Saturday, December 18, 2021

वीवीपैट का लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण।

वीवीपैट का लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण।

ईवीएम मशीन का लेखपालों को तहसील सभागार में किया गया प्रशिक्षित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में लेखपालों को वीवीपैट का दिया गया प्रशिक्षण।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील सभागार में शनिवार शाम 4:00 बजे सगड़ी तहसील दार अभिषेक कुमार सिंह ने सभी लेखपालों को वीवीपैंट व सीपीयू ईवीएम मशीन की विस्तृत जानकारी दी। उसके कार्य करने के तरीके और कैसे कार्य करता है की विस्तृत जानकारी मशीन पर प्रयोग कराकर दिखाया गया। वही अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को वीवीपैट मशीन से मतदान की जागरूकता देने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि एल ई डी युक्त सगड़ी व गोपालपुर विधानसभा में जागरूकता वाहन मतदाता जागरूकता के लिए लगाया गया है। जिस पर तैनात प्रशिक्षित लेखपाल के द्वारा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर मशीन का संचालन व मतदान के साथ पहले भ्रम को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए सभी को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें उत्तम सिंह,अरुण कुमार गुप्ता,अंकित, अमित,राम सागर सोनी, राम कृपाल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक यादव, आकांक्षा, हरिप्रसाद, रामजतन, विनम्र सिंह, संतोष शर्मा, सहित तहसील के सभी राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment