Monday, June 15, 2020

पांच सौ की उधारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े।

पांच सौ की उधारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े।

दो समुदाय में हिंदू-मुस्लिम होते-होते बचा।

पुलिस ने दोनों पक्षों के 32 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा।


आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रोफ़ेसर त्रिवेणी सिंह के सख्त तेवर के चलते जनपद की पुलिस सक्रिय है। किसी घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचने का कर रहे हैं कार्य,
जीयनपुर बाजार में सीओ सगड़ी की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी घटना होने से बच गई। मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर व जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने दोनों पक्ष के आरोपियों को  गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजने का कार्य किया। जीयपुर कस्बा में हिंदू व मुस्लिम पक्ष के बीच 500 रुपये की उधारी को लेकर रविवार की रात आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी व कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्ष के 16, 16 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आए और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रथम पक्ष के कन्हैया मद्धेशिया पुत्र प्रहलाद आदर्श नगर जीयनपुर ने धारा 147, 148, 308, 323, 504, 506 के तहत मच्छन पुत्र बशीर खान निवासी बाजार खास जीयनपुर मच्छन पुत्र बशीर सहित 16 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं द्वितीय पक्ष के मोहसिन पुत्र मच्छन निवासी समता नगर जीयनपुर  की तहरीर पर धारा 147, 323, 504, 308 के तहत आनंद चौरसिया पुत्र प्रताप आदर्श नगर जीयनपुर व 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है । पुलिस मुकदमा  पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment