Thursday, June 4, 2020

विश्वव्यापी सत्य है कि जीवन में कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता हर किसी में कुछ न कुछ कमियां अवश्य होती है:डी,डी सिंह


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
यह एक विश्वव्यापी सत्य है कि जीवन में कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता हर किसी में कुछ न कुछ कमियां अवश्य होती है लेकिन अगर व्यक्ति न सिर्फ उन कमियों को पहचाने बल्कि उन्हें स्वीकार करके अपने कमियों को ही अपनी खूबी बना लेता है, तो कोई भी उन्हें सफल होने से नहीं रोक सकता।
भयानक महामारी कोविड 19 रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। भारत में अब इसके संक्रमण की रफ्तार तेज हो रही है। अपने शहर आजमगढ़ में भी संक्रमितो का रोज मिलना हमें डराता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप सतर्क रहे, सावधानी बरतें, जागरूक रहें और लोगों को भी जागरूक करें। तथा बाहर से आ रहे हैं तो सबसे पहले हाथों को अच्छे से साबुन या हैंडवाश से साफ करिए और बार-बार हाथों को मुंह, नाक और आँख पर ना लगाएं।
इस महामारी से बचाव हेतु आज दिनांक 4 जून 2020 को सीपी यादव औऱ गुलाब चौरसिया के सहयोग से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह द्वारा अपने घर के कोने कोने की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को इस वैश्विक महामारी से बचाने में सफल हो जाए, तो आज के समय में इससे बड़ी कोई और देश सेवा नहीं हो सकती। अंत में डॉ. डी.डी. सिंह ने पूरे घर का सैनिटाइजेशन करने के लिए सीपी यादव और गुलाब चौरसिया को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment