पति ने की दूसरी शादी पत्नी पहुंची घर तो मारपीट कर भगाया।
पत्नी ने बिलरियागंज पुलिस को दी सूचना तो पुलिस ने शांतिभंग में पति का किया चालान।
जमानत कराने पति पहुंचा तहसील तो पत्नी ने पहुंचकर जेल भेजने की लगाई गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर पति पहुंचा शांति भंग में जमानत कराने तो पत्नी ने पहुंचकर उपजिलाधिकारी से जेल भेजने की लगाई गुहार।
जानकारी के अनुसार सरोज पत्नी रूपलाल निवासी विजयापार थाना बिलरियागंज ने आरोप लगाया कि उसका पति प्रतिदिन शराब पीकर मारता पीटता था। जिससे तंग आकर वह अपने मायके चली गई।
इस दौरान उसका पति दूसरी शादी करके घर पर लेकर औरत को रहने लगा। इस दौरान मायके से अपने दोनों बच्चों के साथ पत्नी जब अपने ससुराल रविवार को विजयापार पहुंची तो विरोध करने पर घर पर दूसरी औरत को लेकर रह रहा पति ने अपनी पत्नी को मारपीटा और घर से भाग जाने को कहा नहीं तो जान से मारने की धमकी दी। वही उसकी पत्नी सरोज ने 112 नंबर डायल कर बिलरियागंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति रूपलाल पुत्र विक्रम को लेकर बिलरियागंज थाने पर पहुंची जहां सरोज ने पहुंचकर तहरीर दी। जिसके उपरांत बिलरियागंज पुलिस ने उसके पति का शांति भंग में चालान कर दिया। पति के जमानत कराने तहसील पर पहुंचने पर पत्नी भी अपने दोनों बच्चों के साथ तहसील पर पहुंच गई और प्रार्थना पत्र देकर उपजिलाधिकारी गौरव कुमार से पति को जेल भेजने की गुहार लगाई।
No comments:
Post a Comment