Sunday, December 19, 2021

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ागांव जीयनपुर में हुआ स्वागत।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ागांव जीयनपुर में हुआ स्वागत।

भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार: एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह।

पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का किया दावा।

आजमगढ़ जनपद में 4 दिन प्रवास कर शामिल होंगे विविध कार्यक्रमों में।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार में रविवार शाम 4:00 बजे देवेंद्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद व शिक्षक नेता का भव्य रुप से स्वागत अभिनंदन हुआ इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों के लिए कार्य किया है अगली सरकार फिर से पूर्ण बहुमत की योगी की सरकार दोबारा सरकार बनाने का दावा किया।
कमलाकांत सिंह के घर पर रविवार की शाम 4:00 बजे गोरखपुर से आगमन के उपरांत बड़ागांव पुनापार जीयनपुर में शिक्षकों वह भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार रही है। इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बनेगी। आजमगढ़ जनपद के प्रतिनिधि कमलाकांत सिंह ने बताया कि गत दिनों भीषण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत आजमगढ़ जनपद में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का पहली बार आगमन हुआ है। 19 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक देवेंद्र प्रताप सिंह आजमगढ़ में प्रवास करेंगे। इस दौरान विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस दौरान मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह पप्पू,सत्य प्रकाश सिंह,श्यामा प्रताप पांडे, सुरेंद्र चौहान,राजेश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह,प्रेम सिंह,आनंद तिवारी,सोनू सिंह, मनुलाल जायसवाल,दुर्गविजय सिंह,गोलू सिंह,त्रिभुवन मिश्रा,अनिरुद्ध मिश्र,अरुण श्रीवास्तव,मोनू सिंह,राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment