अजमतगढ़ और जीयनपुर को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा,विकास के लिए 3 करोड़ का तोहफा।
शासनादेश जारी होने पर दोनों अध्यक्षों ने दिया ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत जीयनपुर और अजमतगढ़ को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत बनाने का शासनादेश नगरीय विकास निदेशालय लखनऊ द्वारा 27 अगस्त को जारी किया गया।(अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव):(अध्यक्ष ललिता साहनी)
नगर पंचायत जीयनपुर $ नगर पंचायत अजमतगढ़
आदर्श नगर पंचायत घोषित करने के साथ ही नगर के विकास के लिए तीन- तीन करोड़ की कार्य योजना का विस्तृत स्वरूप भी प्रेषित किया गया है। इसकी जानकारी होते ही दोनों नगर पंचायत में खुशी का माहौल व्याप्त है। नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव और नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष ललिता अजय साहनी ने नगर विकास मंत्री एक शर्मा की प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। नगर पंचायत जीयनपुर के नौशहरा,हसनपट्टी, खानकाह बहरामपुर,आर्य नगर सहित 11 वार्डों में 11000 मतदाता हैं।नगर की आबादी लगभग 31000 है। इसी क्रम में नगर पंचायत अजमतगढ़ गुरु गोविंद नगर,जानकीपुरम, रामपुर,जमीन मेघई,गौरीशंकर नगर,सुभाष नगर सहित 11 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 12500 और आबादी 30000 के लगभग है। नगर पंचायत के दोनों अध्यक्ष पिछले ढाई वर्षो से विकास के अनेक कार्य करवाएं। बावजूद इसके नगर में कई कार्य अधूरी रह गए थे। जिसके लिए इन लोगों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इन लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एक शर्मा से मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के तहत नामित किए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसे नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत दोनों नगर पंचायतों को विकास के लिए तीन-तीन करोड रुपए का अतिरिक्त धन मुहैया कराया जाएगा। जिसकी कार्य योजना का विस्तृत स्वरूप भी नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा दोनों कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है।
======================
मैं नगर पंचायत का जब से अध्यक्ष हुआ हूं नगर में विकास के लिए सतत प्रयत्नशील हूं। ढाई वर्षो में विकास के अनेक कार्य किए गए हैं,जो धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। फिर भी मैंने नगर विकास मंत्री से अपनी नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना से लाभान्वित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मिलकर निवेदन किया था। माननीय मंत्री जी द्वारा इस योजना में शामिल किए जाने से नगर का विकास और तेजी से होगा::पुरुषोत्तम यादव
अध्यक्ष नगर पंचायत जीयनपुर
====================
मेरे नगर पंचायत अजमतगढ़ में दलित और पिछड़े वर्ग के लोग काफी रहते हैं।जिससे समस्याएं भी ज्यादा है। मैंने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में हर वार्ड में विकास का काम समान रूप से किया है। बावजूद अभी भी कई काम करने बाकी है। मैं व्यक्तिगत रूप से नगर विकास मंत्री से इसे पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत घोषित करने के लिए निवेदन किया था। जिसको स्वीकार करते हुए नगर पंचायत अजमतगढ़ को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। अब विकास का पहिया और तेजी से बढ़ेगा::ललिता
अजय साहनी अध्यक्ष नगर पंचायत अजमतगढ़
No comments:
Post a Comment