Friday, November 24, 2023

बाइक से शादी में जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान दोनों की मौत।

बाइक से शादी में जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान दोनों की मौत।

बाइक और कार की आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत,घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन धनछुला के पास बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर दो लोगों की इलाज के दौरान मौत।राजू राम पुत्र मूसई राम निवासी ग्राम खेमऊपुर,थाना सिधारी जो अपने घर से अपने दोस्त श्रीकांत पुत्र रामभवन के साथ रात करीब 9:00 बजे मोटर साईकिल से दोहरीघाट शादी में जा रहे थे कि रास्ते में धनछुला गांव के पास गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने सामने से बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों व्यक्ति को पुलिस द्वारा एम्बुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही दूसरे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने गम्भीर हालत देख घायल व्यक्ति को रिफर कर दिया। परिजनों ने आजमगढ़ के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मूसई राम पुत्र श्रीपत राम की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने कार गाड़ी यूपी 50 AW 6100 अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment