Sunday, August 31, 2025

समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त आठ लोग गैंगस्टर एक्ट में किए गए निरुद्ध।

समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त आठ लोग गैंगस्टर एक्ट में किए गए निरुद्ध।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस रामचेत निवासी शाहपुर मौलानी थाना कंधरापुर की शिकायत पर समाज विरोधी गतिविधियों में लिफ्ट 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। रामचेत ने जीयनपुर कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा कि वह अनपढ़ और गवार है। केवल हस्ताक्षर जानता है और मुझे शराब पीने की लत है। मेरी नानी ने आराजी नंबर117 का हिब्बनामा कर दिया था।जिस पर मेरे मौसा ने आपत्ति कर दी।खारिज दाखिल के लिए में इधर-उधर भटक रहा था।इस बीच तहसील पर संतोष राय और राशिद मिल गए। मुझे अपने जीजा कृष्णानंद राय से मिलवाया और कहा कि यह तुम्हारा काम कर देंगे। इन लोगों ने मिलकर शराब पिलाकर 18 मार्च 2024 को मेरी जमीन मोहम्मद जाहिद शेख के नाम से रजिस्ट्री करा लिया। बैनामा कराकर मुझे लाकर कोठरी में बंद कर दिया और किसी से मिलने नहीं दिया। इस काम में कृष्णानंद राय की पत्नी रेणु राय और पुत्र निगम राय मदद करते थे। उक्त लोगों ने मेरी दो करोड़ की जमीन को 68 लाख में लिखवा लिया और एटीएम अपने पास रख लिया। चेक बुक पर हस्ताक्षर करा कर पैसा भी निकलवा लिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मोहम्मद जाहिद शेख, निगम राय,रेनू राय,कृष्णानंद राय,मुन्नू खान,लवकुश यादव, संतोष राय और राशिद खान समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। जिनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई।

विधिक सेवा कार्यालय का उद्घाटन मिलेगी कानूनी जानकारियां।

विधिक सेवा कार्यालय का उद्घाटन मिलेगी कानूनी जानकारियां। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के रजादेपुर चौक पर विधिक सेवा कार्यालय का उद्घाटन रविवार को महंत शिवसागर भारती ने वैदिक मत्रों के उच्चारण के बीच फीता काटकर किया।उद्घाटन अवसर पर रजादेपुर के महंत शिव सागर भारती ने कहा कि आज आम आदमियों के बीच आपसी सामंजस्य न होने से तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। विधिक जानकारी न होने से लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। आम आदमी विभागीय यातना का शिकार हो रहा है। विधिक सेवा कार्यालय के स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को कानूनी सलाह मिलेगी।जिससे उनको अपनी समस्याओं का समाधान करने में काफी सहूलियत होगी।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एडवोकेट सर्वेश कुमार नायक ने कहा कि  जानकारी के अभाव में राजस्व,पुलिस सहित अन्य विभाग के लोग आम लोगों को परेशान करते हैं। यदि लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की सम्यक जानकारी दे दी जाए तो बहुत सी समस्याएं आसानी से निपट जाएगी और लोगों को कर्मचारी और अधिकारी परेशान नहीं कर पाएंगे।इस अवसर पर तेजभान त्रिपाठी,प्रधान देवनाथ राम,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण शुक्ला,कमलेश्वर पांडे,डॉ0राजनाथ, डॉ0दीपक,हिमांशु सेठ,दिनेश कुमार,अशरफ खान, मनोज प्रजापति, राजबहादुर नायक,अरविंद नायक, संतोष नायक,जगदीश नायक,आदित्य कुमार,नितीश प्रजापति,मुकेश प्रजापति दीपक उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Friday, August 29, 2025

अजमतगढ़ और जीयनपुर को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा,विकास के लिए तीन-तीन करोड़ का तोहफा।

अजमतगढ़ और जीयनपुर को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा,विकास के लिए 3 करोड़ का तोहफा।

शासनादेश जारी होने पर दोनों अध्यक्षों ने दिया ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत जीयनपुर और अजमतगढ़ को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत बनाने का शासनादेश नगरीय विकास निदेशालय लखनऊ द्वारा 27 अगस्त को जारी किया गया।(अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव):(अध्यक्ष ललिता साहनी)
 नगर पंचायत जीयनपुर $ नगर पंचायत अजमतगढ़
आदर्श नगर पंचायत घोषित करने के साथ ही नगर के विकास के लिए तीन- तीन करोड़ की कार्य योजना का विस्तृत स्वरूप भी प्रेषित किया गया है। इसकी जानकारी होते ही दोनों नगर पंचायत में खुशी का माहौल व्याप्त है। नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव और नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष ललिता अजय साहनी ने नगर विकास मंत्री एक शर्मा की प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। नगर पंचायत जीयनपुर के नौशहरा,हसनपट्टी, खानकाह बहरामपुर,आर्य नगर सहित 11 वार्डों में 11000 मतदाता हैं।नगर की आबादी लगभग 31000 है। इसी क्रम में नगर पंचायत अजमतगढ़  गुरु गोविंद नगर,जानकीपुरम, रामपुर,जमीन मेघई,गौरीशंकर नगर,सुभाष नगर सहित 11 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 12500 और आबादी 30000 के लगभग है। नगर पंचायत के दोनों अध्यक्ष पिछले ढाई वर्षो से विकास के अनेक कार्य करवाएं। बावजूद इसके नगर में कई कार्य अधूरी रह गए थे। जिसके लिए इन लोगों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इन लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एक शर्मा से मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के तहत नामित किए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसे नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत दोनों नगर पंचायतों को विकास के लिए तीन-तीन करोड रुपए का अतिरिक्त धन मुहैया कराया जाएगा। जिसकी कार्य योजना का विस्तृत स्वरूप भी नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा दोनों कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। 
 ======================
मैं नगर पंचायत का जब से अध्यक्ष हुआ हूं नगर में विकास के लिए सतत प्रयत्नशील हूं। ढाई वर्षो में विकास के अनेक कार्य किए गए हैं,जो धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। फिर भी मैंने नगर विकास मंत्री से अपनी नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना से लाभान्वित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मिलकर निवेदन किया था। माननीय मंत्री जी द्वारा इस योजना में शामिल किए जाने से नगर का विकास और तेजी से होगा::पुरुषोत्तम यादव 
अध्यक्ष नगर पंचायत जीयनपुर
====================
मेरे नगर पंचायत अजमतगढ़ में दलित और पिछड़े वर्ग के लोग काफी रहते हैं।जिससे समस्याएं भी ज्यादा है। मैंने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में हर वार्ड में विकास का काम समान रूप से किया है। बावजूद अभी भी कई काम करने बाकी है। मैं व्यक्तिगत रूप से नगर विकास मंत्री से इसे पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत घोषित करने के लिए निवेदन किया था। जिसको स्वीकार करते हुए नगर पंचायत अजमतगढ़ को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। अब विकास का पहिया और तेजी से बढ़ेगा::ललिता
अजय साहनी अध्यक्ष नगर पंचायत अजमतगढ़

दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर,लाखों का माल किया पार।

दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर,लाखों का माल किया पार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर निवासी सत्य प्रकाश यादव के मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपए का जेवर चुरा ले गए। परिवार के लोग ताला बंद कर बाहर चले गए थे। जानकारी होने पर शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
सुखमदत्त नगर निवासी आनंद प्रकाश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनके चचेरे भाई सत्य प्रकाश यादव इस समय लखनऊ में रहते हैं। उनकी पत्नी प्रियंका यादव अपने बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण प्रियंका यादव आजमगढ़ इलाज के लिए गई थी। और वही से अपने मायके इटैली चली गई। 27 अगस्त की रात में चोर मकान का अगला दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे और अलमारी में रखा सोने और चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।

प्रधान ने चार लोगों पर मारपीट कर पैसा छीनने का लगाया आरोप,मुकदमा दर्ज।

प्रधान ने चार लोगों पर मारपीट कर पैसा छीनने का लगाया आरोप।

डीआईजी आजमगढ़ के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने धौरहरा के प्रधान आफताब आलम को मारपीट कर घायल करने और पैसा छीनने के आरोप में गांव के ही चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सगड़ी तहसील के धौरहरा ग्राम के प्रधान आफताब अहमद ने पुलिस 16 अगस्त को उपमहानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सामाजिक व्यक्ति है। उसके गांव के नेसार, एहतेशाम,मुहम्मद अहमद और रायफ मनबढ़ और सरकस किस्म के व्यक्ति हैं। इन लोगों की कुख्यात और गैंगस्टर अपराधियों से साथ गांठ रहती है।इस आधार पर घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। इनके भय और आतंक से उनके खिलाफ कोई कुछ कार्रवाई नहीं करता है। मैं 15 अगस्त को दिन में 11 से 12 के बीच में अपने आधार कार्ड से तीन हजार रुपये निकाल कर घर जा रहा था। अनीस के घर के पास पहुंचा तो उपरोक्त लोगों ने मेरा पीछा करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी और लात घुसा से मारने लगे। मोहम्मद अहमद ने अपने पास से कट्टा निकाल कर हवा में फायर कर दिया।जिससे में भयभीत होकर बेहोश हो गया और वहीं पर गिर गया तब मेरी जेब से पैसा निकाल कर इन लोगों ने जान मारने की धमकी देते हुए चले गए। मौके पर अबरार और याकूब मौजूद थे। यह लोग मुझे उठाकर अस्पताल ले गए। प्रधान की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी आजमगढ़ ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया। पुलिस ने इस मामले में उपरोक्त चारों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। इस संबंध में प्रधान आफताब ने बताया कि अभी भी मेरे जान को खतरा बना हुआ है। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही इन सभी लोगों की गिरफ्तारी की जानी आवश्यक है।

Monday, August 25, 2025

तीज त्यौहार का सामान लेने आई महिला से मंगलसूत्र और चार हजार रुपए छीनकर भाग रही महिला को बाजार वासियों ने पकड़ा।

तीज त्यौहार का सामान लेने आई महिला से मंगलसूत्र और चार हजार रुपए छीनकर भाग रही महिला को बाजार वासियों ने पकड़ा।

तीन महिलाओं में एक पकड़ी गई, दो हुई फरार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की बहरीपुर गांव निवासी सुमन पत्नी मुनिराज प्रजापति और उनकी भतीजी अर्चना प्रजापति सोमवार को शाम जीयनपुर बाजार में तीज का सामान लेने आई थी।इस दौरान जीयनपुर बाजार में भतीजी अर्चना प्रजापति के बैग से चार हजार रुपए नगदी और सुमन प्रजापति के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग रही थी। शोर मचाने पर बाजार वासियों ने पीछा किया तो तीनों महिलाएं भगाने का प्रयास किया एवं महिलाओं से झगड़ने लगी। इस दौरान बाजार वासियों ने एक महिला को पकड़ लिया। जिसमें दो महिलाएं मौका देखकर फरार हो गई।पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रिया देवी पत्नी विनोद राम निवासी दोहरीघाट मजार के पास थाना दोहरीघाट जनपद मऊ बताया। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने महिला के पास से मंगलसूत्र और 1300 रुपए नगद बरामद किया। पीड़ित महिला के पति मुनिराज प्रजापति द्वारा जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। पकड़ी गई महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रधान प्रतिनिधि से रंगदारी मांगने में चार पर मुकदमा दर्ज।

प्रधान प्रतिनिधि से रंगदारी मांगने में चार पर मुकदमा दर्ज।

डीआईजी आजमगढ़ के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज।

जिन पर मुकदमा दर्ज उनमे से तीन लड़ चुके पिछली प्रधानी और एक करा रहा था गांव में गड़बड़ी की जाँच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवापार की प्रधान पूनम देवी पत्नी संजय कुमार निवासी चक साहदानियल से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जहां संजय कुमार प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि गांव के ही दुर्गा प्रसाद भारती,विजय कुमार पुत्र फागू निवासी साहदानियल थाना जीयनपुर एवं रघुवंशी उर्फ रघु निवासी देवापार,तैयब निवासी सोहरैया हाफीज ने 9 अगस्त 2025 को मुझे रंगदारी मांगे और ₹100000 में उनको दिया दो लाख रुपये और मांग रहे रहे थे नहीं दिया तो इन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर में कई बार जीयनपुर कोतवाली पर गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर डीआईजी आजमगढ़ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर हमने जब गुहार लगाई तो जीयनपुर पुलिस ने इन चारों के खिलाफ रंगदारी मांगने आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। वही यह तीनों आरोपी दुर्गा भारती,रघुवंशी ऊर्फ रघु एव तैयब पिछला चुनाव प्रधानी का लड़ चूके हैं और दुर्गा भारती द्वारा तीन चार माह पूर्व जिलाधिकारी से गांव में 54 बिन्दुओ पर जांच की गुहार लगाई थी। जिस पर अप्रैल मई में ग्राम पंचायत में हुई लाखों की गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कराने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जाँच भी की थी। जिस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जांच की गई थी पर करवाई क्या हुई यह अभी फाइलों में लटका हुआ है। पर जिसको लेकर दोनों पक्षों में हमेशा तना तनी बनी रहती है और मामला काफी संगीन एव गंभीर है इस संबंध में जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह नहीं बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आगे जांच कर करवाई की जायेगी।मुकदमा दर्ज होने से गांव में हड़कम्प मचा हुआ है और मामला काफी ताना तनी का चल रहा है। इस संबंध में दुर्गा भारती ने बताया की ना तो मैने कोई इनसे रंगदरी मांगी है ना ही कोई मामला है हां यह जरुर है की गांव में जो गड़बड़ी की गई है।उसकी जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच कराई जा रही है जिसको लेकर मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में नथ्थूपुर में 30 अगस्त को विशाल मेला।

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में नथ्थूपुर में 30 अगस्त को विशाल मेला।

शहीद मेला में कारगिल युद्ध के जीवित नायक मुख्य आकर्षण।

शहीद मेला पर धोबिया नृत्य व कहरवा नृत्य और जांघिया नृत्य का होगा प्रस्तुतीकरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद नथ्थूपुर में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान 30 अगस्त को शहीद हुए प्रतिवर्ष अंजान शहीद के नथ्थूपुर में शहीद पार्क के विशाल मैदान में शहीद मेले का आयोजन 30 अगस्त को किया जा रहा है। शहीद मेला में मुख्य आकर्षण ब्रिगेडियर के.एस.मेहरा,सेना मेडल, कारगिल शहीद वीर रामसमुझ यादव के तत्कालीन क.कमांडर व गिरधारी लाल बत्रा पिता,परमवीर चक्र विजेता शहीद विक्रम बत्रा जो कारगिल युद्ध के जीवित नायक का सम्मान वही पूर्वांचल के शहीद परिवारों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें धोबिया नृत्य,कहरवा नृत्य व धोबिया नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। अंजान शहीद नथ्थूपुर गांव निवासी किसान राजनाथ यादव व प्रतापी देवी के बड़े पुत्र 30 अगस्त 1977 को पैदा हुए रामसमुझ यादव बचपन से ही देश की सेवा के जज्बे के साथ मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा के बाद गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी से स्नातक की परीक्षा पास कर वर्ष 1997 में सेना के तेरह कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए प्रशिक्षण के बाद जिनकी पहली तैनाती सियाचिन ग्लेशियर पर हुई।वहीं वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान 30 अगस्त 1999 को देश के लिए वीरता पूर्वक युद्ध करते हुए तुरतुक 5685 पहाड़ी जिस पर पाकिस्तान के सैनिकों ने कब्जा कर लिया था को भारतीय सैनिकों ने आक्रमण कर अंतिम सबसे ऊंची पहाड़ी को खाली कराते समय रामसमुझ यादव ने वीरता के साथ लड़ते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए इस दौरान दुश्मनों की हमले में शहीद हो गये। जिसके बाद उनके छोटे भाई प्रमोद यादव प्रतिवर्ष उनकी याद में शहीद मेले का आयोजन करते आ रहे है। कारगिल शहीद रामसमुझ के याद में यह मेला प्रतिवर्ष भव्य तरीके से लगाया जाता है जहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस बार शहीद मेले को फिर से पुराने तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया जा रहा। प्रमोद यादव ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर कारगिल युद्ध के जीवित नायक ब्रिगेडियर के.एस.मेहरा,सेना मेडल कारगिल शहीद वीर रामसमुझ यादव के तत्कालीन क.कमांडर मुख्य आकर्षण के साथ विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्वांचल के शहीद परिवारों को सम्मानित करने के साथ प्रसिद्ध भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी और दुष्यंत शुक्ला भोजपुरी गायक देशभक्ति की गीतों से शराबोर करेंगे। शहीद मेले की भव्य आयोजन की तैयारी पुरी की जा चुकी है शहीद पार्क शहीद मेला को लेकर सजकर तैयार है।अंजान शहीद नथ्थूपुर शहीद मेला को लेकर स्थानीय और जनपद के लोग उत्साहित हैं।

घर की जर्जर छत तोड़ते समय छत गिरने से मजदूर की दबकर मौत।

घर की जर्जर छत तोड़ते समय छत गिरने से मजदूर की मौत।

पांच मजदूर 60 हजार रुपये में ठेका लेकर कर रहे थे कार्य।

मौके पर पहुंच कर कोतवाल ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकच्छा गांव में समीम पुत्र मोईन के घर की छत जर्जर होने के कारण मजदूरों को लगाकर छत को तुड़वाया जा रहा था।मजदूरों द्वारा ₹60000 में पूरी छत तोड़कर गिराने का ठेका ले रखा था।सोमवार को लगभग 12 बजे छत तोड़ने के दौरान चंदू पुत्र सीताराम निवासी बरडीहा थाना जीयनपुर उम्र 34 वर्ष लगभग की छत गिरने से उसमें दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि चार अन्य मजदूर जो थे वह किसी तरह से बाल बाल बचकर निकल गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह व नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच करने में जुट गए।वही मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वही चंदू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कई दिनों से मजदूरों द्वारा छत को तोड़ा जा रहा था।पर सोमवार को अचानक छत का हिस्सा टूटते ही नीचे आ गया और उसके नीचे मलबे में चंदू की दबकर मौत हो गई।जबकि अन्य चार मजदूर भी वहां काम कर रहे थे जो वहां से भाग निकले और किसी तरह से जान बचाई।जबकि चंदू की पत्नी संगीता और माता सुदामी देवी और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। चंदू के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 6 साल और 3 साल है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और परिवार का मेहनत मजदूरी कर कर भरण पोषण करता था। इस दौरान कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।भाई चंद्रभान पुत्र सीताराम द्वारा तहरीर दी गई है कि मेरे भाई की मौत छत गिरने से मलबे में दबकर हो गई है जिस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पत्र का खंड शिक्षा अधिकारी ने की विमोचन।

हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पत्र का खंड शिक्षा अधिकारी ने की विमोचन।

खण्ड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने किया हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का विमोचन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आजमगढ़ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह व अंशु राय ब्लॉक मंत्री के नेतृत्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह से संकल्प पत्र के साथ भेंट की जिसका विमोचन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ द्वारा शैक्षिक उन्नयन तथा शिक्षकों के मनोबल संवर्धन हेतु अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री अंशु राय ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने "हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान" राष्ट्र व्यापी अभियान की शुरुआत की है जिसमें 1 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी।करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक इस संकल्प कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालयों की प्रार्थना सभा में"हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान" का साझा संकल्प लेंगे। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे।विद्यालय की संपदा और संसाधनों को राष्ट्र धन मानकर उसका विवेक पूर्ण उपयोग और संरक्षण इस अभियान का मूल मंत्र है।इस अभियान के तहत विद्यालयों में भेदभाव मुक्त माहौल बनाया जाएगा सभी समान भाव से सीखने और सिखाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह अभियान विद्यालय को राष्ट्र निर्माण का तीर्थ बनाएगा जिसका मुख्य संदेश है "हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है और हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह,मंत्री अंशु राय,कोषाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरेश राय, रविन्द्र जायसवार,अविनाश शाही,प्रदीप तिवारी संगठन मंत्री,धनंजय मिश्र संयुक्त मंत्री,अभय कुमार यादव,संजीव चतुर्वेदी,मीडिया प्रभारी,दिनेश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Tuesday, August 19, 2025

सपा मुखिया के खिलाफ इंटरनेट पर अपशब्द प्रसारित करने पर आक्रोशित हुए सपाई।

सपा मुखिया के खिलाफ इंटरनेट पर अपशब्द प्रसारित करने पर आक्रोशित हुए सपाई।

विधायक सगड़ी की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी को सौंपा,ज्ञापन कार्यवाही की मांग।

मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर पुलिस ने दिया चौबीस घंटे में कार्रवाई का आश्वासन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पुत्र अर्जुन यादव के खिलाफ इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर अश्लील और भद्दी भद्दी गालियां प्रसारित करने पर क्षेत्र के सपाइयों ने विधायक एच एन सिंह पटेल की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपित के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सीओ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि अश्विनी कुमार गुप्ता निवासी मोचीपुर पोस्ट लाटघाट थाना जीयनपुर ने अपनी सोशल मीडिया फेसबुक पेज से माननीय अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी और उनके पुत्र अर्जुन यादव के खिलाफ अश्लील और भद्दी भद्दी गालियां दी है। इतना ही नहीं अश्विनी कुमार गुप्ता ने पूरे यादव समाज के लिए हिजड़ा जैसे अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया है। जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं यादव समाज में भारी आक्रोश है। उक्त व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया है। इसलिए उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होने से माहौल बिगड़ सकता है तथा धरना प्रदर्शन के लिए समाजवादी नेता बाध्य होंगे।इस संबंध में विधायक की एच एन सिंह पटेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना दंडनीय अपराध है। जिसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यवाही न होने पर हम लोग आंदोलन को विवश होंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा  कि आरोपित के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी।किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने की कत्तई छूट नहीं है। ज्ञापन के दौरान विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार राजभर,अनुराग यादव,दुर्गविजय राम,संजय कुमार पटेल प्रदेश सचिव उधम सिंह राठौर,हरिकेश विश्वकर्मा, शिवनारायण यादव,राजेश यादव,मोहम्मद कौसर, टाइगर,गयासुद्दीन,जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव, रामसूरत यादव,अंगद यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Monday, August 18, 2025

शिक्षक संगठन की वार्ता रही विफल, हर हाल में शिक्षकों को करनी होगी बीएलओ की ड्यूटी एसडीएम सगड़ी।

शिक्षक संगठन की वार्ता रही विफल, हर हाल में शिक्षकों की करनी होगी बीएलओ की ड्यूटी एसडीएम सगड़ी। 

जो शिक्षक ड्यूटी नहीं करना चाहता है,हाईकोर्ट जा सकता है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षक संगठनों का एसडीएम सगड़ी से वार्ता विफल रही।सगड़ी तहसील परिसर में अजमतगढ़ ब्लॉक के शिक्षक संगठनों ने सोमवार को धरना देकर शिक्षकों की बीएलओ पद पर ड्यूटी न लगाए जाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष विपिन प्रजापति,मंत्री जसवंत कुमार, सतीश सिंह पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने एसडीएम सगड़ी से वार्ता की, इस दौरान शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा शिक्षकों को बीएलओ पद का ड्यूटी ना लगाई जाए। पहले शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन अबकी बार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर लगाई गई है। ताकि निष्पक्ष पूर्वक बिना भेदभाव की मतदाता सूची तैयार की जा सके,आगे उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र उसी गांव का होता है जिसके चलते उनकी ड्यूटी नहीं लगाई गई है। आगे उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं, एवं जो महिला प्रसूता अवकाश पर हैं और प्रधानाध्यापकों को ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। आगे उन्होंने कहा जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उनको ड्यूटी करना होगा। इसका विरोध करने से कोई फायदा नहीं होगा।जो लोग बीएलओ की ड्यूटी नहीं करना चाह रहे हैं, वह कोर्ट जा सकते हैं। इस मौके पर सुनील, दिनेश यादव,प्रमोद सिंह,विद्या,धर्मेंद्र,रामदयाल यादव आदि लोग मौजूद थे।

Saturday, August 16, 2025

15 अगस्त के दिन सभी स्कूलों और सरकारी संस्थाओं पर फहराया गया तिरंगा झंडा।

15 अगस्त के दिन सभी स्कूलों और सरकारी संस्थाओं पर फहराया गया तिरंगा झंडा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सभी स्कूलों और सरकारी संस्थाओं पर 15 अगस्त के दिन झंडा फहराया गया। वहीं सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत, कजरी गीतों पर सबका मन मोह लिया। वही हेरा पब्लिक स्कूल धौरहरा खतिबपुर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ धौरहरा स्कूल से बागखालिस बाजार का भ्रमण किया। वही सरकारी संस्थाओं जीयनपुर कोतवाली,सगड़ी तहसील रजिस्ट्री ऑफिस,एसडीएम कार्यालय सगड़ी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत के स्कूलों में बच्चों के साथ झंडा फहराया गया।जिसमें कोकिलपार ग्राम प्रधान सुभाष राजभर,कूदारन तिवारी ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव उर्फ छोटू ,राजूपट्टी ग्राम प्रधान मनोज चौरसिया,धौरहरा ग्राम प्रधान आफताब आलम,अजगरा प्रधान प्रतिनिधि रामशरन यादव,बलुआ प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू,शुभम अग्रवाल रघुनंदन कंप्लीट ए शाॅप जीयनपुर,सराय सागर मालटारी ग्राम प्रधान सोनू सोनकर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद्दीन, सलीम खान समाज सेवी सलीम फर्नीचर हाउस जीयनपुर,हेरा पब्लिक स्कूल धौरहरा के मैनेजर मोहम्मद फैज आजमी,कटैचा ग्राम प्रधान विजय कुमार चौहान, ढोलीपुर प्रधान प्रतिनिधि महमूद अहमद,अल्लीपुर ग्राम प्रधान महफूजुर्रहमान, टेंकन गाढ़ा ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप,डॉ0 राजदीप राय उर्फ पवन आशादीप हास्पिटल अजमतगढ़,विपिन कुमार जायसवाल नारायण ऑटो केयर ने अपने प्राइवेट संस्थानों व सरकारी विभागों और ग्राम पंचायतों में स्कूल के बच्चों के साथ झंडा फहराया और बच्चों में मिठाइयां बाटी। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ के प्रबंधक छेदीलाल गुप्ता के स्कूल के बच्चों ने झंडारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम के दौरान देश प्रेम के गीतों से सबका मन मोहा।इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,प्रबंधक प्रवीण गुप्ता,प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह,डॉ0 एफ एम सिद्दीकी,डॉ0 संजय कुमार यादव,कृष्णकान्त राय,बलदेव यादव,मुकेश शुक्ला, राजीव वर्मा,संजय यादव ग्राम विकास अधिकारी,समाज सेवी सलीम खान,नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नेहाल मेंहदी, अधिवक्ता रवि कुमार गौतम, सन्तोष कुमार,कमलेन्द्र तिवारी, जयनारायण मौर्य,अनुपम सिंह, शिखा श्रीवास्तव,श्याम प्रताप पान्डेय,जितेंद्र बहादुर सिंह आदि लोगों ने अपने-अपने संस्थाओं पर 15 अगस्त पर तिरंगा झंडा फहराया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एफ,एम सिद्दीकी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजा रोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधीक्षक डॉक्टर एफ,एम सिद्दीकी ने कहा कि 15 अगस्त आज का ऐतिहासिक तारीख है।
सन् 1947 में आज के दिन देश स्वतंत्र हुआ था स्वतंत्रता के लिए तमाम नौजवानों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए तमाम नेताओं ने जेल में रहकर यातनाएं सही तब जाकर अंग्रेजी हुकूमत ने देश को आजाद करने के लिए घोषणा किया। भारतवासियों की जिम्मेदारी है कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का मूल मंत्र दिया इसके आधार पर हिंदू,मुस्लिम,सिख,इसाई सभी लोगों ने मिलकर देश को आजाद कराया इस आजादी को अक्षुण्य रखने के लिए देश की एकता, अखंडता के लिए हम लोग मिलकर कार्य करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉक्टर एफ, एम सिद्दीकी व कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजू कुमार बर्मा ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर हिमांशु राय,डॉक्टर हिमांशु रंजन राय,डॉक्टर यूपी राव,कृष्णकांत राय,बलदेव यादव,मुकेश शुक्ला, सुनीता राय,बिंदु यादव,सीमा रानी वर्मा,प्रमिला कुमारी, बृजभूषण पटेल,शमीम अहमद,गुलाब साहनी, संजय कुमार,अंजनी सिंह,रामसरन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Wednesday, August 13, 2025

एक पेड़ मां के नाम के तहत तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने किया पौधरोपण।

एक पेड़ मां के नाम के तहत तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने किया पौधरोपण।

51 पौधा तहसील परिसर में अनुराग यादव के नेतृत्व में लगाए गए।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में अधिवक्ता अनुराग यादव एवं अधिवक्ता साथियों द्वारा तहसील परिसर में कई हरे पेड़ लगाए।रवि कुमार गौतम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि एक पौधा अपने मां के नाम लगाए। इससे पूरे क्षेत्र में हरियाली ही हरियाली दिखाई देने लगेगी।अधिवक्ताओं ने अपने तहसील क्षेत्र के हर व्यक्ति से अपील किया कि घर परिवार के सदस्य एक पेड़ मां के नाम से अपने अपने खेतों और खलिहानों में पौधा लगाएं ताकि गांव हर समय हरा भरा बना रहे।वहीं अधिवक्ताओं द्वारा गांव में 51पौधा लगाकर पौधरोपण किया गया। पौध रोपण के दौरान अनुराग यादव,रवि कुमार गौतम,हरिकेश कुमार,प्रतीश यादव, सन्तोष कुमार,सरवन कुमार,आमिर खान,संजय पाल,संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Monday, August 11, 2025

क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में निकाला गया बाइक तिरंगा यात्रा।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में निकाला गया बाइक तिरंगा यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में जीयनपुर कोतवाली परिसर से निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए जीयनपुर कोतवाली पर आकर समाप्त हुआ। इस तिरंगा रैली में सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह सहित पुलिस के जवान अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगन भेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे। इस तिरंगा रैली में उपस्थित सभी लोगो मे देश भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक इसी प्रकार चलता रहेगा। उन्होने अपील करते हुए कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक,हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन,हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए आस- पास-पड़ोस,गांव और नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करें। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहें।

एक और लम्बी दूरी कैलिफोर्निया में 18 डिग्री के तापमान में तैरेगी जनपद की बेटी जिया राय।

एक और लम्बी दूरी कैलिफोर्निया में 18 डिग्री के तापमान में तैरेगी जनपद की बेटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी आजमगढ़ जनपद की बेटी जिया राय निवासी कटाई अलीमुद्दीनपुर सगड़ी की रहने वाली जो महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बार समुद्र में तैर कर दर्जनों गोल्ड मेडल सहित सिल्वर मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है जो एक बार फिर 26 सितंबर, 2025 को 34 किमी की दूरी पर कैटालिना चैनल पर तैरेंगी। तैराकी 25 सितंबर की आधी रात को डॉक्टर के कोव,कैटालिना द्वीप से शुरू होगी और मुख्य भूमि,सैन पेड्रो,कैलिफोर्निया,यूएसए में समाप्त होगी। कैटालिना चैनल अपने विश्वासघाती धाराओं,ठंडे पानी (सितंबर में 18 डिग्री सेल्सियस) के लिए जाना जाता है, और शार्क जैसे जेलिफ़िश और समुद्री जानवरों के साथ संभावित मुठभेड़। मौसम की स्थिति अचानक बदल सकती है, जिससे पहले से तैरने की योजना बनाना मुश्किल हो जाता है।जिया राय ने अपने तैराकी कौशल के लिए व्यापक प्रशंसा जीती है, जिसमें 2024 में अंग्रेजी चैनल में अपने तैरने के लिए विश्व रिकॉर्ड और 2022 में पॉक स्ट्रेट शामिल हैं। वह सोलो तैराकी में अंग्रेजी चैनल को पार करने वाली दुनिया की पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर गर्ल है।जिया राय वोसा अवार्ड 2024, द नेशनल अवार्ड फॉर डिसएबिलिटीज 2023, और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कर के प्राप्तकर्ता हैं।जिया राय की कहानी आत्मकेंद्रित स्पेक्ट्रम विकार वाले व्यक्तियों की क्षमता और क्षमताओं पर प्रकाश डालती है, जो रूढ़ियों को तोड़ती है और समाज में समावेश को बढ़ावा देती है। वह विकलांग लोगों की अधिक जागरूकता और स्वीकृति की वकालत करती है। सभी के लिए स्वीकृति और सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है।
जिया राय का उद्देश्य तैराकी की दुनिया में नए क्षितिज पर विजय प्राप्त करना है, जो मानव धीरज की सीमाओं को धक्का देने वाले चुनौतीपूर्ण करतबों पर अपनी जगहें स्थापित करता है।जिया राय का दृढ़ संकल्प,लचीलापन और उपलब्धियां कई लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करती है और उनके वकालत का काम एक अधिक समावेशी और समझदार दुनिया को बढ़ावा देता है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद न लगाने की मांग।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद न लगाने की मांग की। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार, मंत्री रणजीत,कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी के नेतृत्व में एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंप कर मांग की कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर ड्यूटी न लगाई जायें।शशइस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों/ शिक्षकाओ की ड्यूटी मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु बीएलओ के पद पर लगाई जा रही है‌। जबकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 में उल्लेखित है कि किसी शिक्षक को 10 वर्षीय जनसंख्या जनगणना, आपदा राहत कर्तव्यों या ऐसा स्थिति स्थानीय प्राधिकारी या राज्य विधान मंडलों या संसद के निर्वाचनों से संबंधित कर्तव्यों से भिन्न किसी गैर शैक्षिक प्रयोजनों के लिए अभिनियोजित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या 85 16/2021 याचिका संख्या 11829/2018 में पारित आदेशों में भी धारा 27 का उल्लेख करते हुए जनसंख्या जनगणना, आपदा राहत तथा निर्वाचन से संबंधित कर्तव्यों के अतिरिक्त किसी अन्य गैर शैक्षिक कार्यो में नियोजित करना प्रतिबंधित किया गया। आदेशों में स्पष्ट निर्देश के बाद भी शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर लगाई जा रही है,जो माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का उल्लंघन है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर न लगाई जाय, वहीं शिक्षण कार्य भी प्रभावित होगा,उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए आप से आग्रह है कि शिक्षकों की मतदाता सूची पुनरीक्षण की ड्यूटी से मुक्त किया जाए।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार,मंत्री रणजीत,कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी,त्रियुगी  नारायण त्रिपाठी,रजत राय, विमल प्रकाश,अरविंद प्रजापति, नरसिंह चौधरी,ऋषि देव आदि लोग मौजूद थे।

जीयनपुर पुलिस ने एडीएम मशीन में स्टील प्लेट लगाकर धोखाधड़ी से रुपया निकालने वाले गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने एडीएम मशीन में स्टील प्लेट लगाकर धोखाधड़ी से रुपया निकालने वाले गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एडीएम मशीन में स्टील पलेट लगाकर धोखाधड़ी से रुपया निकालने वाले गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जीयनपुर पुलिस ने एटीएम मशीन में स्टील प्लेट लगाकर धोखाधड़ी से रुपया निकालने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। बीते 9 अगस्त को जब ग्राम फत्तेपुर निवासी सचिन सिंह लाटघाट बाजार स्थित एसबीआई एडीएम से आठ हजार रुपये निकालने पहुंचे। कार्ड और पिन डालने के बाद मशीन से पैसे तो निकले लेकिन निकासी वाले हिस्से में स्टील प्लेट लगी होने से बाहर नहीं आ पाए। काफी प्रयास और ग्राहक सेवा से बात करने के बाद उन्हें शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। वे लौट गए लेकिन बाद में पता चला कि किसी ने प्लेट निकालकर उनके पैसे ले लिए हैं।इस शिकायत पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लाटघाट एडीएम के पास मौजूद हैं। 11अगस्त को चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान की टीम ने मोहम्मदपुर गांव के तीन युवकों सद्दाम,एजाज  और सलीम को आठ हजार रुपये नकद,स्टील उपकरण,एक कैची और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मिलकर एटीएम मशीन के कैश आउटलेट में टिन की प्लेट और सिल्वर टेप लगाते थे। जब कोई ग्राहक पैसा निकालता, मशीन गिनती की आवाज तो करती पर पैसा बाहर नहीं आता। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी चुपके से पैसे और प्लेट निकाल लेते। बरामदगी के दौरान सद्दाम से तीन हजार पांच सौ रुपये व एजाज से एक हजार रुपये और धोखाधड़ी में इस्तेमाल पेपर, जबकि सलीम से तीन हजार पांच सौ रुपये व कैची मिली। एजाज ने बताया कि 09 अगस्त को तीनों ने मिलकर आठ हजार रुपये चोरी किए थे। जिसे आपस में बांटा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपियों का चालान न्यायालय को भेज दिया। पुलिस  का कहना है कि इस गैंग के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली हैं और इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।