Sunday, December 12, 2021

केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक भर्ती में न्याय दिलाने की मांग।

केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक भर्ती में न्याय दिलाने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के रामनगर इंटर कॉलेज कुकरौछी में आयोजित अपना दल की विजय संकल्प जनसभा में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा आरक्षण शिक्षक भर्ती में लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपकर मांग की। शिक्षक अभ्यर्थियों ने विजय संकल्प जनसभा में पहुंच कर पिछड़ा आरक्षण लागू करने के लिए अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपा और कहा कि प्रदेश सरकार से इस विषय पर विस्तार से वार्ता कर आरक्षण लागू कराया जाए जिससे पिछड़े समाज के अभ्यर्थियों का भला हो सके वही भारत सरकार के राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार से वार्ता की गई है 69000 शिक्षक भर्ती में जल्द पिछड़ा आरक्षण लागू कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राकेश यादव,श्यामसुन्दर सिंह पटेल,गौरव कुमार पटेल,सुनील,राहुल मौर्य,राजेश पटेल,मनोज चौरसिया आदि अभ्यर्थी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment