पति सास ससुर सहित तीन पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
बीएचयू का प्रोफेसर बनने के बाद पत्नी से और मांगा दहेज।
बीएचयू में तैनात प्रोफेसर सहित सास ससुर पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पत्नी के आरोप पर पति सास ससुर पर दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार प्रतिमा पुत्री शिवमूरत निवासी परशुरामपुर थाना महाराजगंज का विवाह हिंदू रीति रिवाज से 23 नवंबर 2017 को रुपेंद्र पुत्र रामा प्रसाद निवासी मोलनापुर गोडारी से हुआ विवाह के बाद रुपेंद्र बीएचयू में प्रोफेसर के पद पर तैनात हो गए जिसके उपरांत उनके माता-पिता प्रतिमा को प्रताड़ित करने लगे कि दहेज में 10 लाख नगद व एक चार पहिया गाड़ी अपने माता-पिता से मांग कर लेकर आओ जिसके बाद तुम्हें घर पर रहना है। 27 जून 2021 को उनके माता-पिता ने पति के सामने ही मारपीट कर घर से निकाल दिया वही प्रतिमा ने बताया कि विवाह के समय 4 लाख और एक स्कूटी गाड़ी दहेज के रूप में दी गई थी। विवाह के उपरांत 1 वर्ष का पुत्र भी है। बीएचयू में प्रोफेसर बनने के बाद पति रूपेंद्र व सास सुशीला और ससुर रामा प्रसाद बार-बार दहेज के लिए मारपीट व उत्पीड़न कर रहे थे। जिससे परेशान होकर प्रतिमा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment