Tuesday, November 7, 2023

घर मे रह रहा जिलाबदर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घर मे रह रहा जिलाबदर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

23 सितम्बर को जिलाधिकारी ने किया था जिलाबदर।

गुंडा एक्ट,गोकसी,एव आबकारी के कई मुकदमे थे दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी बदरुद्दीन पुत्र मन्नान को पुलिस ने उसके घर से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह छत से कूद कर भागा और पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। वहीं बदरुद्दीन गोकसी गुंडा और आबकारी एक्ट में कई मुकदमे इसके ऊपर पूर्व में दर्ज किया था। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा 23 सितंबर 2023 को जिला बदर का आदेश किया था पर बदरुद्दीन जिला से बाहर न जाकर एक सप्ताह से गांव में ही अपने घर घूम फिर कर रह रहा था। जिस पर पुलिस को सूचना मिली कि उक्त जिला बदर का आरोपी बदरुद्दीन अपने घर पर ही मौजूद है। जिस पर मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली के एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा अपने हमराहियों और महिला पुलिस को लेकर अहिरौली गांव पहुंचे। जिस पर पुलिस को देखकर जिला बदर का आरोपी भागने लगा जिस पर महिला पुलिस और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा कर गांव के ही मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिस पर पूछताछ की जा रही है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस संबंध में एस एस आई देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला बदर के आरोपी को उसके गांव के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment