि आगन्तुकों को थर्मल स्कैनिंग व हाथों को सेनेटाइज कराया जा सके। इसी के साथ ही साथ आगन्तुकों का रजिस्टर में नाम व पता दर्ज करें।
जिलाधिकारी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया एवं कोरोना से संबंधित लगे हुए पोस्टर ‘‘कोरोना से बचना है आसान, इन सब बातों का रखें ध्यान’’ का अवलोकन किया गया। 
जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि कोविड केयर हेल्प डेस्क के खोलने की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी प्रशासन को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा मंदूरी एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा मंदूरी एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्याें में तेजी लायें और जो भी निर्माण कार्य अवशेष हैं, उसे 15 दिन में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
 निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पार्किंग और लैण्डस्केपिंग का कार्य अभी तक प्रारम्भ नही हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को सख्त निर्देश दिये कि कार्याें को प्रारम्भ कराकर जल्द से जल्द पूर्ण करायें।
जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट पर साफ-सफाई रखें और एयरपोर्ट के बाहर की गंदगी को डीपीआरओ के माध्यम से साफ कराना सुनिश्चित करें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट के पास सटे हुए जिन मकानों को हटाया जाना है, उनका मूल्यांकन कर अद्यतन स्थिति पता कर भुगतान कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि मकान को वहाॅ से हटाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी उपस्थित रहे।

छात्रों को छात्रवृत्ति आनलाईन करने हेतु प्रस्तावित समय-सारणी 2020-21 के अन्तर्गत दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 एवं

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापिन एवं लाॅक करने तथा छात्रों को छात्रवृत्ति आनलाईन करने हेतु प्रस्तावित समय-सारणी 2020-21 के अन्तर्गत दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 एवं अन्य) योजना हेतु 01 जुलाई से 31 अगस्त 2020 तक प्रदेश में स्थिति मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। समस्त संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (समेस्टर की दशा में दो समेस्टर  के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करना है तथा प्रदेश से बाहर की नवीन शासकीय व शासकीय सहायता प्राप्त संस्थायें योजनाधिकारी (वाह्स प्रदेश छात्रवृत्ति) निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ से पासवर्ड प्राप्त करने हेतु आनलाईन एवं हार्डकापी स्पीड पोस्ट (निदेशक, समाज कल्याण उ0प्र0, 3-प्राग नरायण रोड कल्याण भवन, लखनऊ -226001) से भेजकर पासवर्ड प्राप्त करना) (नोट-राज्य से बाहर की नवीन संस्थायें पासवर्ड के लिए 31 अगस्त 2020 तक ही आनलाईन आवेदन कर सकती है।), 01 जुलाई से 18 सितम्बर 2020 तक (राज्य से बाहर की पूर्व से पासवर्ड प्राप्त पुरानी संस्थाओं द्वारा सूचनाओं को आनलाईन अंकित कर सकती हैं।) योजनाधिकारी (वाह्य प्रदेश छात्रवृत्ति) से पासवर्ड प्राप्त करके (नवीन संस्थायें) मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। समस्त संस्थाओं (नवीन एवं पूर्व से पासवर्ड प्राप्त पुरानी संस्थाओं) द्वारा पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (समेस्टर की दशा में दो समेस्टर के अंकों को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित करना है। 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2020 तक प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु ) द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं फीस आदि को अकित करना तथा उसकी प्रमाणितकता को आनलाईन सत्यापित करना है। 21 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2020 तक योजनाधिकारी , वाह्य प्रदेश छात्रवृत्ति (अन्य प्रदेशों में स्थित शासकीय एवं शासकीय सहायाता प्राप्त संस्थानों हेतु) द्वारा सभी संस्थानों के प्रकार, सीटो की संख्या एवं फीस का विवरण प्राप्त अभिलेखों के आधार पर आनलाईन लोक किया जाना है। 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2020 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के सहयोग से सभी संस्थानों के प्रकार , सीटों की संख्या एवं फीस का विवरण आंनलाईन लाॅक किया जाना एवं जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति से पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम के प्रकार , सक्षम स्तर से अनुमोदित सीटों की संख्या तथा सत्यापित फीस का आनलाईन प्रारूप पर अनुमोदन प्राप्त करना है।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति- समूह 1,2,3 व 4 से सम्बन्धित पाठ्यक्रम एवं कक्षा 11-12 के छात्रों हेतु दिनांक 01 अगस्त से 25 अगस्त 2020 तक छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जाना है। (आनलाईन आवेदन पत्र/छात्राओं हेतु 01 अगस्त से 05 नवम्बर 2020 तक अनवरत जारी रहेगा),  छात्र द्वारा आनलाइन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिण्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाईन आवेदन में हुई त्रुटियों (हाईस्कूल, इण्टरमीडियट रोल नम्बर तथा आय, जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा आवेदन का क्रमांक) को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेण्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना है। आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर, विलम्बतम 01 सितम्बर 2020 तक आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना है। 02 अगस्त से 07 सितम्बर 2020 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित वापस एवं अग्रसारित करना। (नोट-02 अगस्त से 07 सितम्बर 2020 तक संस्था से अग्रसारित सही नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं को ही 02 अक्टूबर 2020 को भुगतान हेतु डाटा शामिल किया जायगा), 08 सितम्बर से 20 नवम्बर 2020 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र नवीनीकरण न करने का कारण संस्था द्वारा ऑनलाईन छात्र/छात्रा के सम्मुख यथा स्थान अंकित किया जाना एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपदीय अधिकारियों , शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर संस्था एवं छात्र/छात्राओं का भौतिक सत्यापन किया जाना है। 15 सितम्बर 2020 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12हेतु) एवं सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवंएफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था की मान्यता, वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को आनलाईन सत्यापित करना है। 08 सितम्बर से 15 सितम्बर 2020 तक पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा वापस प्राप्त किया जाना एवं एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण किया जाना है। (नवीनीकरण के सही छात्रों के लिए)। 16 सितम्बर से 28 सितम्बर 2020 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्ध डाटा के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाना, स्वीकृत करना एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से शुद्ध डाटा लॉक किया जाना (नवीनीकरण के शुद्ध छात्र/छात्राओ के लिए)। 30 सितम्बर तक जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लांक डाटा के आधार पर नवीनीकरण के सही छात्र/छात्राओं का एनआईसी की राज्य इकाई से मांग सृजित कराना है। 01 अक्टूबर 2020 तक जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लाॅक डाटा के आधार पर नीवीकरण के सही छात्रों को कोषागर के ई-पेमेण्ट के तहत पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से छात्र/छात्राओं के बचत बैंक खातों में सीधे धनराशि अन्तरित किया जाना है। 02 अक्टूबर 2020 तक प्रत्येक जनपद में छात्रवृत्ति वितरण दिवस कार्यक्रम आयोजित करना है।
कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के अवशेष नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं हेतु दिनांक 01 अगस्त से 05 नवम्बर 2020 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जाना है। छात्र द्वारा आनलाइन आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिण्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाईन आवेदन में हुई त्रुटियों (हाईस्कूल, इण्टरमीडियट रोल नम्बर तथा आय, जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा आवेदन का क्रमांक) को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेण्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना है। आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर, विलम्बतम 12 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना है। 02 अगस्त से 19 नवम्बर 2020 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित वापस एवं अग्रसारित करना है। 30 नवम्बर 2020 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12हेतु) एवं सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवंएफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था की मान्यता, वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को आनलाईन सत्यापित करना है। 20 नवम्बर 2020 से 10 दिसम्बर 2020 तक पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा वापस प्राप्त किया जाना एवं एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण किया जाना है। 11 सितम्बर से 20 दिसम्बर 2020 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्ध डाटा के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाना, स्वीकृत करना एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से शुद्ध डाटा लाॅक किया जाना है। 11 सितम्बर से 21 दिसम्बर तक संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र , संस्था एवं कल्याण अधिकारियों के लाॅगिन पर प्रदर्शित किया जाना एवं आनलाईन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्र द्वारा ठीक करके पुनः आवेदन आनलाईन सबमिट किया जाना है। आवेदन पत्र भरने के 03 दिन के अ न्दर विलम्बतम 24 दिसम्बर 2020 तक आनलाईन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके छात्र-छात्राओं द्वारा समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना है। 12 दिसम्बर 2020 से 28 दिसम्बर 2020 तक छात्र/छात्रा द्वारा सही किये गये आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाईन आवेदन पुनः प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना है। 29 दिसम्बर 2020 से 06 जनवरी 2021 तक छात्र द्वारा सही किये गये संदेहास्पद डाटा को एनआईसी की राज्य इकाई में विभिन्न निर्धारित बिन्दुओं पर पुनः परीक्षण किया जाना है। 07 जनवरी 2021 से 20 जनवरी 2021 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा संदेहास्पद एवं छात्र/छात्राओं द्वारा सही किये गये संदेहास्पद डाटा के सम्बन्ध में निर्णय के उपरान्त समस्त पात्र छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति स्वीकृत करना एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से स्वीकृत डाटा लाॅक किया जाना है। 23 जनवरी 2021 तक जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लाॅक डाटा के आधार पर एनआईसी की राज्य इकाई से मांग सृजित करना है। 25 जनवरी 2021 तक जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लाॅक डाटा के आधार पर कोषागर के ई-पेमेण्ट  के तहत पीएफएमएस से छात्र/छात्राओं के बचत बैंक खातों में सीधे धनराशि अन्तरित किया जाना है तथा दिनांक 26 जनवरी 2020 को प्रत्येक जन्पद में छात्रवृत्ति वितरण दिवस कार्यक्रम आयोजित करना है।

मालटारी बाज़ार में शटर का ताला तोड़कर, हजारों की चोरी।

मालटारी बाज़ार में शटर का ताला तोड़कर, हजारों की चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार में स्थित पुस्तक व गैस से सम्बंधित दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करसौली गांव निवासी रमाकांत मिश्र पुत्र स्व0 कुबेर मिश्र की सराय सागर मालटारी बाजार में पुस्तक व गैस से सम्बंधित दुकान है। हर रोज की तरह शाम को दुकान बंद करके सभी लोग घर चले गए थे।
बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैट्री, चार भरे हुए गैस सिलेंडर, तीन डबल चूल्हा, 5 सिंगल चूल्हा व अन्य छोटे मोटे गैस से सम्बंधित हजारों के सामानों को उठा ले गए। रविवार की सुबह शटर का ताला टूटा हुआ और शटर खुला देख बाजार वासियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होने पर जब रमाकांत मिश्रा ने आकर देखा तो समान गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी नोडल के कोरोना संक्रमित पाये जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एवं सम्पूर्ण द्वितीय तल को 24 घण्टे के लिए सील।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जून-- सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि जिला सर्विलांस अधिकारी नोडल के कोविड-19 कोरोना संक्रमित पाये जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के द्वितीय तल पर स्थिति आईडीएसपी कार्यालय एवं सम्पूर्ण द्वितीय तल को 24 घण्टे के लिए सील करते हुए 12 घण्टे के अन्तराल पर दो बार सेनेटाइज एवं 70 प्रतिशत एल्कोहल से सम्पूर्ण उपकरण/फर्नीचर को सेनेटाइज कराया जा रहा है। उक्त तल पर कार्यरत/सम्पर्क में आये हुए सभी कार्मिकों की कोविड-19 की जांच हेतु सैम्पलिंग किया गया है। कार्यालय के प्रथम एवं भूतल पर स्थित शेष कार्य पूर्व की भाॅति होते रहेंगे।

डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 05 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 05 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। 
जिसमें से 02 व्यक्ति कोमल कालोनी पल्हनी, 01 व्यक्ति हाफिजपुर आजमगढ़, 01 और व्यक्ति नौरसिया लालगंज का तथा 01 व्यक्ति तरवाॅ आजमगढ़ का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कन्टेनमेंट घोषित होगा।
उन्होने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 230 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान में समय में 56 एक्टिव केस हैं, 167 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होने बताया कि कुल 56 एक्टिव केस में से 35 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 18 मरीज को एल-3 अस्पताल (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ तथा 02 मरीज को ईलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है।

कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे:जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 29 जून-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लागू किया गया देशव्यापी लाकडाउन भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 30 जून 2020 तक प्रभारी रहने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। 
इसी क्रम में धार्मिक पूजा स्थलों, कार्यालय, माल, रेस्टोरेंट को खोलने हेतु केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी के क्रम में दिशा निर्देश जारी करते हुए इन्हें दिनांक 08 जून 2020 से लागू कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद आजमगढ़ के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। 
उन्होने बताया कि दिनॉक 24 जून 2020 की रात्रि को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जाँच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-मोहल्ला कासिमगंज, नगर पंचायत बिलरियागंज, तहसील सगड़ी में 02 व्यक्ति, 2- यादव बस्ती, हथनौर खुर्द, तहसील फूलपुर में 01 व्यक्ति के कोविड -19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। 
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बंध दी गयी व्यवस्था के अनुसार  जनपद के 1-वार्ड नं0-4 मोहल्ला कासिमगंज, नगर पंचायत बिलरियागंज, तहसील सगड़ी में 02 व्यक्ति, 2- यादव बस्ती, हथनौर खुर्द, तहसील फूलपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। 
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच, विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Sunday, June 28, 2020

शस्त्र लाइसेंसी जिनके पास 03 शस्त्र दर्ज हैं, वे अपने तीसरे शस्त्र को दिनांक 13 दिसम्बर 2020 तक जमा/सरेण्डर कर दें।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 जून-- प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) ने बताया है कि ऐसे शस्त्र लाइसेंसी जिनके पास 03 शस्त्र दर्ज हैं, वे अपने तीसरे शस्त्र को दिनांक 13 दिसम्बर 2020 तक जमा/सरेण्डर कर दें। इस हेतु आम जन के जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के सम्बन्ध में निर्देश भी दिये गये हैं। साथ ही साथ नये शस्त्र लाइसेंसों के लिए आवेदन पत्र/अन्य सेवाओं के लिए आवेदन पत्र/आग्नेयास्त्रों के पृष्ठांकन आदि के लिए प्रार्थना पत्र एनडीएएल एलिस पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किये जाने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा दिनांक 29 जून 2020 के उपरान्त यूआईएन के शस्त्र लाइसेंस को अवैध माने जाने का उल्लेख भी शासन के उपरिवर्णित पत्र में किया गया है।
तत्क्रम में उन्होने सूचित किया है कि जनपद के ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारी, जिनके पास 03 शस्त्र दर्ज हैं, वे अपना तीसरा शस्त्र दिनांक 13 दिसम्बर 2020 तक अवश्य ही जमा/सरेण्डर कर दें। साथ ही साथ अब नये शस्त्र लाइसेंसों के लिए आवेदन पत्र/अन्य सेवाओं के लिए आवेदन पत्र/आग्नेयास्त्रों के पृष्ठांकन आदि के लिए प्रार्थना पत्र एनडीएएल एलिस पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। इसके अलावा दिनांक 29 जून 2020 के उपरान्त बिना यूआईएन के शस्त्र लाइसेंस अवैध होंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 06 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 28 जून--  मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 06 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से 01 व्यक्ति   मुडियार मिर्जापुर, 01 व्यक्ति हथनौर खुर्द फूलपुर, 03 व्यक्ति सिधारी एवं 01 व्यक्ति लालगंज आजमगढ़ का रहने वाला है। 
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
उन्होने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 225 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 51 एक्टिव केस हैं, 167 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होने बताया कि कुल 51 एक्टिव केस में 37 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 13 मरीज को एल-3 (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। 

Saturday, June 27, 2020

सीओ सगड़ी मनोज सिंह रघुवंशी ने थाने में बैठक के बाद किया रूट मार्च के दौरान 25 गाड़ियों का कराया चालान।

सीओ सगड़ी मनोज सिंह रघुवंशी ने थाने में बैठक के बाद किया रूट मार्च के दौरान 25 गाड़ियों का कराया चालान।


बिना हेलमेट बिना मास्क के चला रहे वाहन को कराया चालान। 


वाहन स्वामियों में इस कार्रवाई को लेकर मचा रहा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस प्रत्येक दिन शासन के मनसा के अनुरूप जीयनपुर के थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न कस्बो एवं चौराहों पर पैदल गस्त कर आमजनता व व्यपारियो में सुरक्षा का माहौल जागृत करते हुए वाहन चालकों को यातायात संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य कर रही है।
इसी क्रम में शनिवार कि शाम लगभग 5:30 बजे अचानक थाने की मीटिंग के बाद क्षेत्राधिकारी सगड़ी मनोज सिंह रघुवंशी और साथ में कोतवाल जीयनपुर गजानंद चौबे व एस एस आई श्री प्रकाश शुक्ला जीयनपुर ने कोतवाली थाना क्षेत्र का द्वारा
किया। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे के द्वारा पुलिस फोर्स के साथ जीयनपुर बाजार व अजमतगढ़ बाजार में पैदल गस्त किया गया और साथ ही रोड पर चलने वाले वाहनों को रोक कर कागजात को चेक करते हुए विना हेलमेट बाधे गाड़ी ना चलाने की नसीहत देते हुए कहा गया कि यदि कोई गाडी़ चालक यातायात के नियमो के विरुद्ध गाड़ी चलाते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर विधिक कार्यवाही की जाएगी। आजमगढ़ जनपद पुलिस के द्वारा किये जा रहे प्रत्येक दिन के पैदल मार्च को स्थानी लोगो द्वारा काफी सराहना किया जा रहा है। सावन माह और नागपंचमी व कावड़ यात्रा को देखते हुए रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने बिना मास्क, बिना कागजात, बिना हेलमेट लगाए लोगों के 25 गाड़ियों को पकड़कर गाड़ियों का चालान करने का जीयनपुर कोतवाल को आदेश दिया वही हिदायत दी कि प्रत्येक दिन सुबह शाम वाहन चेकिंग का कार्य कराया जाये। जिससे दुर्घटना से बचा जा सकता है। और जनता व व्यापारियों में एक अलग पहचान बनाएं जिससे जनता और व्यापारियों में एक नया संदेश जाये। उनको लगे कि पुलिस सदैव उनके साथ हैं।
इस दौरान एस आई उमेश कुमार, एस आई सुबास सिंह,एस आई अमरनाथ यादव,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजकुमार तिवारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया।

आठ लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार।

आठ लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने सागर सिंह को लोहिया नगर थाना ब्लकेश्वर जनपद आगरा से किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ साइबर काॅप के नाम से मशहूर हो चुके जनपद के पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह के बुने जाल में शिक्षक के खाते से आठ लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाला साइबर अपराधी सागर सिंह आखिर फंस ही गया और जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी व पेशे से शिक्षक हरबंशलाल श्रीवास्तव अपनी पुत्री की शादी करने के लिए बैंक में आठ लाख रुपया रखे हुए थे।
शिक्षक के पुत्र को ऑनलाइन गेम खेलने का शौक था। इसी का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधी सागर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी लोहिया नगर बल्केश्वर थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा ने शिक्षक के पुत्र से दोस्ती की और ऑनलाइन गेम खेलते हुए जान पहचान बनाई और उसको झांसा में लेकर 8 लाख रुपये निकाल लिए।
शिक्षक से आठ लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आते हैं पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने गिरफ्तारी के लिए जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे व साइबर सेल के मनीष सिंह को तकनीकी जानकारी देते हुए अपराधी को जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की संयुक्त टीम अपराधी सागर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाला अभियुक्त सागर सिंह ऑनलाइन गेमिंग का टॉप लेवल प्लेयर है। गेम खेलते समय लोगों से जान पहचान बनाता है और गेम के लेवल एवं हैंक के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। नए प्लेयर से धोखे से उनके बैंक डेबिट डिटेल प्राप्त कर खाते से गेम वाउचर, क्वाइन आदि ऑनलाइन खरीदारी कर ली जाती है। साथ ही नगद धन अपने दोस्तों के खातों में अपराधी ट्रांसफर कर देता था। उसी से अपना एवं दोस्तों का गेम वाउचर ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से खरीदारी करता था।

Friday, June 26, 2020

डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 04 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राजीटिव प्राप्त हुई है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 04 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से 01 व्यक्ति हर्रा की चुंगी आजमगढ़, 01 व्यक्ति बनकटा जीयनपुर, 01 व्यक्ति मेडिकल कालेज चक्रपानपुर का चिकित्सक तथा 01 व्यक्ति हरैया का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा। 
उन्होने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 212 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 43 एक्टिव केस हैं, 162 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में टाइलिंग, हैण्ड वासिग, स्मार्ट टीवी, शौचालय व बाउण्ड्री के निर्माण कार्य का एक साथ शुभारम्भ किया गयाः जिलाधिकारी

विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में टाइलिंग, हैण्ड वासिग, स्मार्ट टीवी, शौचालय व बाउण्ड्री के निर्माण कार्य का एक साथ शुभारम्भ किया गयाः जिलाधिकारी

मनरेगा के तहत आज 156000 मजदूरों को रोजगार दिया गयाः जिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 जून-- गरीब कल्याण रोजगार योजना प्रधानमंत्री द्वारा 20 जून 2020 को शुभारम्भ किया गया था, जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा ग्राम खरचलपुर तहबरपुर में एक साथ कायाकल्प के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम के 1293 प्राथमिक विद्यालयों में टाइलिंग, हैण्ड वासिग, स्मार्ट टीवी, शौचालय व बाउण्ड्री के कार्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1503 सामुदायिक शौचालय एवं 33 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण के कार्य का प्रतिकात्मक रूप से शुभारम्भ किया गया।
इसी के साथ ही मनरेगा के अन्तर्गत हार्टीकल्चर, ग्रामीण सड़कें, आंगनवाड़ी केन्द्र, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म पाण्ड, बकरी पालन शेड, जल संरक्षण व प्लाण्टेशन के कार्यों को समस्त ब्लाकों में एक साथ जिलाधिकारी द्वारा शुभारम्भ किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत आज 156000 मजदूरों को रोजगार दिया गया है, जिसमें 40000 प्रवासी मजदूरों को भी मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
ग्राम खरचलपुर तहबरपुर में तालाब निर्माण व वृक्षारोपण हेतु गड्ढ़ों के खुदाई का कार्य कराया जा रहा था, जिसमें 90 श्रमिक कार्य कर रहे थे, जिसमें 36 प्रवासी श्रमिक भी मनरेगा के तहत कार्य कर रहे थे। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा बीबी सिंह उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार अभियान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से रिमोट दबाकर शुभारम्भ किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 26 जून-- कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण लाकडाउन में उ0प्र0 में लौटे प्रवासी कामगार व श्रमिकों को रोजगार देने के लिए केन्द्र सरकार के गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तर्ज पर आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार अभियान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से रिमोट दबाकर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, जालौन, संतकबीर नगर व गोरखपुर के लाभार्थियों से टेली वार्ता की गयी, जिसमें जालौन के कामगार जीतू, सिद्धार्थनगर के कोडरा गाॅव के कुरबान अली से संवाद किया गया। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत आलोक कुमार रानी की सराय को 10 लाख तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत मु0 हलीम अंजान शहीद को 25 लाख के ऋण का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही 09 प्रवासी मजदूरों को गीता इण्डस्ट्रीज में रोजगार दिया गया। ओडीओपी के अन्तर्गत राममिलन प्रजापति अम्बारी तथा श्यामलाल प्रजापति अम्बारी फूलपुर को प्रतिकात्मक रूप से टूलकीट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी ने अपने व्यक्तिगत जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, हमारे सामाजिक जीवन में भी गाॅव में, शहर में अलग-अलग तरह की कठिनाईयाॅ आती ही रहती हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से आप लोग बचें, इसकी अभी तक न कोई दवा बनी है और नही इसका कोई टीका आया है। इसकी एक दवाई है, दो गज की दूरी, मॅुह ढ़कना, फेस कवर या गमछे का इस्तेमाल करना। जब तक कोरोना का टीका नही बनता तब तक हम इसी दवा से इसे रोक पायेंगे। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, संयुक्त आयुक्त उद्याग रंजन चतुर्वेदी, एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द सामंत, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद चैधरी, औद्योगिक सहकारी समिति सचिव अनुराग रूंघटा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश कुमार तथा उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य उपस्थित रहे।

Tuesday, June 23, 2020

जनपद में 18 मरीज पाये गये हैं, इस संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जनपद में दुकानों को खोलने और बन्द करने के समय एवं क्रम में परिवर्तन किया जा रहा है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 23 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनपद के व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आज कोविड-19 से सक्रंमित 18 मरीज पाये गये हैं, इस संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जनपद में दुकानों को खोलने और बन्द करने के समय एवं क्रम में परिवर्तन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब कल दिनांक 24 जून 2020 से सम्पूर्ण जनपद में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार सड़क के पूरब और उत्तर पटरी की दुकानें खुलेंगी तथा मंगलवार, वृहस्पतिवार तथा शनिवार को पश्चिम व दक्षिण पटरी की दुकानें खुलेंगी। यह आदेश सम्पूर्ण जनपद में सभी दुकानों के लिए होगा (केवल सब्जी, दूध और दवा की दुकानो को छोड़कर)।
जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को जनपद की सम्पूर्ण दुकानें पूर्णतः बन्द रहेंगी, केवल दवा, सब्जी और दूध की दुकानें खुलेंगी तथा रविवार के दिन पूरे बाजार को नगर पालिका द्वारा सेनेटाइज कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जब एक पटरी दुकानें खुलेंगी जब दूसरी पटरी की दुकानों के सामने पार्किंग बनाया जाय। सभी दुकानदार अपनी दुकानों के सामने गोला बनाकर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। सभी दुकानें प्रातः 10ः00 बजे से सायं 7ः00 बजे तक खुलेंगी (केवल सब्जी, दूध और दवा की दुकानो को छोड़कर)।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सिटी सहित व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि/सदस्य उपस्थित रहे।

उपजिलाधिकारी सगड़ी कि अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

उपजिलाधिकारी सगड़ी कि अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

सावन माह व नागपंचमी त्यौहार को देखते हुए बुलाई गई शांति कमेटी की बैठक।

सावन माह त्यौहार को शांतिप्रिय तरीके से मनाने की अपील: उपजिलाधिकारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना के प्रांगण में मंगलवार को शाम 4:30 बजे के करीब उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी के अध्यक्षता में शांति सुरक्षा समिति तथा पीस कमेटी के सम्मानित सदस्यों एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधानो और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में पीस कमेटी शांति सुरक्षा सदस्यों की बैठक की गई। सावन माह व नागपंचमी के त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें जाने के पक्ष में संभ्रांत व्यक्तियों से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों व हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने शांति सुरक्षा समिति एवं पीस कमेटी के सदस्यों ने इस बात का विश्वास दिलाया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सभी त्योहारों को सकुशल व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने में अपना- अपना योगदान प्रदान करने का वादा किया। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी ने अपील किया कि हमारा आप लोग सहयोग करें। जिससे हम किसी भी अप्रिय घटना को घटने ना दे। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे। कही भी कोई शरारती तत्व त्यौहार में बाधा डालने की कोशिश करता है तो उसके बारे में तत्काल हमको अवगत कराएं और अपने नजदीकी सीओ सगड़ी और जीयनपुर कोतवाल को जानकारी दें जिससे शरारती तत्वों से निपटा जा सके। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे,एस आई अमरनाथ यादव,एस आई उमेश कुमार,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजकुमार तिवारी, दिनेश यादव, हरिशंकर यादव अध्यक्ष नगर पंचायत जीयनपुर,पारसनाथ सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत अजमतगढ़, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, मन्नूलाल जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह,प्रदीप तिवारी, सुब्बान खान,अजीत राय, अनुराग राय, रवि गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।

Sunday, June 21, 2020

सरकारी खड़ंजा उखाड़कर उठा ले गये ईंट।

सरकारी खड़ंजा उखाड़कर उठा ले गये ईंट।

टड़वा बद्दोपुर मे मनबढ़ों ने दिखाई दबंगई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजस्व ग्राम टड़वा बद्दोपुर ग्राम सभा चक अजीज रौजा सैफन पट्टी में कतिपय लोगों  ने एक खडंजा को न केवल उखाड़ डाला वरन उसमे लगी ईंट भी उठा ले गये। ग्राम प्रधान ने इस बाबत जीयनपुर थाने में तहरीर दी है। जहां एक तरफ सरकार विकास के लिय सतत प्रयत्नशील  और कटिबद्ध है। वहीं कुछ लोगों को गांवों का विकास कार्य रास नही आता। कुछ ऐसा ही मामला जीयनपुर थाने के राजस्व ग्राम टड़वा बद्दोपुर का है। नगर पंचायत जीयनपुर से सटा होने के कारण यहां खंड़जा और नाली की लम्बे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्राम प्रधान ने सरकारी मद से खड़ंजा लगवा दिया और नाली बनवा भी दिया लेकिन कुछ लोग गुरूवार की रात न केवल खडंजा उखाड़ दिया वरन ईंट तक उठा ले गये  मिली जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम टड़वा बद्दोपुर का ग्रामीण हिस्सा ग्राम पंचायत चक अजीज रौजा सैफन पट्टी के परिक्षेत्र में आता है। ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों के मद्देनजर पीच रोड से पोखरी तक 10 कड़ी का खड़ंजा व नाली बनवाया था। गुरूवार की शाम कतिपय लोगों ने न केवल उक्त खंडजे को उखाड़ दिया वरन उसमे लगी ईंट भी उठा ले गये। ग्राम प्रधान ने 112 नंबर पर डायल कर मामले की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने सोहित, मोहीत पुत्रगण शिवपूजन, शिवपूजन पुत्र बलई निवासी चक अजीज थाना जीयनपुर सहित उनके 15 सहयोगियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Saturday, June 20, 2020

गैंगस्टर के अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गैंगस्टर के अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में गैंगस्टर के अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कुल्लू उर्फ गुड्डू पुत्र मुस्ताक निवासी नथ्थूपुर के ऊपर 138 / 20 यूपी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। फरार चल रहे हैं। अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस तलाश कर रही थी। जिसे रात्रि 8:00 बजे अंजान शहीद बाजार से जीयनपुर थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने मय दल बल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

एससी,एसटी व अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा।

एससी,एसटी व अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती के अपहरण व एससी,एसटी का पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार नाबालिग पौत्री को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप दादी ने लगाया उसने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर बताया कि 18 तारीख की रात्रि में पौत्री अजमतगढ़ घर से शौच के लिए निकली अजमतगढ़ कस्बे में नहर के पास जहां से टिंल्ठू ने बहला फुसला भगा ले गया।
वही उसके द्वारा जातिसूचक भद्दी भद्दी गाली दी जा रही है। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने एससी एसटी व धारा 363 , 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश कर रही है।

चौकीदार पुत्र ने गोली मारकर की आत्महत्या।

चौकीदार पुत्र ने गोली मारकर की आत्महत्या।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र केदार उम्र 45 वर्ष निवासी हाजीपुर शाम 3:30 बजे तमंचा से अपने आप को गोली मार ली स्थानीय ग्रामीणों  के द्वारा घटना की सूचना पर मौके पर रौनापार थाना प्रभारी ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया पत्नी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक राम सिंह के पिता केदार पीडब्ल्यूडी में चौकीदार के पद पर कार्यरत रहे राम सिंह दो भाइयों में बड़ा था। पिता की मौत के उपरांत दोनों भाई अलग-अलग रहते थे। सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी से विवाद के उपरांत पत्नी को मारने के लिए दौड़ा पत्नी पड़ोस में स्थित मकान में घुस गई। नहीं मिलने पर अपने घर में जाकर तमंचे से अपने आप को गोली मार ली। मृतक के पास दो पुत्री एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री मनीषा उम्र 15 साल दिव्य उम्र 11 साल ऋषभ उम्र 9 साल की है वही पत्नी सुमन का रो रो कर बुरा हाल है।

अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी थाने में दी तहरीर।

अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी थाने में दी तहरीर।

मोबाइल फोन से अधिवक्ता को मिली जान-माल की धमकी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी अधिवक्ता को जान से मारने पीटने कि मिल रही मोबाइल फोन से धमकी।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरमा गांव निवासी अधिवक्ता संजय कुमार पुत्र पलटन राम जो सगड़ी तहसील में अधिवक्ता है। संजय कुमार ने आरोप लगाया कि हमारे गांव का मनबढ़ दबंग आपराधिक किस्म का व्यक्ति राजाराम पुत्र घुरा द्वारा 10:12 बजे 06387006350 मोबाइल नंबर से फोन करके कहा कि केवल की तुम पैरवी कर रहे हों तथा फर्जी काम करते हो तुम्हारे खिलाफ जांच करा दूगां और केवल की पैरवी करोगे तो जान से मार दिये जाओगें। वहीं आधा दर्जन अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर जान-माल की सुरक्षा के लिए जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी वहीं पुलिस ने कहा कि जांच कर कारवाई किया जाएगा।

Friday, June 19, 2020

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायतों में शासन द्वारा नामित सभासदों को सगड़ी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शनी ने शपथ दिलाई।
नगर पंचायत बिलरियागंज,नगर पंचायत जीयनपुर, नगर पंचायत अजमतगढ़, नगर पंचायत महराजगंज में शासन द्वारा नामित सभासद को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दिलाई शपथ नामित सभासदों में जीयनपुर नगर पंचायत के शिव गोपाल, धर्मेंद्र, ज्योति मिश्रा और अजमतगढ़ नगर पंचायत में बजरंगी प्रसाद, रामचंद्र गौड़, अरविंद कनौजिया तो वही बिलरियागंज नगर पंचायत में दयाशंकर, सुशील, ममता व महाराजगंज नगर पंचायत में प्रभावती देवी, भूपेश, सुभाष ने सगड़ी सभागार में एक साथ सभी सभासदों को उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शनी के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ दिलाने के उपरांत सभी सभासदों को नगर पंचायतों के अध्यक्ष हरिशंकर यादव, रेनू देवी पत्नी सीता राम, वीरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वही भाजपा नेता देवेंद्र सिंह जय प्रकाश पांडेय ने अपने संबोधन में चुने गये सभासदों को कर्तव्य बोध कराया और उनसे शासन के अनुरूप गरीबों के हित में कार्य करने की अपेक्षा की। वहीं तहसील सभागार में शारीरिक दुरी का हुआ उल्लघन सगड़ी तहसील के चारों नगर पंचायतों के शासन द्वारा नामित सभासद के शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रदर्शनी द्वारा शारीरिक दूरी रखकर जहां शपथ दिलाई गई और बार-बार लोगों से शारीरिक दूरी बनाने और कोरोना वायरस से बचने की अपील कर रही थी। पर लोगों के उत्साह में चुने गए सभासदों और उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा था। लोग उत्साह में एक दूसरे को बधाई देने के लिए गले तक लगा रहे थे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव, सुरेश कुमार जय प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी, एकलाख अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चकमार्ग पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

चकमार्ग पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बभनौली गांव की दर्जनों महिलाओं ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की।
गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि दलित बस्ती में आबादी के बीच आने जाने के लिए कच्चा मार्ग बना हुआ था। जिस पर गांव के ही कुछ लोग जबरदस्ती अवरोध उत्पन्न कर अवैध रूप से अपने कब्जे में लेकर रास्ते को बंद कर रहे हैं। जिससे गांव के ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आने जाने में परेशानी हो रही है। उसे तत्काल चकमार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग की इस दौरान मुख्य रुप से फूलमती, कलावती, बिंदु, रिंकू, रामाश्रय, गुड्डी, मीना, संगीता, ज्ञानती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

धुरिया संरक्षण समिति ने बैठक कर मुख्यमंत्री को दी बधाई।

धुरिया संरक्षण समिति ने बैठक कर मुख्यमंत्री को दी बधाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बगही डाँड़ के बालचंद धुरिया के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धुरिया संरक्षण समिति आजमगढ़ इकाई की बैठक शुक्रवार को आहूत की गई ।जिसमें गोंड धुरिया संरक्षण समिति के द्वारा लंबे संघर्षों के बाद प्रदेश सरकार द्वारा धुरिया समुदाय को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने का और न्याय करने का जो आदेश पारित किया उससे गोंड समाज में काफी खुशी की लहर दौड़ गई है।बैठक को सम्बोधित करते हुए बालचन्द गोंड ने कहा कि हम गोंड धुरिया समाज के लोग लंम्बे समय से सरकार से मांग करते चले आ रहे है कि पारदर्शिता के साथ जांच पड़ताल कर कर हमें न्याय दिया जाय पर सभी साबुत होते हुए भी प्रमाण पत्र जारी नही किया जा रहा था। जिसे योगी सरकार ने समझा और आदेश पारित कर समाज को न्याय देने का कार्य किया है। जिसे लेकर बैठक के दौरान धुरिया संरक्षण समिति के अध्यक्ष फागुन लाल गौड़ ने कहा कि यह हमारी लंबी लड़ाई की जीत है और प्रदेश सरकार के मुखिया माननीय योगी जी का हम सभी समाज के लोग धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और पूरे पूर्वांचल के आजमगढ़ मऊ बलिया गाजीपुर मिर्जापुर सोनभद्र वाराणसी देवरिया सिद्धार्थनगर बस्ती गोरखपुर महराजगंज जौनपुर  मैं जो धुरिया निवास करती करती चली आ रही है वह बार-बार अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र की मांग कर रही थी जिसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी ने जो आदेश गोंड जाति को सुगमता पूर्वक प्रमाण पत्र जारी करने का समस्त जिलाधिकारियों समाज कल्याण अधिकारियों को दिया है उससे समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने प्रदेश सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की है बैठक के दौरान बालचंद गोंड,फागुन लाल गोंड संजय कुमार गोंड,संदीप कुमार गोंड,दीपचंद गोंड,हरेंद्र कुमार गोंड आदि लोग उपस्थित रहे।

सभासदों के शपथ ग्रहण में उड़ी नियमों व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां।

सभासदों के शपथ ग्रहण में उड़ी नियमों व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां।

प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायतों में मनोनीत सदस्यों को सगड़ी तहसील मुख्यालय पर दिलाई गई शपथ ।

महामारी के दौरान  जहां एक तरफ  प्रशासन आम जनता को नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत देते हुए फिरता है तो दूसरी तरफ खुद सोशल डिस्टेंसिंग का नही करती पालन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील की चारों नगर पंचायतों के लिए सरकार द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों को शपथ ग्रहण के दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी के सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार करते हुए  सैकड़ों लोग भीड़ के साथ पहुंचे मीटिंग हॉल में। दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रशासन के अलावा चारों नगर पंचायतों के पदाधिकारी और चेयरमैन सहित भाजपा के तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इतना ही नहीं ज्यादातर लोगों ने तो मास्क भी नहीं पहना था जो कि साफ-साफ फोटो में देखा जा सकता है।
जब प्रशासन की नाक के नीचे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जाता है तो आम जनता कहां तक इसका पालन करेगी।
अनुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली सत्ताधारी पार्टी के माननीय नेता जी लोग ही जब सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए।
इनके लिए यह कहना उचित होगा कि  "प्रभुता पाई कहि मद नाही।"