देवारा में कटान की भूमि एवं जल को संरक्षित करने के लिए होगा बृहद पौधरोपण।
2250 बीघा आर्द्र भूमि चिन्हित कर वन विभाग को सुपुर्द।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के घाघरा नदी के किनारे 2250 बीघा आर्द्र भूमि सेटेलाइट से चिन्हित कर राजस्व विभाग ने वन विभाग को सौंप दी है। इस भूमि पर वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा,जिससे नदी की धारा से कट रही उपजाऊ भूमि के साथ ही साथ जल को संरक्षित किया जाएगा।सगड़ी तहसील के देवारांचल में प्रतिवर्ष नदी सैकड़ो बीघा जमीन काटकर धारा में विलीन कर लेती है।किसान प्रतिवर्ष हाय तौबा मचाते रह जाते हैं लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाया जाता है। प्रशासन ने इस बार भूमि को कटान से बचाने और जल को संरक्षित करने के लिए नई पहल की है। इसके तहत नदी के किनारे स्थित महाजी देवारा जदीद,चकनायक,देवारा हरकपुरा,देवरा कदीम, हथियागढ़,अराजी अमानी,देवरा तुर्कचाप,अराजी बीबीपुर, अराजी लोडिया सहित कई गांव में सेटेलाइट से 2250 बीघा आर्द्र भूमि चिन्हित की गई।इस चिह्नित भूमि को वन विभाग को सौंपते हुए शासन को रिपोर्ट भी प्रेषित की गई है। शासन द्वारा चिह्नित भूमि पर पौधारोपण का आकलन कराया जा रहा है। आकलन होते ही वन विभाग द्वारा इस पर पौधारोपण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
घाघरा नदी के किनारे आर्द्र भूमि को चिन्हित किया गया है। इस पर वृहद पौधारोपण की योजना बनाई गई है ताकि भूमि और जल को सुरक्षित और संरक्षित किया जा सके। चिह्नित भूमि वन विभाग को सौंपते हुए इसकी संपूर्ण रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई है। जैसा शासन से निर्देश मिलेगा उसके आदेश के अनुपालन में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।::-श्याम प्रताप सिंह
उपजिलाधिकारी सगड़ी
No comments:
Post a Comment