नगर पंचायत जीयनपुर में रविवार को कस्बे से हटेगा अतिक्रमण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत कस्बे से अतिक्रमण हटाने का नगर पंचायत जीयनपुर के द्वारा रविवार को किया जाएगा। उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने दी विदित हो पूर्व में नगर पंचायत का भ्रमण कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारिक संगठनों व नगर पंचायत के दुकानदारों ने बैठक कर समय मांगा था। जिस पर नगर पंचायत ने उनको अपने आप से अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि जीयनपुर कस्बे के मुख्य मार्ग पर निर्मित नाली तक स्वतः सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया। रविवार को अभियान चलाकर मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों व मकानों के सामने अतिक्रमण को हटाने का कार्य प्रशासन की मौजूदगी में किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment