Thursday, December 9, 2021

अधिवक्ताओं के विरुद्ध लेखपाल संघ उतरा सड़क पर।

अधिवक्ताओं के विरुद्ध लेखपाल संघ उतरा सड़क पर।

सगड़ी तहसील भ्रमण कर की नारेबाजी प्रदर्शन कर बैठे धरने पर।

मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग।

लेखपाल के ऊपर झूठा आरोप लगाने पर उबले लेखपाल संघ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लेखपाल संघ व अमीन संघ और कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ ने संयुक्त रूप से लेखपाल के साथ अभद्रता व खसरा फाड़ने पर थाने में तहरीर दी थी। उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर लेखपालों ने अधिवक्ता संघ के द्वारा लेखपाल के ऊपर तहरीर देने पर उबले लेखपाल संघ सड़क पर उतरकर तहसील में भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गयें। शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे लेखपाल संघ ने तहसील सभागार में एकत्रित होकर बैठक कर लेखपाल के साथ में दुर्व्यवहार पर संघर्ष की रणनीति बनाई। वही सगड़ी तहसील परिसर का भ्रमण कर सड़क पर नारेबाजी की अधिवक्ताओं की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी न्याय चाहिए न्याय चाहिए नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और वही न्याय मिलने तक क्रमिक रूप से धरने पर बैठने का आवाहन किया। वहीं लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी अधिवक्ता पर मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार करने तक हम सभी कर्मचारी अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार करेंगे। वही लेखपालों के समर्थन में अमीन संघ के जिला अध्यक्ष अवलेन्द्र सिंह ने कहा कि साथी कर्मचारी के दुर्व्यवहार पर अमीन संघ उनके समर्थन में है और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। वही कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल तहसील मंत्री मनीष कुमार ने राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध दुर्व्यवहार पर उनके समर्थन में उतर कर न्याय मिलने तक धरना व लड़ाई में साथ खड़े होकर तहसील के सभी कर्मचारी राजस्व कर्मचारी के साथ है। अधिवक्ताओं के द्वारा राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध झूठा आरोप लगाया गया है। जबतक अधिवक्ता के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तबतक क्रमिक धरना जारी रहेगा। सगड़ी तहसील पर क्रमिक धरना पर नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी। शाम 3:30 बजे तक धरनारत कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लेखपाल संघ मंत्री अरुण कुमार गुप्ता,अरविंद कुमार,जनार्दन सिंह,मुन्ना राम, विनोद,संतोष, आदित्य नारायण, योगेंद्र,निजामुद्दीन,अमित राय, आकांक्षा,दीपक यादव,रवि यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment