Friday, August 1, 2025

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब कहलाएंगे पंचायत कर्मी::ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब कहलाएंगे पंचायत कर्मी::ओमप्रकाश राजभर

मेरे रहते जिला पंचायत में नहीं होगा गलत कार्यों का भुगतान। 

जिस दिन कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी जनता को करा देंगे जीत जाएंगे आजमगढ़ की दसों सीट।

बिहार चुनाव में 10 सीट जीत कर सरकार में होंगे शामिल,लागू होगा योगी मॉडल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी। शुक्रवार को अजमतगढ़ ब्लॉक के नवीनीकृत प्रमुख भवन का लोकार्पण करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी पंचायत कर्मचारी कहलायेंगे। मेरे रहते जिला पंचायत विभाग में ना तो भ्रष्टाचार चलेगा ना ही गलत कार्यों का भुगतान किया जाएगा। आजमगढ़ की जनता को जिस दिन कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी करा देंगे हम दसों  सीट जीत जाएंगे। अबकी बिहार चुनाव में हम 10 सीट जीतकर सरकार में शामिल होंगे और अपराध मुक्त बनाने के लिए योगी मॉडल लागू होगा। उन्होंने कहा कि मैंने आजमगढ़ के नेताओं की नींद हराम कर दी है। पूरे प्रदेश में हलचल है। अब लोग घर-घर जाकर जनता का हाल-चाल ले रहे हैं। यदि भाजपा और सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र की संचालित योजनाओं की जानकारी जनता में पहुंचा दे तो आजमगढ़ जनपद की हम दसों सीट जीत जाएंगे। सही काम न करने पर मुझे गुस्सा आता है। जिला पंचायत विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है जो सड़के बनी हुई है उन पर ही टेंडर जारी किया जा रहा है। अब तक कई टेंडर निरस्त कराए जा चुके हैं। मेरे रहते कत्तई गलत भुगतान नहीं हो पाएगा। कहा कि प्रदेश के सफाई कर्मचारी खुद को काफी हीन भावना से देखते थे अब उन्हें पंचायत कर्मचारी के रूप में जाना जाएगा। इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। पूर्वांचल में मेरे सक्रिय होने से समाजवादी पार्टी के लोग काफी घबराए हुए हैं। इस बार बिहार में मैं 10 सीट जीत रहा हूं और सरकार में शामिल हूंगा। बिहार को अपराध मुक्त करने के लिए में योगी मॉडल लागू करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने केंद्र प्रदेश द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना की सराहना की।अपने चुटिले अंदाज में राजभर ने कहा की मैं अंदर ही अंदर उत्तर प्रदेश में बिल खोद रहा हूं।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह नया प्रमुख कक्ष ईंट और पत्थर का भवन नहीं है,यह सपनों का पावन मंदिर है। जहां से पंचायत के विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। जन जन तक प्रदेश और देश की कल्याणकारी योजना से गरीबों की दशा सुधारने में बड़ी सफलता हासिल होगी। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रमुख कक्ष के निर्माण से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा और अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान मंजू सरोज,पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,अखिलेश कुमार मिश्रा,सन्तोष सिंह टीपू,दिवाकर सिंह,मनोज श्रीवास्तव,अजय साहनी, परितोष जायसवाल,जयप्रकाश सिंह,सुधीर राय,बहादुर चौबे,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,बाबू निखिल अग्रवाल,श्याम प्रताप पान्डेय,विवेक सिंह सोनू,रामशरन यादव,प्रदीप उपाध्याय,पुरुषोत्तम यादव,अभिषेक प्रभाकर,प्रेमप्रकाश सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,जसवंत सिंह सोनू,अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment