Monday, December 20, 2021

जीयनपुर बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों में हड़कंप।

जीयनपुर बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों में हड़कंप।

प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों में दिखी नाराजगी। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में सोमवार को नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर दिनेश कुमार यादव की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। अतिक्रमण शुरू होते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी शुरू हो गई लोग अपने आप ही अपना टीनशेड और अन्य अतिक्रमण का सामान हटाते रहे। जबकि नगर पंचायत जीयनपुर में दर्जनों लोगों के टीनशेड और गुमती को जप्त कर लिया गया। इस दौरान प्रशासन का अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाता रहा तो वहीं जीयनपुर के व्यापारी काफी नाराज दिखें व्यापारियों का कहना है कि पहले तो कोरोना महामारी ने मार डाला और दूसरे प्रशासन ने मार डाला व्यापारी करे तो क्या करें। वही चौक पर आए दिन ऑटो रिक्शा व ठेला खोमचा से जाम लगता है उसको तो प्रशासन हटाती नहीं बस व्यापारियों के ही खिलाफ प्रशासन का डंडा चलता है। जिससे जीयनपुर के व्यापारी बेहद नाराज हैं। वहीं व्यापारियों का कहना है कि पहले तो प्रशासन को रोड़ पर खड़ी सवारी गाड़ियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि जाम की समस्या समाप्त हो प्रशासन केवल व्यापारियों के ऊपर ही करवाई करती है। बता दे कि नगर पंचायत जीयनपुर में आए दिन जाम की समस्या से आम आदमी काफी परेशान है। जीयनपुर बाजार को पास करने में घंटे भर का समय लग जाता है। शादी विवाह के मौसम में तो दो दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग जाती हैं। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार की उपस्थिति में दीपावली के 2 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ तो नगर के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए आम सहमति बनाने की अपील की व्यापारियों के अनुरोध पर नगर पंचायत  सभागार में बैठक हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव, तहसील प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा और व्यापारियों के बीच बैठक में तय हुआ कि छठ के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। तब से अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई काम नहीं हो पाया। शुक्रवार को नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचना दी गई कि 2 दिन के अंदर सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले। अन्यथा सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और व्यय व्यापारियों से ही वसूला जाएगा। नगर पंचायत की सूचना के बाद व्यापारियों ने अपना समान नही हटाया तो प्रशासन ने की करवाई जिसमें दोहरीघाट रोड़,बिलरियागंज रोड़,आजमगढ़ रोड़,अजमतगढ़ रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

No comments:

Post a Comment