उपजिलाधिकारी के समर्थन में उतरे ग्रामीण।
प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण न करने की जिलाधिकारी से मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर दर्जनों की संख्या में विभिन्न गांव से ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के समर्थन में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा स्थानांतरण ना करने की मांग।
शनिवार को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत निस्तारण हेतु पहुंचे ग्रामीणों ने अधिवक्ताओं की नारेबाजी देखकर उपजिलाधिकारी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के कार्यों की प्रशंसा की गई। तो वहीं न्यायालय में वर्षो से लंबित मुकदमों के भौतिक सत्यापन कर निस्तारण कि ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार से मांग किया की उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार का स्थानांतरण न करें। ज्ञापन देने वाले लोगों में मुख्य रूप से वंसराज यादव, मुनिब, बीरबल, बैजनाथ, जनक यादव, मुन्ना सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वही इन लोगों ने स्थानांतरण करने पर सड़क पर उतर कर विरोध करने की दी चेतावनी।
No comments:
Post a Comment