ए एन एम एव आशा संगिनियों को किया प्रशिक्षित।
प्रशिक्षण से गांव की महिलाओं को मिलेगा लाभ -- डॉक्टर ममता राय
45 कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर उत्तर प्रदेश टेक्निकल सहयोग यूनिट द्वारा ए एन एम एवं आशा संगिनीयों को प्रशिक्षित किया गया। जिससे कि गांव की महिलाओं को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। यदि गांव की महिलाएं अपना खानपान जच्चा बच्चा आदि पर विशेष ध्यान रखें तो प्रसव के दौरान मौतों का आंकड़ा कम हो सकता है और जान माल की सुरक्षा हो सकती है। प्रशिक्षण के दौरान कुल 45 एएनएम और आशा संगिनी मौजूद थी। वही प्रशिक्षण के दौरान उच्चतम जोखिम गर्भावस्था महिलाओं को बारे में जानकारी,महिलाओं में 7 ग्राम से कम खून का होना,वजन कम होना,हाई ब्लड प्रेशर,ऑपरेशन द्वारा बच्चे होना आदि सहित कुल 15 बिंदुओं पर कर्मचारियों और लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।जिससे कि समय-समय पर उनके खान-पान आदि दुरुस्त रखकर उनको सही से कार्य किया जा सके जिससे कि उनका जीवन बचाया जा सके। यही नहीं प्रशिक्षण के द्वारा यह आशा संगिनी और ए एन एम गांव-गांव जाकर ऐसे महिलाओं की देखभाल करेंगी जिन महिलाओं में इन 15 बिंदुओं में से कोई भी लक्षण यदि मौजूद है तो उन्हें तत्काल डॉक्टर की सलाह पर दवाएं एवं उनके खानपान की विधिवत जानकारी देकर उन को ठीक किया जा सकता है। इस संबंध में डॉक्टर ममता राय ने बताया कि ऐसे महिलाओं को हमारी टेक्निकल सहयोग टीम गांव गांव और अस्पताल पर आए हुए मरीजों का उपचार करेगी जिससे कि उनका जीवन बचाया जा सके और उन्हें सही समय पर इलाज कर बेहतर लाभ दिया जा सके। इस दौरान सूर्यमुखी, चंपा देवी, द्रोपदी पांडे, बिंदु बाला रानी यादव सुमन गुप्ता शशि यादव पिंगलेश सिंह आदि रही।
No comments:
Post a Comment