Thursday, November 30, 2023

चौपाल लगाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

चौपाल लगाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विकास खंड अजमतगढ़ के बेनी बरमौली व बेलसर जमीन बेलसर में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत बेनी बरमौली प्रथम एवं दृतिय पाली बेलसर जमीन बेलसर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आयुष्मान कार्ड शौचालय पीएम आवास मुख्यमंत्री आवास अटल पेंशन योजना राशन कार्ड मुक्त इलाज हर घर जल विधवा पेंशन वृद्धा   किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी कराई गई। पात्र व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,विजय पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ एवं तारकेश्वर ओझा जिला कार्य समिति सदस्य द्वारा  प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम को सुनते समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम के अंत में ग्राम वासियों को शपथ दिलाया गया। इस मौके पर उपस्थित सचिव रामकेश सिंह,सुरेंद्र प्रसाद, प्रदीप उपाध्याय,अभिषेक प्रभाकर,ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव,ग्राम प्रधान बैनी बरमोली श्रीमती चांदमती देवी,ओमप्रकाश यादव,शईद अहमद पंचायत सहायक आदि लोग उपस्थित रहें।

धान क्रय केंद्र पर एसडीएम ने धान में नमी के मानक की की जांच।

धान क्रय केंद्रों पर एसडीएम ने धान में नमी के मानक की की जांच।

मानक के विपरीत आर्द्रता मिलने पर प्रभारी को दिया हिदायत।

किसानों से सुखा धान खरीदा जाय ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता ने गुरुवार को जीयनपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। तौल किए गए धान में नमी का परीक्षण किया। मानक के विपरीत नमी पाए जाने पर केंद्र प्रभारियों को हिदायत देते हुए किसानों से सूखे धान खरीदने का निर्देश दिया। जीयनपुर धान क्रय केंद्र पर अब तक 264 किसानों के सापेक्ष 16 किसानों से 713.6 कुंतल धान की खरीद की गई। 16 किसानों में से दो लोगों का मूल्य भुगतान किया गया। गुरुवार को एसडीएम ने डस्टर मशीन,नमी मापन मशीन और बोरा उपलब्धता की जांच की तथा कई किसानों से मोबाइल द्वारा बात कर खरीद और भुगतान के बारे में जानकारी ली गई। धान में नमी की जांच करने पर 17% के सापेक्ष 20 फ़ीसदी नमी पाई गई। जिस पर और उपजिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार को मानक के अनुरूप ही धान खरीद जाने का निर्देश किया।धान क्रय केंद्र पर उपजिलाधिकारी ने कई बिंदुओं की जांच की और आवश्यक निर्देश दियें।

Sunday, November 26, 2023

वृक्षों को रखें सुरक्षित और संरक्षित करें पौधरोपण--ड्राक्टर प्रदीप

वृक्षों को रखें सुरक्षित और संरक्षित करें पौधरोपण--ड्राक्टर प्रदीप

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण में किया गया पौधरोपण। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महात्मा असऊ बाबा महाविद्यालय रामपुर में डीएलएड स्काउट गाइड प्रशिक्षण का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को पौधारोपण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान छात्रों को वृक्षों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के उपाय बताए गए। वातावरण और समाज में फैल रही विकृतियो और समस्याओं के समाधान का भी सरलतम उपाय प्रशिक्षकों ने बताया। स्काउट गाइड प्रशिक्षक डॉक्टर प्रदीप राय ने कहा स्काउट गाइड प्रशिक्षण व्यक्ति को जीवन में अनुशासित और कर्मशील बनता है। महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक शुभम ने प्रशिक्षुओं को जीवन का लक्ष्य तय करने की सलाह दी और बताया कि किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और तन्मयता के साथ दिशा में काम करने की जरूरत होती है। प्रशिक्षक श्रीमती सोनी यादव और मनीष कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को अनेक प्रेरणादाई प्रसंग से रूबरू कराया।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सदाबृक्ष पान्डेय ने सभी अथितियों का किया स्वागत।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार के किए गए कार्यो की दी गई जानकारी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार के किए गए कार्यो की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत खतिबपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आयुष्मान कार्ड शौचालय अटल पेंशन योजना राशन कार्ड मुक्त इलाज हर घर जल विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी कराई गई पात्र व्यक्तियों को किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र एवं घरौदी प्रमाण पत्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान मधुबाला यादव द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रामकेश सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित सचिव सुरेंद्र प्रसाद, अमरदीप शर्मा, आजाद सिंह, पंचायत सहायक सीमा यादव, विपिन कुमार खंड प्रेरक, संतोष गौतम, शहाबुद्दीन आदि लोग उपस्थित थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर किया रघुनंदन उत्सव भवन का उद्घाटन।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर किया रघुनंदन उत्सव भवन का उद्घाटन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने रविवार को जीयनपुर बाजार स्थित रघुनंदन उत्सव भवन का वैदिक पूजन के बीच दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने लोगों से वोटर बनने की भी अपील की। उद्घाटन अवसर पर श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि आज जिस तरह से आबादी बढ़ रही है और लोग भागम भाग की जिंदगी जीने को मजबूर है। ऐसे में लोगों का जीवन मशीन की धुरी की तरह से घूम रहा है। लोग अपने सामाजिक और धार्मिक उत्सवों को भी औपचारिकता के रूप में मना रहे हैं। जबकि पहले लोग पर्व और उत्सवों पर एकत्रित होकर एक दूसरे के दुख और दर्द में सहभागी बना करते थे। जिससे समाज और व्यक्ति का दोनों का विकास और उत्थान होता था। नगर में बना रघुनंदन उत्सव भवन उत्सव और पर्वों पर लोगों के एक साथ एकत्रित होकर खुशी और दर्द बांटने में काफी कारगर साबित होगा। उद्घाटन समारोह में गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह,नंदलाल यादव, दिवाकर सिंह,सन्तोष सिंह टीपू, ज्ञानेंद्र मिश्रा,अंजना सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव,अजीत बरनवाल,मनोज श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,आलोक सिंह,रवि शंकर तिवारी, जयप्रकाश सिंह,तारकेश्वर ओझा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने किया।आयोजक शेषबिंद बरनवाल ने आगतों का स्वागत किया। शाह आलम सांवरिया और उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Friday, November 24, 2023

धौरहरा व शाहपुर गांव के चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

पात्र व्यक्तियों को मिला किसान सम्मान निधि और घरौंनी प्रमाण पत्र।

धौरहरा व शाहपुर गांव के चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के धौरहरा और शाहपुर गांव में शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपजिलाधिकारी सगड़ी,खंड विकास अधिकारी और प्रमुख प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं घरौनी प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय बद्ध तरीके से पहुचाने एवं नागरिकों को विभिन्न लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से अजमतगढ़ ब्लॉक के दोनों गांव में चौपाल लगाई गई। जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड, शौचालय,अटल पेंशन योजना, मुक्त राशन,सामूहिक विवाह,श्री अन्न योजना,सस्ती दावा,मुफ्त इलाज,हर घर जल नल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी कराई गई। पात्र व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र और घरौदी प्रमाण पत्र एसडीएम अतुल कुमार गुप्ता,खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धौरहरा आफताब आलम उर्फ गुड्डू,ग्राम प्रधान शाहपुर के सुरेश यादव उर्फ भोला,अनिल सिंह,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र,पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद,समाज कल्याण अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक से शादी में जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान दोनों की मौत।

बाइक से शादी में जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान दोनों की मौत।

बाइक और कार की आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत,घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन धनछुला के पास बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर दो लोगों की इलाज के दौरान मौत।राजू राम पुत्र मूसई राम निवासी ग्राम खेमऊपुर,थाना सिधारी जो अपने घर से अपने दोस्त श्रीकांत पुत्र रामभवन के साथ रात करीब 9:00 बजे मोटर साईकिल से दोहरीघाट शादी में जा रहे थे कि रास्ते में धनछुला गांव के पास गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने सामने से बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों व्यक्ति को पुलिस द्वारा एम्बुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही दूसरे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने गम्भीर हालत देख घायल व्यक्ति को रिफर कर दिया। परिजनों ने आजमगढ़ के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मूसई राम पुत्र श्रीपत राम की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने कार गाड़ी यूपी 50 AW 6100 अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Tuesday, November 21, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

सूद खोरो से ब्याज पर ले रखा था लगभग ढाई लाख रुपये का कर्ज।

सोमवार को घर से निकला था परिजन कर रहे थे तलाश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेकनपुर के पूर्व छपिया निवासी राजकुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव उम्र लगभग 42 साल सोमवार को लगभग 3:00 बजे घर से ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजात लेकर निकला पर देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिजन इधर-उधर तलाश करने लगे। मंगलवार को लगभग 2:00 बजे गमछा के सहारे आम के पेड़ में उसका शव शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास मीरा का पूरा गांव के सामने पेड़ पर लटका मिला। किसी ने रौनापार पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जबकि भाई अरविंद कुमार यादव जो ट्रक ड्राइवर है ने बताया कि यह पहले ट्रक ड्राइवरी मुंबई में करता था पर एक साल से गांव पर आकर रह रहा था और लगभग 6 माह से काँखभार बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का जीवको पार्जन करता था।पर इधर बीच में उसने सूदखोरों प्राइवेट बैंकों से कर्ज ले रखा था जो लगभग ढाई लाख रुपए थे। जिसको लोग प्रतिदिन मांगने आया करते थे पर धन अभाव के कारण यह पैसे नहीं दे पा रहे थे। ब्याज बहुत ज्यादा हो गया था। जिस वजह से यह काफी परेशान थे और घर से निकल गए। इन्हीं लोगों ने इसकी हत्या कर दी है।पर मुझे नाम किसी का नहीं पता है। लगभग आधा दर्जन से ऊपर लोगों से कर्ज ले रखा था। भाई ने यह भी आरोप लगाया है कि सूदखोरों द्वारा ही इसकी हत्या की गई है। सुदखोरी के चलते अधिक ब्याज ना दे पाने के कारण सब्जी व्यवसायी काफी परेशान था और सूदखोर आए दिन घर पर आकर तगादा करते थे। मंगलवार को सुबह भी दो-तीन लोग आए थे में दवा को जा रहा था पर उन्होंने कहा कि मेरे पैसे दो जिस पर में ₹9000 निकाल कर अपने जेब से दे दिया था। कह कर गए थे कि यदि कल हमको पैसा नहीं मिला तो हम परिवार के लोगों को उठा ले जाएंगे और जैसे तैसे अपना पैसा वसूल लेंगे। मृतक दो भाई थे। जिसमें छोटा भाई अरविंद कुमार यादव ट्रक चालक पत्नी शर्मिला देवी एवं माता उर्मिला देवी पुत्र अनिल अनूप अंशिका बुचकी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। रौनापार थाना प्रभारी संजय कुमार पाल ने बताया कि यह सूदखोरों से परेशान था कई लोगों से कर्ज ले रखा था और सब्जी बेचकर जीवको पार्जन करता था और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है अभी तहरीर नहीं दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Sunday, November 19, 2023

विभिन्न नदियों, सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य।

विभिन्न नदियों, सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य।

जीयनपुर और अजमतगढ़ के पोखरों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़।

नेताओ और समाजसेवियों ने वितरित किए पूजन सामग्री।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न नदियों और सरोवरो पर डाला छठ के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन जगह-जगह लगा हुआ है तो वही व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो वही राजनैतिक नेताओं व समाजसेवी यों ने व्रती महिलाओं में नारियल सहित पूजन सामग्री का वितरण किया। सरोवरों पर नदियों के तट पर दोपहर 3:00 बजे के बाद से ही व्रती महिलाओं व उनके परिजनों द्वारा सर पर दौरी रखकर सरोवरों की तरफ कदम बढ़ गए। जहां लोगों की अपार भीड़ जुट गई एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। अजमतगढ़ और जीयनपुर के पोखरों पर पानी अधिक होने के बावजूद जगह-जगह बैरिकेडिंग कर के खतरे का सिंबल लगा दिया गया था। एवं महिला पुलिस व पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रही एवं अधिकारियों के निर्देश पर गोताखोर और इलेक्ट्रीशियन भी मौजूद रहे तो अजमतगढ़ के गोगा साह भीखी साह पोखरा पर व्रती महिलाओं को चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी और पूर्व चेयरमैन नीतू जायसवाल के द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। वही ग्राम सभा राजूपट्टी के पोखरों पर व्रती महिलाओं को प्रधान मनोज चौरसिया के द्वारा पूजा साम्रग्री वितरित किया गया। वहीं व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो वही अजमतगढ़ में झारखंडी महादेव मंदिर पोखरा,पक्की बावड़ी,गौरी शंकर नगर पोखरा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।क्षेत्र के कसड़ा आईमा,मुस्लिमपुर, अंजान शहीद,बाजार गोसाईं, लाटघाट,रामगढ़,
भदाव,धुंसवा तेजपालपुर सहित क्षेत्र में डाला छठ की धूम रही। क्षेत्र के बाजारो में पूजन सामग्री से पटे रहे। फल मंडी व्यवसाई सतीश सोनकर व अनिल सोनकर, रामप्रकाश सोनकर,मुसाफिर सोनकर,केदार सोनकर ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष व्यसाय डाला छठ पर काफी बढ़िया रहा।जिसका कारण था कि लोगो के पास पैसे कम होने के बाबजूद भी लोगों ने पूजन सामग्री खरीदा व्यापार लगभग 70 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा।इस दौरान पुलिस लगातार चक्रमण करती रही। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल विवेक पान्डेय,नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ नीतू जायसवाल,एव समाज सेवी नर्मदा गुप्ता,दीपक गुप्ता,मुन्ना बैध,विशाल यादव,नेहाल मेहदी,मुन्ना यादव,आलोक सिंह,सर्वेश जायसवाल ज्ञानेंद्र मिश्रा,पूर्व चैयरमैन हरिशंकर यादव,अधिशासी अधिकारी जीयनपुर अमित कुमार यादव,अधिशासी अधिकारी अजमतगढ़ अलका मौर्या आदि ने पूजन सामग्री का वितरण किया।

Friday, November 17, 2023

एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

तहसील परिसर में मतदाता रैली निकाल किया गया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली तहसील क्षेत्र का भ्रमण करती हुई तहसील पर समाप्त हुई जो तहसील परिषर पर पूरी तरह से चारों तरफ भ्रमण कराया गया। जिसमें तहसील के समस्त राजस्व कर्मी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए जो हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील की गई की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची से मृतकों के नाम को हटवाते हुए शादी शुदा होकर आए महिलाओं और 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं अन्य व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। साथ ही साथ जिन मतदाताओं के नाम डबल हो गए हैं उनके नाम हटाए जाए जिससे कि आने वाले लोक सभा चुनाव 2024 व अन्य निर्वाचनों में लोगों को स्वच्छ और निर्भीक होकर मतदान अधिक से अधिक करने की अपील की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान जगह- जगह चलाए जा रहे हैं और लोगों को जागरुक कर मतदान के प्रति एवं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह,नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह,चंद्रप्रकाश,लाल जी, रविंद्र कुमार,शिखा श्रीवास्तव, नीरज पटेल सहित तहसील के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े।

सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े।

जमकर मारपीट दो नामजद सहित 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर गांव में सीमा विवाद को लेकर बुधवार को किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इस मारपीट में लगभग तीन लोग घायल हो गए। पिंकी किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जीयनपुर कोतवाली के छत्तरपुर गांव में गुरुवार को बधाई नाचने गाने के दौरान सीमा विवाद को लेकर अजमतगढ़ और लाडो बलिया बनकट के किन्नरों के बीच पहले आपस में कहा सुनी शुरू हो गई फिर मारपीट होने लगी। आरोपित है कि इसी दौरान एक पक्ष से 20 से 25 की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और दूसरे पक्ष को मारने पीटने लगे। इस मारपीट में सुमन किन्नर, मुस्कान किन्नर, काजल किन्नर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को पिंकी किन्नर निवासी गोविंद नगर अजमतगढ़ ने कोतवाली में तहरीर के माध्यम से बताया कि छत्तरपुर में वह अपने साथियों के साथ बधाई नाचने गाने गई थी।वहीं पर अचानक शंभू किन्नर के चेला किरन किन्नर और भूकंप किन्नर अपने 20,25 साथियों के साथ आई और मुझे लाठी डंडे से पीटने लगी। जान मारने की धमकी देते हुए ईट पत्थर चलाने लगे। जिसमें मेरे कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को इलाज करने के बाद मैंने शुक्रवार को जीयनपुर में तहरीर दिया। पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Thursday, November 16, 2023

मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह।

मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह।

शिव बालिका इंटर कॉलेज में होगा कार्यक्रम।

हेलीपैड तैयार करने में जुटा स्थानीय प्रशासन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी कैसरगंज के सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज में आएंगे और विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही साथ कॉलेज में बने गेस्ट हाउस का लोकार्पण भी करेंगे। सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलीकॉप्टर से सगड़ी तहसील से सटे पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर के खेल मैदान में दिन में 10:00 बजे आएंगे और वहां से कार्यक्रम स्थल शिव बालिका इंटर कॉलेज पहुचेंगे। विद्यालय में बने गेस्ट हाउस का लोकार्पण के साथ ही साथ विद्यालय के मेघावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह करेंगे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर के प्रांगण में हेलीपैड का निर्माण चल रहा है। विद्यालय के प्रिंसिपल शशि कुमार सिंह ने बताया कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

चोर उठा ले गए हजारों की मछली और मछली का दाना।

चोर उठा ले गए हजारों की मछली और मछली का दाना।

मछली पालक ने कोतवाली में दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत स्थित ताल सलोना के समीप स्थित सहादुर साहनी पुत्र स्व0 जतन राम की पोखरी से बुधवार की रात्रि में चोरों ने एक कुंटल मछली और चार बोरी मछली का दाना उठा ले गए। मछली पालन के लिए लगे सोलर पंप और अन्य यंत्रों को खोलने का प्रयास किया लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिल पाई। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर मछली पालक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली के ताल सलोना के समीप रामपुर अजमतगढ़ निवासी सहादुर साहनी की दो बीघा की पोखरी है। जिसमें वह काफी दिनों से मछली पालन का काम करता है। मछली पालन के लिए वह सोलर पंप और अन्य यंत्र लगा रखा है। बुधवार की रात्रि में सहादुर साहनी किसी काम से अपनी रिश्तेदारी गया हुआ था। पोखरी पर सुनसान देख रात में चोरों ने पोखरी से लगभग एक कुंटल मछली और चार बोरी में रखा हुआ मछली का दाना जिसकी कीमत लगभग 15000 रुपए थी। उठा ले गए। गुरुवार को चोरी की जानकारी सहादुर को मिली तो उसने कोतवाली में तहरीर दिया। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक प्रधान की पत्नी को प्रधान संघ ने की एक लाख की मदद।

मृतक प्रधान की पत्नी को प्रधान संघ ने की एक लाख की मदद।

मिर्जापुर के प्रधान विजय यादव की असामयिक हुई थी मौत।

प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने सौंपी धनराशि।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक के मिर्जापुर ग्राम प्रधान विजय यादव उर्फ शम्भू की 8 नवंबर को असामयिक मौत हो गई थी। उनकी मदद के लिए प्रधान संघ और ब्लॉक कर्मियों ने एक लाख रुपए इकट्ठा किया था। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने मृत प्रधान की पत्नी महिमा यादव को धनराशि सौंपा। अजमतगढ़ विकास खंड के मिर्जापुर ग्राम प्रधान विजय यादव की आठ नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रधान संघ के लोगो ने मृतक के घर पहुंच कर स्वजनों को ढाढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया था। आपसी सहयोग से गुरुवार को उनकी पत्नी को एक लाख की मदद की गई। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही एक लाख रुपए की मदद पीड़ित परिवार को फिर दी जाएगी। इस अवसर पर दीपक यादव,मनोज चौरसिया,अशोक सिंह,कमलेश कुमार,प्रदीप उपाध्याय,प्रदीप तिवारी,अंबेश यादव,आफताब खान उर्फ गुड्डू,अरविंद सिंह,विजय चौहान,कैलाश यादव आदि मौजूद रहें।

लाटघाट बाजार से दवा लेकर जा रहे दंपति मार्ग दुर्घटना में घायल।

लाटघाट बाजार से दवा लेकर जा रहे दंपति मार्ग दुर्घटना में घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी योगेश पटेल गुरुवार को अपनी पत्नी वैजंती देवी उम्र 40 वर्ष को दवा दिलाने के लिए लाटघाट बाजार में आए थे। दवा लेकर घर वापस जा रहे थे। लाटघाट पुलिस चौकी के सामने समय शाम चार बजे के लगभग दोहरीघाट की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक मे धक्का मार दिया। धक्का लगते ही योगेश पटेल बगल में गिर गया और उसकी पत्नी वैजंती देवी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। लाटघाट चौकी के पुलिस कर्मियों ने 108 नंबर को फोन किया और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। 108 नंबर एंबुलेंस ने घायल महिला को लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में  घायल महिला का इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Tuesday, November 7, 2023

घर मे रह रहा जिलाबदर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घर मे रह रहा जिलाबदर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

23 सितम्बर को जिलाधिकारी ने किया था जिलाबदर।

गुंडा एक्ट,गोकसी,एव आबकारी के कई मुकदमे थे दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी बदरुद्दीन पुत्र मन्नान को पुलिस ने उसके घर से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह छत से कूद कर भागा और पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। वहीं बदरुद्दीन गोकसी गुंडा और आबकारी एक्ट में कई मुकदमे इसके ऊपर पूर्व में दर्ज किया था। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा 23 सितंबर 2023 को जिला बदर का आदेश किया था पर बदरुद्दीन जिला से बाहर न जाकर एक सप्ताह से गांव में ही अपने घर घूम फिर कर रह रहा था। जिस पर पुलिस को सूचना मिली कि उक्त जिला बदर का आरोपी बदरुद्दीन अपने घर पर ही मौजूद है। जिस पर मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली के एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा अपने हमराहियों और महिला पुलिस को लेकर अहिरौली गांव पहुंचे। जिस पर पुलिस को देखकर जिला बदर का आरोपी भागने लगा जिस पर महिला पुलिस और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा कर गांव के ही मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिस पर पूछताछ की जा रही है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस संबंध में एस एस आई देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला बदर के आरोपी को उसके गांव के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पंचायत भवन पर पूर्व प्रधान का कब्जा वर्तमान ने खाली कराने का सौंपा ज्ञापन।

पंचायत भवन पर पूर्व प्रधान का कब्जा वर्तमान ने खाली कराने का सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के हरैया ब्लॉक के सेठाकोली के प्रधान और कई अन्य प्रधानों ने मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कार्यालय पर पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत भवन पर कब्जा करने और शिकायत करने पर गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। सगड़ी तहसील के  हरैया ब्लाक के सेठाकोली गांव के प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत भवन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए भवन खाली करने का 9 सितंबर 2023 को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान उमेश चंद यादव ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि मेरे गांव के पूर्व प्रधान ने पंचायत भवन पर कब्जा कर लिया है। बार-बार कहने पर भी खाली नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण ग्राम पंचायत का प्रशासनिक कार्य नहीं हो पा रहा है। यह पंचायत भवन पूर्व प्रधान के घर के ठीक सामने है। इसे तत्काल खाली कराया जाए अन्यथा ग्राम पंचायत का प्रशासनिक कार्य किसी अन्य जगह संचालित करने की अनुमति दी जाए। प्रधान का आरोप है कि महीना बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि इसी बात को लेकर नाजायज तरीके से फसाने का प्रयास किया जा रहा है।

Saturday, November 4, 2023

गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध फरार बदमाश के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध फरार  बदमाश के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किए गए माजिद निवासी  ग्राम मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज के घर शनिवार को मुनादी कराते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा की। इस दौरान गांव के काफी लोग मौजूद रहे। बिलरियागंज थाने के मुहम्मदपुर का निवासी माजिद पुत्र सज्जाद गोवंश निवारण अधिनियम सहित कई अन्य अपराधिक मामलों में वांछित था। जिलाधिकारी के निर्देश पर माजिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे पाबंद किया गया था। कार्यवाही के बाद से ही वह न्यायालय से फरार चल रहा था। कई बार हाजिर होने के लिए न्यायालय द्वारा नोटिस जारी की गई। बावजूद इसके ना तो वह न्यायालय में हाजिर हुआ नहीं उसे पुलिस पकड़ पाई। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पान्डेय ने उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा कराया और गांव में मुनादी कराकर लोगों को जानकारी कराई। इसके बाद भी अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नही हुआ तो कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित।

क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित।

माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और रामायण पुस्तक भेंट कर की गई विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर क्राइम ब्रांच स्पेक्टर के पद पर तैनात अशोक दत्त त्रिपाठी का आजमगढ़ जनपद में चार साल सेवा देने के बाद जीयनपुर कोतवाली से बलिया जनपद के लिए स्थानांतरण होने के बाद जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित माला पहनाकर व अंगवस्त्रम,रामायण पुस्तक भेंट कर की गई विदाई।जीयनपुर कोतवाली पर तैनात अशोक दत्त त्रिपाठी क्राइम ब्रांच स्पेक्टर का पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आजमगढ़ जनपद से बलिया जनपद के लिए स्थानांतरण किया। जिसके बाद जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार की सुबह 10:30 बजे के करीब अशोक दत्त त्रिपाठी का भव्य रूप से विदाई की गई। वही जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह व एसएसआई अनिल कुमार यादव,रविन्द्र कुमार,रमेश यादव,अभिषेक यादव,चौकी इंचार्ज लाटघाट जफर खान व दीवान सूर्यदेव यादव,मनोज कुमार, शहादत अंसारी,राहुल सिंह सहित दर्जनों सिपाहियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम व रामायण पुस्तक भेंट किया गया। जीयनपुर कोतवाली पर लंबे समय तक  सेवा देने व उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर उनसे सीख लेने की अन्य दरोगा और सिपाहियों को प्रेरित किया गया।

Thursday, November 2, 2023

तीन दिनों से लावारिस हालात में खड़ी दो पहिया वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में।

तीन दिनों से लावारिस हालात में खड़ी दो पहिया वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में।

मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हीरो गलैमर गाड़ी को उठाकर लाई थाने।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जामेतुलबनात मौहल्ला दोहरीघाट रोड़ पर स्थित विनय जायसवाल का मकान है जहां लावारिस हालात में दो पहिया हीरो गलैमर मोटर साइकिल तीन दिनों से खड़ी थी। जिसकों पुछने वाला कोई नहीं था। जब गुरुवार की शाम को मकान मालिक ने देखा कि कोई मोटर साईकिल को लेकर नही जा रहा है तो वह समझ गया कि कहीं कोई घटना करके खड़ा कर के चला गया है। मकान मालिक ने कई लोगों को बुलाकर दिखाया तो लोगों ने कहा कि पुलिस को सूचना दो मकान मालिक द्वारा जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के नंबर को मोबाइल पर सर्च कर देखा तो गाड़ी बलिया जिले का अभिनय सिंह के नाम से दिखा रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों के मौजूदगी में मोटर साईकिल यूपी 60 A A 0510 को अपने कब्जे में लेकर थाने आई और लावारिस गाड़ी की जाचं करने में जुड़ गई है।