कोविड से मृत व्यक्तियों के खाते में पहुंचेगा 50,000 आर्थिक सहायता।
10 दिसंबर निर्धारित की गई हेल्प डेस्क पर आवेदन की अंतिम तिथि।
25 कोविड-19 मृत व्यक्तियों के खाते में पहुंची आर्थिक सहायता।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कोविड से मृत व्यक्तियों के खाते में शासन के निर्देश पर 50 हजार आर्थिक सहायता देने के लिए हेल्पडेस्क बनाया गया है जहां पर सगड़ी के 28 मित्र व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हुई है। वही सगड़ी हेल्प डेस्क पर 10 दिसंबर तक कोविड-19 में मृत व्यक्तियों के परिजन आवेदन कर सकते हैं।
सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 228 कोविड-19 के दौरान व्यक्तियों की मौत हुई थी। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई है। जिनमें से सगड़ी के कुल 28 व्यक्तियों की मौत हुई थी। वही सगड़ी तहसील पर हेल्पडेस्क बनाया गया है जहां कोरोना काउंट में मृत व्यक्तियों के परिजन व अभिभावक उनकी डेथ सर्टिफिकेट के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें शासन के निर्देश पर उनके खाते में 50 हजार आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। वही आज जनपद में 25 कोविड काल के दौरान मरे हुए व्यक्तियों के खाते में 50 हजार आर्थिक सहायता भेजी गई।
सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने सगड़ी में स्थापित हेल्पडेस्क पर ग्रामीण क्षेत्रों में मृत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किया है। जिससे उनके खातों में जल्द से जल्द आर्थिक सहायता भेजी जा सके।
No comments:
Post a Comment