Tuesday, December 14, 2021

मृतक पहुंचा तहसील लगाई न्याय की गुहार।

मृतक पहुंचा तहसील लगाई न्याय की गुहार।

मृतक दिखाकर दूसरे के नाम दर्ज हुई बारासत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मृतक ने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर लगाया आरोप मृतक दिखा कर दूसरे के नाम दर्ज कराई गई बारासत लगाई न्याय की गुहार।
जानकारी के अनुसार बसावन पुत्र चैन निवासी तेरही जमीन तेरही ने आरोप लगाया कि उसके गांव का ही बसावन पुत्र कतवारु जिसकी मृत्यु कुछ महीने पूर्व होने के उपरांत उसके पुत्र जवाहिर व चंदन के नाम 24 जनवरी 2020 को मेरे नाम की 4 बिगहा जमीन वरासत के रूप में दर्ज कर दी गई। लेखपाल ने बिना पूरी जानकारी के मेरे नाम की जमीन  मृतक दिखाकर दूसरे को वरासत कर दिया। वही बसावन पुत्र चैन उम्र 80 वर्ष के पास एक पुत्र लालधर था जिसकी 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके पास दो पोते चंद्रेश व बृजेश व एक पुत्री शशिकला हैं। बसावन को मृत दिखाकर उसकी पूरी जमीन गांव के ही दूसरें के नाम दर्ज कर दी गई है। जिसके बाद वह तहसील पर पहुंचकर फर्जी तरीके से दर्ज की गई वरासत को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर न्याय की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment