Saturday, December 18, 2021

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

मानपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कोटेदार को निलंबित करने की मांग।

शासन की मंशा के अनुरूप कोरोना काल से ही राशन नहीं वितरित करने का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मानपुर के ग्रामीणों ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया वहीं शासन की मंशा के अनुरूप कोरोना काल से ही राशन नहीं वितरित करने का लगाया आरोप।
मानपुर के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर कोटेदार शर्मानंद पान्डेय पर खाद्यान्न ना देने का आरोप लगाते हुए तहसील पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वही कोटेदार के यहां राशन के लिए पहुंचने पर अभद्र व्यवहार कर राशन देने से मना कर भगा देते हैं। शासन की मंशा के अनुरूप कोरोना काल से अब तक संचालित योजनाओं से ग्रामीण लाभान्वित नहीं हो पा रहे। भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कोटेदार राशन की कालाबाजारी कर बेच देते हैं। पूर्व में ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिकायत पत्र दी जा चुकी है। किंतु अभी तक गांव में कोटेदार की जांच नहीं की गई। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंप कर कोटेदार को निलंबित करने की मांग नायब तहसीलदार से किया वहीं ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उषा,मालती,सुशीला,रीना,शारदा,फूलमती,पूनम,सविता,आदित्य,विनोद,संजय,अमित,रूपेश,गगन,राहुल, राजेश सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment