Thursday, December 16, 2021

अधिवक्ता व प्रशासन के बीच हुई वार्ता।

अधिवक्ता व प्रशासन के बीच हुई वार्ता।

50 वें दिन हुई वार्ता कई दौर की चली बातचीत।

अधिवक्ता व प्रशासन की वार्ता का नहीं निकला कोई हल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ता समिति का उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार का न्यायिक बहिष्कार के पचास वें दिन अधिवक्ता समिति व प्रशासन के बीच कई दौर की घंटों वार्ता चली।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 4:00 बजे एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने सगड़ी तहसील सभागार में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में वार्ता की गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बार व बेंच के सामंजस्य पर बल दिया वहीं उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक बहिष्कार कार्य समाप्त करने के विषय में वार्ता की तहसील सभागार में तीन बार कुछ समय के अंतराल पर बैठक कर सार्थक प्रयास किया गया। वही लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह व मंत्री अरुण कुमार गुप्ता से भी प्रशासन में उनके धरने को संज्ञान में लेते हुए उनसे बातचीत की वही अधिवक्ता व लेखपाल संघ के बीच जारी गतिरोध को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास किया गया। इस दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायिक कार्य के बहिष्कार के 50 वें दिन हुई वार्ता पर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश के पत्र को संज्ञान में लेकर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने वार्ता की इस दौरान उनसे उपजिलाधिकारी के पत्र देकर बुलाने के पश्चात अधिवक्ता समिति न्यायिक कार्य का बहिष्कार पर वार्ता को तैयार है। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने वार्ता को सकारात्मक बताया और कहा कि आमने-सामने बैठकर बातचीत हुई है। वही तहसील परिसर में अधिवक्ता कर्मचारियों में वार्ता को लेकर आपस में चर्चा पर चर्चा देर शाम तक होती रही। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह सहित अधिवक्ता लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment