Thursday, November 2, 2023

मालटारी का दुर्गा पूजा मेला सकुशल हुआ संपन्न।

मालटारी का दुर्गा पूजा मेला सकुशल हुआ संपन्न।

मां के दर्शन कर,भक्तों ने की सुख समृद्धि की कामना ।

बच्चों ने झूलों का उठाया लुफ्त।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी का मेला गुरुवार को सकुशल संपन्न हो गया। मेले में तीन समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पंडाल को फूल माला और झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जहां भक्तों ने फूल बताशा चढ़ाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजन अर्चन किया परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मेले में बच्चों का उत्साह देखने लायक बन रहा था। मालटारी मेले में सड़क के किनारे दोनों पटरियों पर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थी। जहां पर मेला देखने आए लोगों ने अपनी जरूरतों के सामान की खरीदारी की। मेले में जलेबी,चाट,चावोमिन,गोलगप्पे,गुब्बारे, खिलौनों की खूब बिक्री हुई। वहीं बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। बाल संघर्ष दुर्गा पूजा समिति मालटारी,आदर्श दुर्गा पूजा समिति मालटारी,लघु बाल संघ दुर्गा पूजा समिति मालटारी द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मां देवी के जय जयकारों से पूरा मेला परिक्षेत्र गूंज रहा था। झालर और दूधिया रोशनी अपनी अलग छटा बिखेर रही थी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल और लोगों की सुविधा के लिए समितियों द्वारा वॉलिंटियर लगाए गए थे। समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान, बृजेश मौर्य,निखिल,अभिषेक मौर्य,प्रदीप यादव, कुणाल,रितेश,कृष्णा,विजय चौहान,दुर्गेश राय,मुकेश राय,बृजेश मिश्र आदि लोग देखरेख में लगे हुए थे।

No comments:

Post a Comment