Thursday, December 30, 2021

जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी को किया गिरफ्तार।

हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरप्तार।

जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमूआरी नारायनपुर निवासी इंदु देवी ने अपने पति रामाश्रय की हत्या के प्रयास की नियत से घर में घुसकर राड व कुल्हाड़ी से मारने के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने पांच पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही थी जिसमें एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार इंदु देवी पत्नी रामाश्रय सिंह जो अपने घर अमुआरी नारायनपुर पर शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे पति पुत्र पुत्री के साथ अलाव ताप रही थी इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान अनिल सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ,अजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह, हेमंत सिंह पुत्र अंगद सिंह, अंगद सिंह पुत्र राम नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व राड से हमला कर दिया इस दौरान परिवार सहित वह घर के अंदर भाग गए जिस पर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस कर उसके पति रामाश्रय सिंह को कुल्हाड़ी,राड से बुरी तरह पीटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही पत्नी की तहरीर पर पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। जीयनपुर एसएसआई प्रदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ वांछित आरोपी अंगद सिंह पुत्र राम नारायण सिंह को उनके घर से बृहस्पतिवार की सुबह 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

चार दर्जन बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

चार दर्जन बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर निजी विद्यालय सुखपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 4 दर्जन छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया। सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल सुखपुर पर डॉ रविंद्र यादव बाल रोग विशेषज्ञ व उनकी टीम ने कैंप लगाकर 4 दर्जन से अधिक छात्र छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान अंजली रितेश आदर्श डिंपल आयुष अनामिका दीपका रोशनी इत्यादि छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। जिनमें डॉ रविंद्र यादव ने छात्र छात्रों से ठंड से बचने के लिए हाथ में गुलाब व मौजा पहने के साथ गर्म पानी पीने व कोविड-19 के पालन करने की जानकारी दी। वहीं ज्यादातर बच्चों में सर्दी वह जुखाम के लक्षण दिखाई दिए विद्यालय के प्रबंधक संतोष यादव ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिससे स्थानीय बच्चों व विद्यालय के छात्र-छात्राओं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान सभी बच्चों को दवा भी वितरित की गई उन्होंने आज के बच्चे देश के भविष्य हैं स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है पठन-पाठन के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाकर छात्र छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित डॉ प्रदीप दिव्या रामू इत्यादि लोग मौजूद रहे।

31 गाड़ियों की निलामी से 1 लाख 54 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति।

31 गाड़ियों की निलामी से 1 लाख 54 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति।

जीयनपुर थाने पर 31 दो पहिया वाहन की हुई नीलामी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर नीलामी सूचना जारी कर बुधवार की देर रात्रि तक 31 दोपहिया वाहनों की नीलामी की गई।
जानकारी के अनुसार  उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर बुधवार को नीलामी की कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव की उपस्थिति में हेड मुहर्रिर महबूब आलम ने 31 दुपहिया वाहनों की नीलामी की। जिसमें कुल 2 पहिया वाहन की नीलामी लागत मूल्य 57600 रूपये थी। वही बोली बोल कर 31 दो पहिया वाहन का ₹154000 में नीलाम की गई। जिसमें 96400 रुपये की राजस्व लाभ प्राप्त किया गया। वही जीयनपुर कोतवाली पर दोपहर के बाद शुरू हुई नीलामी में प्रतिभाग करने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। नीलामी मूल्य से शुरुआत होकर अंतिम बोली तक लोग बाइक की नीलामी लेते रहे वही क्षेत्र में नीलामी प्रक्रिया में लागत मूल्य ₹4000 की बाइक ₹19 हजार में सबसे अधिक बोली लगाकर नीलाम की गई। जिसकी चर्चा लोग आपस में करते रहे।

दो ईट-भट्ठा से डेढ़ लाख रुपयें की हुई वसूली।

दो ईट-भट्ठा से डेढ़ लाख रुपयें की हुई वसूली।

तीन दर्जन ईट भट्ठा को दी गई चेतावनी।

विनिमय शुल्क जमा न करने पर होगी विधिक कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तीन दर्जन ईट भट्ठा को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। विनिमय में शुल्क जमा न करने पर विधिक कार्यवाही करने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने दिया आदेश वही दो ईट भट्ठा से डेढ़ लाख रुपयें की गई वसूली।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के 3 दर्जन से अधिक ईट भट्ठा उद्योग के द्वारा वर्ष 2020-21 का विनिमय शुल्क, पलोथन शुल्क, आवेदन शुल्क कुल 13 लाख 67 हजार 230 रुपये बकाया है। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर जिला खान अधिकारी सुनील कुमार मौर्या व नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर ने मऊ कुतुबपुर व जमीन सहसराव में स्थित ईट भट्ठा से पहुंचकर डेढ़ लाख रुपए की वसूली की वही तीन दर्जन ईट भट्ठा उद्योग को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। विनिमय शुल्क जमा न करने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए उपजिलाधिकारी ने दिया आदेश वही ईट भट्ठा संचालकों से खान अधिकारी सुनील कुमार मौर्य व नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर के पहुंचकर वसूली करने व चेतावनी देने से ईट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत दो की हालत गंभीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर नरईपुर बाजार में दो बाइक की आमने सामने टक्कर दो गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर नरईपुर बाजार में गुरुवार की शाम 5:00 बजे दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें विशाल पुत्र वीरेंद्र मद्धेशिया निवासी मधुबन मऊ आजमगढ़ से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में बाजार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।वही दूसरे बाइक पर मुर्तजा पुत्र एनुअल हक निवासी कप्तानगंज जो बड़हलगंज में कार्य करता है। वापस घर जाते समय दुर्घटना हुई जिसमें दोनों को गंभीर चोट आई सूचना पर पहुंची लाटघाट चौकी के सिपाही धनंजय राय व सौरभ सिंह ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। वही 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों को अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Wednesday, December 29, 2021

कुटी की गिराई चार दीवारी दर्ज हुआ मुकदमा।

कुटी की गिराई चार दीवारी दर्ज हुआ मुकदमा।

गिराई चाहरदीवारी पुजारी को दी जान से मारने की धमकी।

जमीनी विवाद में उप जिलाधिकारी के आदेश पर पत्थर गाड़ने के उपरांत हुई घटना।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर की प्रसिद्ध तीन- चार सौ वर्ष पुरानी कूटी की चारदीवारी गिराने से गांव व क्षेत्र में आक्रोश पुजारी ने दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार साल्हेपुर ग्राम सभा में सैकड़ों वर्ष प्राचीन कुटी जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की मंदिर की स्थापना की गई है।मंदिर के चारों तरफ कुटी की जमीन पर चारदीवारी का निर्माण हुआ था। वही कुटी के पुजारी बाल ब्रह्मचारी देवी प्रसाद पुत्र सिंहासन पांडे वह 11 वर्ष की आयु से कुटी के पुजारी के रूप में कार्य करते हैं। जिनसे साल्हेपुर ग्राम सभा के श्याम बली चौहान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर मंगलवार को कानूनगो ने पत्थर गाडा वही पत्थर गाड़ने के उपरांत श्याम बली चौहान पुत्र सुखाई चौहान नायक चौहान पुत्र श्याम बली चौहान व एक अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार की देर शाम कुटी की चाहरदीवारी गिरा दी। जिसके बाद बुधवार की सुबह पुजारी ने विरोध दर्ज करने पर पिता और पुत्र ने पुजारी को जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुजारी ने बुधवार को जीयनपुर थाने में पहुंचकर तहरीर दी जिसके बाद जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने पिता पुत्र व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गए हैं। वही प्राचीन कुटी की चाहरदीवारी गिराए जाने से गांव व क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन ऐतिहासिक कुटी के निर्मित चाहरदीवारी गिराने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

बाइक से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

बाइक से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत से परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवाना बुजुर्ग गांव निवासी बाइक से दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार रामधनी विश्वकर्मा पुत्र सोहन विश्वकर्मा उम्र 80 साल रविवार को दिन में 3:00 बजे भुवना बुजुर्ग चट्टी पर सड़क पार करते समय अनियंत्रित अपाचे बाइक से धक्का लगने पर गंभीर रूप से चोट आई जिनका इलाज आजमगढ़ निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के तीसरे दिन बुधवार की सुबह 5:00 बजे गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गई। वही उनके पुत्र भास्कर विश्वकर्मा की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर रखा था परिजनों ने शव को पंचनामा के उपरांत आजमगढ़ जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वृद्ध रामधनी विश्वकर्मा की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है वहीं उनके दो पुत्र में से बड़े पुत्र रामजी विश्वकर्मा की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। एक पुत्र भास्कर विश्वकर्मा जीवित है। मौत की सूचना पर उनके परिवार व गांव में कोहराम मच गया उनकी पुत्रवधू अनीता विश्वकर्मा व कबूतरा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

Tuesday, December 28, 2021

मोलनापुर गोड़ारी के गांव के कुछ लोगों द्वारा रास्ता अवरुद्ध करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

मोलनापुर गोड़ारी के गांव के कुछ लोगों द्वारा
रास्ता अवरुद्ध करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

ज्ञापन सौप कर रास्ता खुलवाने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गोड़ारी गांव की निवासी दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पर पहुंचकर रास्ता अवरुद्ध करने का लगाया आरोप ज्ञापन सौंप कर रास्ता खुलवाने की मांग।
मोलानापुर गोड़ारी दलित बस्ती की दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष ने पहुंचकर गांव के मुख्य मार्ग से विगत कई वर्षों से दलित बस्ती में जाने वाले मार्ग पर दीवाल खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया तो वहीं  उनके द्वारा सरकारी रास्ते पर भी अतिक्रमण किया गया है।
दलित बस्ती की एक दर्जन घरों का रास्ता दीवाल खड़ी करने से अवरुद्ध हो गया है। जिससे आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के दलित बस्ती के ही सोनू पुत्र पुरुषोत्तम वर्षों से चले आ रहे चक मार्ग पर दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं। जिससे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने तहसील पर पहुंचकर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को रास्ता खुलवाने का आश्वासन पर माने ग्रामीण। इस दौरान दलित बस्ती की तारा,सीमा,छोहाडी,चांदमती, सुनीता,बाला,संजय,राजेंद्र, जीवधन,राजपति आदि लोग मौजूद रहे।

धरना के दूसरे दिन स्मिथ इंटर कॉलेज पर हुआ बवाल।

धरना के दूसरे दिन स्मिथ इंटर कॉलेज पर हुआ बवाल।

मामला पहुंचा जीयनपुर थाने पर दोनों पक्षों ने तहरीर देकर एक दूसरे पर लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ पर निलंबित अध्यापक व परिचारक वेतन काटने को लेकर विद्यालय पर धरनारत थे। धरना के दूसरे दिन प्राचार्य व विद्यालय के अध्यापकों के बीच कहासुनी के उपरांत पहुंची पुलिस धरने को कराया समाप्त वही दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाकर थाने पर दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ पर धरनारत शिक्षक व कर्मचारियों ने प्राचार्य व प्राचार्य पुत्र पर दुर्व्यवहार गाली-गलौज व रजिस्टर पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप लगाते हुए जीयनपुर थाने पर तहरीर दी वहीं उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह 9:00 बजे परिसर में चल रहे धरना के दौरान प्राचार्य डीएन चतुर्वेदी उनके पुत्र आलोक ने पहुंच कर धरना रथ अध्यापकों से कहासुनी के उपरांत शिक्षक बेचू राम एवं बबलू राम व अन्य कर्मचारियों से गाली गलौज हुई।जिसके उपरांत सूचना पर जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए जहां विद्यालय पर अशांति को देखते हुए धरना विद्यालय से हटा दिया गया। वहीं दोनों पक्षों को जीयनपुर थाने पर बुलाया गया जिस पर शिक्षक बेचू राम आसिफ खान रामजन्म यादव सहित अन्य अध्यापक व कर्मचारियों ने पहुंचकर तहरीर देकर प्राचार्य व उनके पुत्र पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया तो वहीं थाने पर पहुंचकर प्राचार्य डी एन चतुर्वेदी ने विद्यालय के कार्य में बाधा का आरोप कर्मचारियों पर लगाया जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

शौचालय निर्माण के स्थान का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

शौचालय निर्माण के स्थान का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

मानक के अनुरूप शौचालय निर्माण का उपजिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में शौचालय निर्माण के स्थान का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण मानक के अनुरूप निर्माण के दिए निर्देश।
सगड़ी तहसील परिसर के मुख्य द्वार के समीप में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर पूर्व में निर्मित शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ था। जहां गंदगी के अंबार को देखते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सगड़ी तहसील पर पहुंचने वाले फरियादियों के लिए जिला पंचायत व ग्राम पंचायत से शौचालय निर्माण के लिए परिसर के अंदर साफ सफाई कर स्थान का चयन किया। वहीं जिला पंचायत के ठेकेदार को मानक के अनुरूप शौचालय निर्माण के लिए निर्देशित किया वहीं सगड़ी तहसील पर शौचालय के निर्माण होने से आने वाले सैकड़ों की संख्या में दूर दराज से फरियादियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए साफ सफाई के साथ निर्मित हो रहे शौचालय पर विशेष रूप से ध्यान देने पर बल दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने आधा दर्जन धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी ने आधा दर्जन धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण।

क्रय केंद्र पर बोरे व धान ढकने की पॉलिथीन मंगाने का निर्देश।

तेजी से किसानों के धान खरीद पर दिया जोर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के आधा दर्जन धान क्रय केंद्र का उपजिलाधिकारी सगडी गौरव कुमार ने किया औचक निरीक्षण किसानों के धान तेजी से खरीदने के साथ बोरे व खराब मौसम को देखकर पॉलिथीन मंगाने के निर्देश।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4:00 बजे खराब मौसम को देखते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने धान क्रय केंद्र जीयनपुर, भुवना बुजुर्ग, अठनारू, जमालुद्दीन पट्टी एवं मुहम्मदपुर का औचक निरीक्षण किया। वर्षा में धान के बचाव के लिए क्रय केंद्र पर ढकने के लिए पॉलिथीन मंगाने व किसानों की तेजी से धान खरीद के लिए बोरों की पर्याप्त व्यवस्था और खरीद बढ़ाने के ही साथ खरीदे के किसानों के धान को मिल को लगातार धान प्रेषण करने एवं क्रय नीति के अनुसार किसानों को धान का मूल्य त्वरित रूप से उनके खातों में हस्तांतरण करने हेतु केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया। धान क्रय केंद्र राम सिंगार के यहां बोरे उपलब्ध नहीं थे। जिससे धान की खरीद नहीं हो पा रही थी। आजमगढ़ पीसीएफ इंचार्ज से वार्ता कर तुरंत धान क्रय केंद्र पर बोरे उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया वही देवपुर कमालपुर धान क्रय केंद्र पर राजेश कुमार को खरीदे गए धान को सुरक्षित ढकने के लिए कहा।
इस दौरान प्रत्येक केंद्र पर लगभग 40 से 50 किसानों से खरीद संपन्न की जा चुकी है। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के औचक निरीक्षण पर धान क्रय केंद्र पर गहमागहमी मची रही।

Monday, December 27, 2021

पिता ने रखी निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर की नींव।

पिता ने रखी निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर की नींव।

निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर के 12 वर्ष पूरे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी असली सफलता वही है जिससे दूसरों को ख़ुशी मिले। जीवन में सफलता का अर्थ हमेशा अधूरा रह जाता है, यदि आप दूसरों के जीवन में बदलाव और खुशी के लिए कुछ नहीं करते हैं। यह बात मुझे उस वक्त समझ में आई थी। जब मैं गाँव पर रहकर पढ़ाई करता था। मेरे पिता श्री धर्मदेव सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी गाँव के बच्चों को पढ़ाना था। हमारे गांव के बगल के गाँव में एक विद्यार्थी अंगद थे, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे स्कूल आना छोड़ दिए थे। पिताजी को जब इस बात का पता चला तो वे परिवार वालों से मिलने गए। सारी बात सुनने के बाद उन्होंने अंगद के लिए दो जोड़ी कपड़े बनवाए और कहा कि अब रोज स्कूल आना तथा यदि कोई और परेशानी हो तो बताना। इस प्रकार कपड़े न होने के कारण जो बच्चा स्कूल नहीं आ रहा था, पिताजी की मदद से वह स्कूल आने लगा। कुछ समय बीत जाने पर अंगद का गाँव के कुछ बच्चों से झगड़ा हो गया। इस पर बच्चों ने कहा कि अब स्कूल आओगे, तो रास्ते में तुम्हें मारेंगे। अंगद फिर स्कूल आना छोड़ दिए। पिताजी को जब कारण पता चला तो वे रोज सुबह अपने घर से अंगद के घर जाते, वहाँ से उनको लेकर स्कूल आते तथा छुट्टी होने पर पहले अंगद को घर छोड़ते फिर अपने घर आते। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। जब यह बात मुझे पता चली तब मेरे अंदर यह विचार घर कर गया कि लोगों और समाज के लिए कुछ न कुछ करना है। मैं बचपन से यह देखता था कि पिता जी अक्सर लोगों के लिए कुछ ना कुछ करते रहते थे। उनकी इन आदतों ने मेरे जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डाला। आप सबको यह बताना चाहता हूं कि निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर का आयोजन करके गरीब मरीजों के लिए, समाज के लिए आज मैं जो भी कर रहा हूं वह पिता जी से मिली सीख का ही परिणाम है। कई बार लोगों को यह लगता है कि वह बहुत ही साधारण सा है, उसके अंदर कोई बड़ा गुण नहीं है। कुछ बड़ा और अलग करने की क्षमता नहीं है। पर याद रखिए हर इंसान के अंदर कोई न कोई गुण होता है, जरूरत होती है तो उसे जानकर उसका अभ्यास करने की। आपको यह समझना होगा कि जो गुण आपके अंदर है, उसके आधार पर स्वयं में और समाज में क्या परिवर्तन ला सकते हैं। मैंने जो देखा और समझा उससे यह जाना कि मेरे पिता जी बेशक एक छोटे से पद पर थे पर वह सपने हमेशा बड़े देखते थे। एक बार उन्होंने मुंशी प्रेमचंद के नाटक कफ़न का ज़िक्र करते हुए कहा कि उस नाटक में बच्चे के इलाज के लिए उसके पिता के पास पैसे नहीं थे तो उसने पैसे के लिए अपना खून बेचना चाहा। यह देखकर और सुनकर कलेजा मुँह को आ जाता है। पिताजी की इच्छा थी कि हर चिकित्सक को सप्ताह में एक दिन गरीबों को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा करनी चाहिए, जिससे कोई गरीब का बच्चा इलाज से वंचित न रह जाए। पिता जी ने कहा कि एक असहाय मरीज की सेवा करने से चेहरे पर जो खुशी और तेज दिखता है वह बड़े से बड़े लोगों के चेहरे पर नहीं दिखाई देता। तब मैंने ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो समाज के लिए कुछ न कुछ करूंगा। आज मैं जो भी कर रहा हूँ या कर पा रहा हूँ, वह सब मेरे पिताजी की देन है।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर के 12 वर्ष पूरे होने पर आज दिन भर चहल पहल रही। सभी लोग मुक्त कंठ से डॉ. डी.डी. सिंह के इस कार्य की सराहना कर रहे थे। डॉ. डी.डी. सिंह द्वारा आये हुए सभी बच्चों की जाँच करके सबको मुफ्त दवा भी दी गई। इस अवसर पर अगल बगल के दर्जनों गाँव के मरीजों का इलाज डॉ. सिंह द्वारा किया गया।

अजमतगढ कस्बा में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों में हड़कंप।

अजमतगढ कस्बा में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों में हड़कंप।

नगर पंचायत अजमतगढ़ में प्रशासन ने की कार्यावायी हटवाया अतिक्रमण। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ नगर पंचायत में सोमवार को नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर दिनेश कुमार की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। अतिक्रमण शुरू होते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी शुरू हो गई लोग अपने आप ही अपना टीनशेड और अन्य अतिक्रमण का सामान हटाते रहे। जबकि नगर पंचायत अजमतगढ़ में दर्जनों लोगों के टीनशेड और गुमती को जप्त कर लिया गया। इस दौरान प्रशासन का अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाता रहा तो वहीं अजमतगढ़ के व्यापारी काफी नाराज दिखें व्यापारियों का कहना है कि चौक पर आए दिन ऑटो रिक्शा व ठेला से जाम लगता है उसको तो प्रशासन हटाती नहीं बस व्यापारियों के ही खिलाफ प्रशासन का डंडा चलता है। जिससे अजमतगढ़ के व्यापारी बेहद नाराज हैं। वहीं व्यापारियों का कहना है कि पहले तो प्रशासन को रोड़ पर खड़ी सवारी गाड़ियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि जाम की समस्या समाप्त हो प्रशासन केवल व्यापारियों के ऊपर ही करवाई करती है। बता दे कि नगर पंचायत जीयनपुर और अजमतगढ़ में आए दिन जाम की समस्या से आम आदमी काफी परेशान रहता था। जिससे पूर्व में जीयनपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के उपरांत अजमतगढ़ कस्बे में भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर व्यापारियों को स्वेच्छा से सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। जिस पर कुछ व्यापारियों ने स्वयं से अपना अतिक्रमण हटा लिया था। जिसके बाद सोमवार को नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने अजमतगढ़ कस्बे में मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे दोनों तरफ निर्मित नाली पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ तो नगर के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए आम सहमति बनाने की अपील की व्यापारियों के अनुरोध पर नगर पंचायत  सभागार में बैठक हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव, तहसील प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा और व्यापारियों के बीच बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। तब से अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई काम नहीं हो पाया। शुक्रवार को नगर पंचायत अजमतगढ़ में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचना दी गई कि 2 दिन के अंदर सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले।
अन्यथा सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और व्यय व्यापारियों से ही वसूला जाएगा। नगर पंचायत की सूचना के बाद व्यापारियों ने अपना समान नही हटाया तो प्रशासन ने की करवाई। जिसमें अजमतगढ़ जीयनपुर मार्ग, अमिला रोड़, घोसी रोड़ पर देर शाम तक प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। वही अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार अधिकारियों और जनता के बीच नोकझोंक होता रहा।

घाघरा नदी में मिला अज्ञात युवती का शव।

घाघरा नदी में मिला अज्ञात युवती का शव।
 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा बासु का पूरा गांव के पास घाघरा नदी के किनारे सोमवार की सुबह 7.00 बजे के लगभग शौच करने गए ग्रामीणों ने नदी किनारे शव को देखा। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रौनापार पुलिस को दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि शव क्षत-विक्षत हो गया है। देखने से लगा रहा है कि उसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई है। युवती के गले, कमर और पैर में रस्सी बंधी हुई है। युवती करीब 26 साल उम्र, स्वेटर हल्का रेड व ब्लैक कलर का, समीज ब्लैक, लैगी ब्लैक कलर की पहनी हुई है। मुंह पर उसके चोट के निशान और उसके दांत टूटे हुए थे। हाथ में रक्षा व कंगन है। रौनापार पुलिस का कहना है कि पीएम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या कर युवती का शव फेंका गया है।

वेतन बहाल करने को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन।

वेतन बहाल करने को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जांच करने के बाद 11 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को किया था निलंबित।

 शिक्षकों ने बड़े आंदोलन करने की दी चेतावनी पूरे जनपद में होगा चाक डाउन हड़ताल।।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के समस्त कर्मचारी वेतन बहाल न होने को लेकर सोमवार को कॉलेज परिसर में ही माध्यमिक शिक्षक संघ मंत्री नरेंद्र सिंह प्रांतीय मंत्री शैलेश राय, जिला अध्यक्ष बृजेश राय,
एवं जिला मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में धरना देकर जमकर नारेबाजी की। धरने पर प्रकाश डालते हुए विद्यालयों के शिक्षकों , कर्मचारियों द्वारा एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री नरेंद्र सिंह, प्रांतीय मंत्री शैलेश राय, जिला अध्यक्ष बृजेश राय, जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने  धरने के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा विद्यालय के 11 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नियम विरुद्ध निलंबित किया गया है। क्योंकि जो शिक्षक कक्षाओं में उपस्थित थे उनको भी अनुपस्थित दिखाया गया है। प्रधानाचार्य के नोटिस पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने ससमय अपना स्पष्टीकरण प्रधानाचार्य को दे दिया था। लेकिन  प्रधानाचार्य द्वारा अपना स्पष्टीकरण तो समय से जमा कर दिया गया किंतु अन्य सभी का स्पष्टीकरण समय से प्रभारी अधिकारी को नहीं दिया गया। जिसके कारण अवमानना के आधार पर निलंबन किया गया। जब यह बात प्रधानाचार्य से पूछा गया उन्होंने कूटरचित तरीके से नोटिस में आदाता शब्द भी जोड़ दिया और कहा आप लोगों को स्पष्टीकरण आदाता को देना चाहिए था। इससे स्पष्ट हो रहा है कि प्रधानाचार्य की मिलीभगत से निलंबन हुआ है जबकि प्रभारी अधिकारी की जांच आख्या में पूर्व रूप से प्रधानाचार्य भी दोषी है। और निरीक्षण के दिन अनुपस्थित भी थे। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाचार्य स्वयं अनुपस्थित रहते हैं और शारीरिक से प्रधानाचार्य का कार्य करने में सक्षम नहीं है। इसलिए अपने साथ अपने लड़के आलोक को पूरे बैठाये रहते हैं। और उसके  परामर्श से ही विद्यालय का संचालन होता है। सभी शिक्षकों एवं शिक्षक नेताओं द्वारा धरने पर यह कहा गया कि यदि प्रभारी अधिकारी द्वारा निलंबन वापस कर के नवंबर महीने का पूरा वेतन नहीं पास किया गया तो धरना जनपद स्तर पर जाएगा और जिला अधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिलकर शिक्षकों के समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। प्रांतीय मंत्री शैलेश कुमार राय ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर शिक्षकों के वेतन बहाल नहीं किया गया तो पूरे जनपद में चाक डाउन हड़ताल करके विरोध करेंगे। वही पूर्व में समस्त अधिकारियों को हड़ताल की सूचना देते हुए सोमवार से सुबह से ही शिक्षक विद्यालय परिसर में नारेबाजी और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं एवं पठन-पाठन का कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जबकि उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण 29 अक्टूबर 2021 को किया था। उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद इंटर कॉलेज के 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एव 6 अध्यापको को निलंबित कर दिया था तथा वेतन रोकने का आदेश दिया था। धरना प्रदर्शन करने वालो में बेचू राम, राजेश राय लव कुमार राय, सुभाष चंद्र गोंड अश्विनी कुमार,आसिफ खान, अर्चना शर्मा, सीमा पांडे,नवीन विश्वकर्मा, राजेश, पंचदेव यादव, राम दुलारे,अंबिका, महेंद्र यादव, बेचू राम, अभय श्रीवास्तव, पति रामकुमार, रामबकुल , यशपाल, उमेश सरोज,प्रमोद चौहान, सीमा यादव सुभाष चंद्र गौतम हिमांशु सूर्यनाथ यादव रामजन्म यादव व नौशाद अहमद सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।

Sunday, December 26, 2021

सड़क हादसे में ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

सड़क हादसे में ट्रक से कुचलकर  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर किया चक्का जाम।

नायब तहसीलदार के समझाने पर हटा जाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लढ़िया गांव के पास जीयनपुर दोहरीघाट रोड पर रविवार को सायंकाल 6:30 बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर और ट्रक को ग्रामीणों ने अजमतगढ़ बाजार में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव और नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। 
शिवम राय पुत्र नागेश राय उम्र 24 साल निवासी तिहा मोहम्मदपुर थाना बड़हलगंज और प्रियांशु राय पुत्र अजय राय उम्र 19 साल निवासी पनईल थाना दोहरीघाट। जीयनपुर बाजार से सामान खरीद कर रविवार को देर शाम लगभग 6:30 बजे दोहरीघाट लौट रहे थे। लढ़ीया गांव के पास दोहरीघाट की तरफ से आजमगढ़ जा रही ट्रक की चपेट में आ गयें। बाइक सवार दोनों युवकों को घसीटते हुए ट्रक सौ मीटर तक ले कर चली गई। जिसके चलते शिवम राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रियांशु राय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़  भेज दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया। बाइक सवार दोनों युवक ममेरे भाई थे।

Thursday, December 23, 2021

अधिवक्ताओ और एस डी एम के बीच बनी सहमति।

अधिवक्ताओ और एस डी एम के बीच बनी सहमति।

26 अक्टूबर से चल रहा है कोर्ट का बहिष्कार ।

शुक्रवार को अधिवक्ता करेगे बैठक गतिरोध करेगे समाप्त।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर 26 अक्टूबर से चले आ रहे अधिवक्ता और एसडीएम के बीच गतिरोध के बीच गुरुवार को स्वयं बैठकर कर गतिरोध को खत्म करने का पूरा प्रयास किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा खेद व्यक्त किया गया और अधिवक्ताओं से उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह अब समाप्त हो और आम पब्लिक का काम सुचारू रूप से आप लोग मिलकर चलाएं कोर्ट और अधिवक्ताओं का मधुर संबंध है। अधिवक्ता बार संघ के बीच अगर संबंध अच्छे हैं तो जनता का हित होता है और मुकदमे जल्दी निस्तारित होते हैं। जिस पर अधिवक्ता संघ सगड़ी शुक्रवार को पुस्तकाल्य भवन में बैठक कर के 2 महीने से चल रहे गतिरोध को समाप्त करते हुए कोर्ट को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बन जाएगी। इस संबंध में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि हम लोगों ने उपजिलााधिकारी सगड़ी गौरव कुमार और अधिवक्ताओं के बीच बैठकर बात हुई है। जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा सहमति बनी है कि जो भी गतिरोध है उसे समाप्त किया जाए एवं आम जनता का कार्य सुचारु रुप से चलें जिस पर हम अधिवक्ता संघ राजी हो गए हैं। पर निर्णय कल लिया जाएगा समस्त अधिवक्ताओं के बीच बैठक करके निर्णय ले लिया जाएगा वैसे उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा खेद व्यक्त किया गया है। जिस वजह से हमारा अब कोई गतिरोध नहीं रह गया है।

रिस्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति की दुर्घटना में मौत

रिस्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति की दुर्घटना में मौत

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर लक्षिया गांव निवासी सुभाष यादव पुत्र फ़ल्लू यादव उम्र 55 साल थाना जीयनपुर बुधवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे अपनी पुत्री से मिलने के लिए बाइक से जोकहरा गांव थाना रौनापार से नरहन खास निवासी मुकेश के साथ बाइक से जोकहरा गांव गए थे।वहां से वापस लौट रहे थे कि लाटघाट बाजार के पास छोटी सरजू नदी पुल जीयनपुर की तरफ से जा रही बोलेरो की चपेट में आने से दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश 25 साल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज आजमगढ़ के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। जहां वह जीवन मौत से जूझ रहा है। दुर्घटना के बाद दोनों तरफ पुल पर गाड़ियां फस जाने के कारण काफी लंबा जाम लग गया। जाम को हटवाने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जीयनपुर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि बोलेरो सवार देवरिया जनपद के मइल थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जो मखदूम शाह मजार से वापस लौट कर घर जा रहे थे। जिसमें 2 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं लेकिन नाम पता अज्ञात होने के कारण पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
सुभाष के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सरकार बनी तो आजमगढ़ बनेगा आर्यमगढ़।

सरकार बनी तो आजमगढ़ बनेगा आर्यमगढ़।

गुंडा माफिया भ्रष्टाचारियों पर लगी लगाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में जब जन विश्वास यात्रा पहुंची तो हाथी घोड़ा गाजा बजा के साथ भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया और फूल बरसाए और सगड़ी की बन्दना सिंह मनीष मिश्रा पिंटू,अरविंद जायसवाल,देवेंद्र सिंह आदि नेताओ से आग्रह किया कि आप लोग रथ पर सवार हो जाय। सभी रथ पर सवार हो गए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने समय से रूट डायवर्जन नहीं किया था। जिस वजह से काफी परेशानियां उठानी पड़ी।
लाटघाट बाजार में जब जन विश्वास यात्रा पहुंची तो डाक घर के सामने सड़क पर ही जन विश्वास यात्रा को संबोधन करते हुए रमापति त्रिपाठी वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ यदि पुनः सरकार बनी तो आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ कर दिया जाएगा जैसा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने पहले ही ऐलान कर चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि गुंडे माफियाओं की सरकार पूर्व की सरकारों में हुआ करती थी जहां भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हुआ करता था आम आदमी की नौकरी लोग हड़प लिया करते थे और भाई भतीजावाद करके जातिवाद के नाम पर खेल खेला जाता था पर वर्तमान समय में योगी जी की सरकार ने जो गरीबों की सरकार है विकास कार्यों को जिस तरह से गति दी जो अबतक नही हुआ। वहीं उन्होंने कहा कि सगड़ी क्या हम पूरा आजमगढ़ 2022 में जीतेंगे और आप के बल पर सरकार बनाएंगे जैसा इस जन सैलाब से दिखाई दे रहा है उन्होंने लोगों से सवाल किए कि आप आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाएंगे या नहीं उन्होंने कहां कि जिस तरफ से पूर्वर्ती सरकारों में गुंडा माफिया भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हुआ करता था। वर्तमान में सारे भ्रष्टाचारी गुंडा माफिया पनाह मांग रहे हैं। अयोध्या से काशी और काशी से प्रयागराज जो गुलामी का प्रतीक था उसको समाप्त किया तो वही काशी में लोग छूप कर जाया करते थे आज भाजपा की सरकार में खुलेआम काशी में घूम रहे हैं और काशी का विकास हो रहा है।लाटघाट बाजार में मंच पर एक साथ खड़ा होकर सभी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओ ने रथ यात्रा का स्वगात एक मंच से किया और जय जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और साथ ही सभी मे एक जुटता दिखी। इस दौरान पंकज चौधरी सांसद,रमापति त्रिपाठी,ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष,हरीश द्विवेदी सांसद,जयप्रकाश निषाद सांसद,घनश्याम सिंह पटेल,मनीष मिश्रा पिंटू, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, संतोष सिंह टीपू,नागेंद्र सिंह पटेल,अभिषेक सिंह सोनू, माधव कृष्ण त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह पटेल,लालू जायसवाल, राधेश्याम सिंह खटालु सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

जन विश्वास यात्रा का सगड़ी में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

जन विश्वास यात्रा का सगड़ी में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

भाजपा कार्यकर्ता सहित पदाधिकारियों ने जन विश्वास यात्रा का फूलों की वर्षा और माला पहनाकर किया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा का विधानसभा सगड़ी के भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा में भाजपा वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर रमापति त्रिपाठी व सांसद हरीश द्विवेदी व सांसद पंकज चौधरी का भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अंजान शहीद,जीयनपुर,रजादेपुर,लाटघाट में भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा का जगह जगह भव्य रूप से फूलों की वर्षा कर माला पहनाकर स्वागत किया गया तो वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रताओं और पदाधिकारियों ने भारत माता की जय और जय जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। वही अपने अपने क्षेत्र से भाजपा नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान विधायक बंदना सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू,भाजपा नेता अरविंद जायसवाल,भाजपा नेता देवेंद्र सिंह,घनश्याम सिंह पटेल, प्रेम प्रकाश राय,सच्चिदानंद सिंह, दिवाकर सिंह,जयप्रकाश सिंह,चंद्रशेखर सिंह पप्पू,हिमांशु जायसवाल,सुबभान खान, तारा चंद्र जायसवाल,सन्तोष जायसवाल, सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।