Thursday, December 31, 2020

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
सगड़ी बिलरियागंज के एक गांव में सात माह पूर्व एक युवक ने युवती को तमंचा सटा कर घर से खेत में उठा ले गया और रेप कर फरार हो गया। 15 दिन पूर्व उसने वीडियो भी वायरल कर दिया । वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिलरियागंज थाने के एक गांव की महिला ने 30 दिसंबर को थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार उसकी बेटी को आठ मई को करीब 12 बजे दिन में गाँव का एक युवक घर मे अकेला पाकर कट्टा लगाकर खेत मे ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका विडीयो भी बना लिया। लड़की को धमकी दिया कि अगर किसी से घटना के बारे मे बताओगी तो तुम्हारे भाई को जान से मार दूँगा और यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूँगा । इसी भय के नाते लड़की ने किसी से कुछ बताया नहीं। लेकिन 15- 20 दिन पूर्व आरोपी युवक ने दुष्कर्म का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 67क आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया । बिलरियागंज एसओ धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को वांछित अभियुक्त को गोरिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हरिलाल पुत्र भृगु का चालान कर दिया गया है ।

सरकारी सेवा में कुछ ऐसा करे कि लोग आप से सीख ले--उपजिलाधिकारी सगड़ी

सरकारी सेवा में कुछ ऐसा करे कि लोग आप से सीख ले--उपजिलाधिकारी सगड़ी

दो राजस्व निरीक्षकों को दी गयी बिदाई।

तहसील सभागार में सम्पन्न हुई बिदाई समारोह।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर के सभागार में गुरुवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन राजस्व कर्मियों द्वारा किया गया।जिसकी अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा के दौरान आप कुछ ऐसे कार्य करें जिससे लोग आपको आदर्श बनाकर आजीवन उसी राह पर चलते रहें। ईमानदारी से कार्य करने का जो फल ईश्वर देता है उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। भ्रटाचार कर धन वैभव प्राप्त तो किया जा सकता है पर जो ईमानदारी व लगन मेहनत परिश्रम से किया हुआ कार्य में आजीवन एक नई अनुभूति व विश्वास दिलाता है।उन्होंने कहा कि विदाई तो आखिर हमेशा दुखदाई ही होती है विदाई चाहे जैसी भी हो विदाई दुख देकर ही जाती है। वही सभागार में राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं हरिहर यादव राजस्व निरीक्षक जो गुरुवार को सेवा से रिटायर हो गए उनको उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह व तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय एवं समस्त राजस्व कर्मियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन करते हुए विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें फूल माला से स्वागत किया गया तत्पश्चात अंगवस्त्रम गीता व साल भेंट की गई। इस दौरान अरुण कुमार गुप्ता,उत्तम सिंह,राम सागर सोनी,अंकित राय,दीपक , रामजन्म यादव, गरिमा गौड़,सरिता,रविंद्र नाथ मिश्र,अखिलेश श्रीवास्तव,अरविंद कुमार यादव,संतोष कुमार श्रीवास्तव,राजू यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर नायब तहसीलदार को घेरा सौपा ज्ञापन।

ग्रामीणों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर नायब तहसीलदार को घेरा सौपा ज्ञापन।

बीएलओ पर 700 लोगो को मतदाता सूची से नाम गायब करने का लगाया आरोप।

लाडो एव बलिया कल्याणपुर के दर्जनो ग्रामीणों ने मतदाता सूची को लेकर किया प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक बिलरियागंज अंतर्गत बलिया कल्याणपुर एवं लाडो गांव के दर्जनों की संख्या में दोपहर लगभग 3:00 बजे महिला व पुरुष  मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर नायब तहसीलदार का घेराव किया व जमकर प्रदर्शन किया।
वहीं उन्होंने नायब तहसीलदार का घेराव करते हुए कहा कि साहब बीएलओ द्वारा हमको मताधिकार से वंचित करने के लिए मतदाता सूची से नाम काट दिया गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की की दोनों ही ग्राम पंचायत में लगभग 700 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। उन्होंने बीएलओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी बीएलओ सूची जमा की थी वह हमें रिसीव कराई गई थी। पर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित नहीं किया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर जबरदस्त घेराव व प्रदर्शन करकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुबह लगभग 1:00 बजे ट्राली ट्रैक्टर व सवारी गाड़ियों से दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष तहसील पहुंचे और तहसील पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करने लगे। तभी नायब तहसीलदार आए और उनका ग्रामीणों ने घेराव करते हुए ज्ञापन सौप कर उपजिलाधिकारी सगड़ी का इंतजार करते रहे। देर शाम लगभग 4:00 बजे जब उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह तहसील पर पहुंचे तो उनके आवास पर ग्रामीण पहुंच गए तो होमगार्डों ने समझा-बुझाकर तहसील कार्यालय पर भेजा। जहां पर ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि 3 दिन का समय बचा है। आप तत्काल ब्लॉक बिलरियागंज पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं अन्यथा दिक्कत खड़ी हो सकती है। उन्होंने ज्ञापन लेकर एडीओ पंचायत बिलरियागंज को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए तब जाकर ग्रामीण माने। इस दौरान शिव सागर चौहान,संतोष गौड़,रमेश यादव,सुमित्रा,मनशा, वीना,सेराज,अनीसअहमद,अब्दुलही,रामनिवास, नागेश्वर आदि रहे।

बीते वर्ष से सीख लेकर नव वर्ष का स्वागत करें - नेहाल मेहदी

बीते वर्ष से सीख लेकर नव वर्ष का स्वागत करें - नेहाल मेहदी 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
वर्ष 2020 हमारे और आपके जीवन का कभी ना भूल पाने वाला वर्ष रहा है इस वर्ष के प्रारंभ से ही देश और दुनियाँ के सामने एक ऐसी परिस्थिति आई जिसका कभी किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया था और पूरा साल मांसिक, आर्थिक और स्वास्थ संबंधित परेशानियों और चुनौतियों से भरा रहा। लेकिन हम सब ने हिम्मत से उसका मुकाबला करके आगे बढ़ने का काम किया । साल बीत गया अब हम सब नए वर्ष मे प्रवेश कर रहे हैं। मेरी तरफ से मेरे परिवार की तरफ से समस्त देश वासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ यह प्रार्थना/ दुआ है की यह नव वर्ष आपके जीवन में नई उमंग, नये विचार, सफलता, स्वास्थ्य, यश, वैभव लेकर आये। और हम सब एक नई सोच के साथ इस वर्ष का स्वागत करें जो हमारे आपके जीवन के साथ साथ देशहित में हो। आपसी नफरतों को दूर कर, जाति पाति से उपर उठकर मानवता के लिए कदम आगे बढाएँ मानवता बची रहेगी तो यह देश रहेगा इसी अपील के साथ एक बार फिर नव वर्ष 2021 की हार्दिक बधाई और मंगल शुभकामनाएँ ।

जयहिंद 
नेहाल मेहदी

Wednesday, December 30, 2020

ग्राम प्रधान संघ ने भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन।

ग्राम प्रधान संघ ने भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी  तहसील क्षेत्र के  अजमतगढ़ ब्लाक  के ग्राम प्रधानों ने 14 वां वित्त व राज्य वित्त व मनरेगा के भुगतान के नही होने पर आक्रोशित होकर शाम तीन बजे ब्लाक पर पहुंच कर एडियो आई एसबी संजय कुमार गुप्ता को  ज्ञापन सौंप कर मांग की और कहा  यदि भुगतान दो दिन के अंदर नही हुआ तो ब्लाक पर धरना प्रदर्शन करने किया जाएगा। वही विकासखंड अजमतगढ़ के दर्जनो ग्राम प्रधानों ने खंड विकास परिसर में एकत्र हो कर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संजय गुप्ता को 14 वा वित्त व राज्य वित्त आयोग व मनरेगा के भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम सभाओं ने सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया गया है। जिसका भुगतान अभी बाकी है जो कि ग्राम सभाओं के खाते में पैसा पड़ा हुआ है प्रधानों का डोंगल निस प्रयोज्य हो जाने की वजह से तत्काल प्रभाव से भुगतान कराया जाए एवं मनरेगा से जो भी कार्य कराया जा रहा है उसमें अभी बहुत सारे ऐसे कार्य हुए हैं जो कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त कर देने की वजह से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है ऐसे में मिस्त्री मटेरियल आदि का पैसा जो प्रधानों द्वारा कार्य कराया गया है प्रधानों के ऊपर बेन्डरों का दबाव है। जिसका भुगतान किया जाए। वही ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो दिनांक 3 जनवरी 2021 से खंड विकास परिसर में प्रधान संघ के तरफ से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मौके पर प्रधान संघ के श्रवण सिंह, दीपक यादव,  नरसिंह यादव, संतलाल यादव,अरविंद सिंह, श्याम लाल यादव,सुमेर यादव,अनिल सिंह,एकरामुल्ला खान शेरू,डबल्लू यादव आदि प्रधान उपस्थित रहे।

अधिवक्ता समिति सगड़ी के अनिल सिंह अध्यक्ष, पतिराम मंत्री,परमहंस उपाध्यक्ष निर्वाचित017 एव 18 दिसम्बर को हुआ था नामांकन।

अधिवक्ता समिति सगड़ी के अनिल सिंह अध्यक्ष, पतिराम मंत्री,परमहंस उपाध्यक्ष निर्वाचित
017 एव 18 दिसम्बर को हुआ था नामांकन।

गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ चुनाव।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को देर शाम संपन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मंत्री पतिराम यादव व उपाध्यक्ष परमहंस मौर्य निर्वाचित किए गए। एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अखिलेश राय व हरेंद्र बहादुर सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके पूर्व सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न की गई एवं 2:30 बजे से मतों की गिनती की गई।
इसके पूर्व 17 एवं 18 दिसंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी थी।और 24 दिसम्बर को नाम वापसी की गई थी।
बुधवार को चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई एवं मतदान सुबह से कराने के लिए वकीलों का पूरा जोर अपने-अपने समर्थकों को जिताने के लिए अधिवक्ताओं ने सुबह से ही कम्पेनिग करते देखे गए। अध्यक्ष पद पर  अनिल कुमार सिंह  को 45  एवं ओमकार नाथ त्रिपाठी को 23 मत प्राप्त हुए मंत्री पद पर पति राम यादव को 37 एवं सुर्यभान यादव को 31 मत प्राप्त हुए कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश राय 45, हरेंद्रबहादुर सिंह को 52 मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष परमहंस मौर्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। सजय कुमार राय सहमन्त्री,राजेश कुमार राय सहमंत्री,वेद प्रकाश शुक्ला सहमंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रमेश यादव निर्विरोध निर्वाचित किये गए व सदस्य कार्यकारिणी में कुंअर राजेश सिंह,भीम यादव,अरुण कुमार सिंह,पंकज कुमार राय,कृष्णानंद पांडे निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस संबंध में एल्डर कमेटी के चेयरमैन  मणिकेश्वर मिश्र ने बताया कि जिसमें 68 मत थे जिसमें से 68 मत पड़े। उन्होंने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से 2 बजे तक संपन्न की गई उसके बाद निर्वाचित सदस्यों की कॉपी बार एसोसिएशन को भेज दी गई हैं।

छपरा सुल्तानपुर में सैकड़ों आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने सब्जी मंडी में किया बंद।

छपरा सुल्तानपुर में सैकड़ों आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने सब्जी मंडी में किया बंद।

कोतवाल ने ग्रामीणों को फोन पर समझाया की आप जाम नहीं लगायें तब जाकर मानें ग्रामीण चौकी में सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव के ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से तंग आकर बुधवार सुबह सैकड़ों के संख्या में लोग इमिलिया पुलिस चौकी पर पहुंचे और प्रदर्शन कर इमिलिया पुलिस चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने सैकड़ों आवारा पशुओं को छपरा सुलतानपुर स्थित सब्जी मंडी में बंद कर रखा गया है तो वही  ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों ने इसकी अजमतगढ़ वीडियो और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी हम लोग दे चुके हैं। अगर कोई कार्यवाही नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन और चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इमलिया पुलिस चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने बताया कि आप की शिकायतों को हम आगे तक अवगत कराएंगे।
जैसा निर्देश होगा वैसे कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
वही जीयनपुर कोतवाल के मोबाइल नंबर पर फोन आया कि विकास खंड अधिकारी अजमतगढ़ मौके पर नहीं आयेंगे तो हम लोग अजमतगढ़-घोसी मार्ग को जाम कर दिया जायेगा जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी के द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि आप लोग रोड़ को जाम करेंगे तो आप लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा। आप लोगों की समस्या को उपजिलाधिकारी को बता दिया गया है जल्द ही उसका निस्तारण कर दिया जायेगा।
इस दौरान मौके पर चंडी सिंह, नन्हे सिंह, फन्ने सिंह, सौदागर सिंह, संतोष सिंह, शुभे सिंह, विक्टर सिंह, पिंकेश सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Tuesday, December 29, 2020

चोरों ने घर के बाहर लगी सिढी के रास्ते घर में घुसकर घर में रखें लाखों के जेवरात सहित 60 हजार नगद चुरा कर फरार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज /आजमगढ़  स्थानीय रौनापार थाना अंतर्गत ग्राम भैसाड़ में बीती रात को अज्ञात चोरों ने घर के बाहर लगी सिढी के रास्ते घर में घुसकर घर में रखें लाखों के जेवरात वह 60 हजार नगद चुरा कर फरार हो गए, सुबह जब परिजन जागे तो घर में सामान बिखरा हुआ था, और घर में रखा नगदी व जेवरात गायब थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार भैसाड निवासी मनीष पुत्र स्वर्गीय निर्जल यादव के घर में बाहर से लगी सिढी के सहारे चोर घर में घुस कर लाखों के जेवरात व नगद चुरा ले गए। वहीं पर मनीष ने बताया कि कुछ महीनों बाद मेरी बहन की शादी थी जिसमें सब तैयारी चल रही थी। घर में बहन की शादी के लिए गहने बनवा कर रखा गया था। और 60 हजार नगद भी था। चोरी के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा बुरा हाल है। जिसकी लिखित सूचना रौनापार पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस जांच में जुट गई है ।

पुलिस पर फायर कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा।

पुलिस पर फायर कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा।

अवैध रिवाल्वर व तमंचा व बाइक के साथ तीन गिरफ्तार एक फरार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान गडेरुआ गांव के समीप रात्रि 12:30 बजे पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने अवैध रिवाल्वर , तमंचा व बाइक के साथ 3 को किया गिरफ्तार एक पल्सर सवार फरार।
जानकारी के अनुसार लाटघाट चौकी इंचार्ज केसर यादव अपने चौकी के सिपाही सुशील सिंह, महबूब अली व हीरालाल के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर निकले हुए थे कि रात्रि 12:15 पर गडेरुआ तिराहे पर जीयनपुर की तरफ से आ रही दो मोटरसाइकिल को चेकिंग की दृष्टि से रोकने का इशारा किया जिस पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जिसमें पुलिस टीम ने संभलकर कर पीछा किया भागते समय घेराबंदी कर 3 बदमाश बाइक के साथ पकड़ लिये गये और तुषार राय पुत्र आनंद राय निवासी किशुनदासपुर थाना कंधरापुर के पास से हीरो होंडा बाइक बरामद हुई वही दूसरे संतोष पाल पुत्र बालचंद पाल निवासी मुजफ्फरनगर थाना कंधरापुर के पास से 315 बोर तमंचा जिसमें 315 बोर का खाली खोखा फंसा हुआ था।
और उसके पाकेट से एक 315 बोर का जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया। वही हर्ष राय उर्फ गोलू राय पुत्र अजय राय निवासी किशुनदासपुर थाना कंधरापुर के पास से एक अवैध रिवाल्वर बरामद की गई और जिसमें दो जिंदा कारतूस लगे हुए थे। वही पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पल्सर फरार बदमाश मनीष सिंह उर्फ चंदन सिंह उर्फ जोजो पुत्र शिव कुमार निवासी टोडरपुर राशेपुर थाना मेहनगर जिनके ऊपर जीयनपुर पुलिस ने धारा 307 व 34 आईपीसी के साथ 3 / 25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मिशन शक्ति एव सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा निबन्ध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

तैयारी खामोसी से करो सफलता शोर अवश्य मचाएगी।

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत किया जागरूक।

मिशन शक्ति एव सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा निबन्ध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विवेकानंद पब्लिक स्कूल जीयनपुर परिसर में मिशन शक्ति एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय आये छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया और छात्र छात्राओं को अपने आस पास के लोगो को मिशन शक्ति के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूक करने के लिए बनाया गया है। जिसके तहत महिलाओं को सड़कों पर घर के अंदर बाहर दफ्तर,स्कूल कालेज आदि जगहों पर जिस तरह से प्रताड़ित होने की शिकायतें बढ़ रही है। उसको देखते हुए सरकार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया। जिसके तहत कई नंबर जैसे 1090, 112, 1098 आदि तमाम हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिसके तहत महिलाओं को कहीं पर भी प्रताड़ित होने पर या छेड़छाड़ की शिकायत पर तत्काल पुलिस की सुविधा दी जा रही है और पुलिस उसके लिए 24 घंटे तैयार है। यही नहीं यदि दूरदराज इलाकों में कहीं से आते हुए यदि कोई महिला सड़क पर अकेले फंस गई तो उसे घर तक पहुंचाने के लिए 112 नंबर की पुलिस हमेशा तैयार है। बस आपको जरूरत है। इन नंबरों पर एक फोन करने की। वहीं उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को अपने घर के आस-पास घर की महिलाओं आदि लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलाई और कहा कि आप कठिन परिश्रम करें व लगन से करें लक्ष्य बनाकर तैयारी करें बिना परिश्रम के व लक्ष्य बनाएं कुछ नहीं मिल सकता तैयारी करते हुए खामोशी के साथ तैयारी करें खामोशी के साथ की हुई तैयारी एक दिन अवश्य शोर मचाती है। जब आप सफलता के कदम चूमते हैं तो लोग अपने आप पहचान जाते हैं।
वही महिला डेस्क जीयनपुर की सिपाही पूजा सिंह द्वारा भी महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में कई टिप्स दिए और जानकारी दी उन्होंने कहा कि इसी के साथ साथ आपको सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा के तहत होशियार रहना होगा। जिस तरह से आप के अगल-बगल पूरे देश प्रदेश स्तर पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। उससे बचना होगा और इसके लिए आप हम सब को जागरूक होना पड़ेगा। तभी सड़क सुरक्षा का ज्ञान हमको मिल सकता है और हम यातायात के नियमों का पालन कर सकते हैं। सुनील सिंह, पूजा सिंह, प्रगति अवस्थी, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

Monday, December 28, 2020

अज्ञात कारणों से लगी आग से ग़ैर रिहयसी मड़ई जली दो झुलसे।

अज्ञात कारणों से लगी आग से ग़ैर रिहयसी मड़ई जली दो झुलसे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव के पूर्वा बरयापार गांव में को मंगलवार को भोर में लगभग 4:00 बजे लगी आग से तीन गैर रिहयसी मड़ई जल गई।आग बुझाने दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।मड़ई में रखा भूसा अनाज चारपाई बिस्तर तीन साइकल एक ठेला एवं लगभग 70,000 हजार की लागत से की भैंस बुरी तरह से झुलस गई।आग देखते ही देखते धु घु कर कर जल गई।ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गयी।
 वही आग बुझाने के प्रयास में दीप नारायण यादव पुत्र स्वर्गीय रामधारी यादव उम्र लगभग 50 साल एवं बाल किशन पुत्र रामधारी 45 साल बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मदन गुप्ता ने आग लगने का मुआना किया। ग्रामीणों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी है एवं यह आग लगाई गई है कारण कि मंडई में अलाव भी नही जल रहा था।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ का विस्तार व राम प्यारे सिंह का स्वागत।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ का विस्तार व राम प्यारे सिंह का स्वागत

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश कुमार पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़  जिले के तमसा प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की मीटिंग आहूत की गई। और साथ ही साथ दीवानी बार एसोसिएशन आजमगढ़ के  नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राम प्यारे सिंह को साल पहनाकर स्वागत किया गया व उपजा मंडल प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ व मंडल आजमगढ़ की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व बढ़ाने पर जोर दिया गया। वही मंडल, जिले व तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मंडल कार्यकारिणी में बृजेश सिंह को मंडल उपाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी में साजिद अहमद को जिला उपाध्यक्ष  मनीष पांडे को महामंत्री एवं  रविंद्र मिश्रा को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। वही तहसील स्तर पर सदर तहसील प्रभारी राजेश पाठक को बनाया गया। मार्टिनगंज तहसील से डा0 पृथ्वी राज सिंह को तहसील प्रभारी बनाया गया एवं तहसील में नगर से समीउल्लाह आजमी को तहसील अध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता को तहसील उपाध्यक्ष एवं नवरंगी प्रजापति को मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला।सभी पदाधिकारियो की घोषणा पर्वेक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। इसी क्रम में मंडल उपाध्यक्ष  ग्रापए के  वीरभद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पत्रकार आपके भाई हैं। उत्पीड़न पर हम सभी एक हैं तथा हम सबकी मदद करें। मंडल महामंत्री सुनील दत्ता ने पत्रकारों की कार्यशैली पर प्रकाश डाला और उनके साथ हुई दुर्घटना में संगठन कैसे मदद करें इस पर विचार विमर्श किया। श्री राम प्यारे सिंह मंडल प्रभारी ने कहा संघर्ष जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। इसमें अपना संपूर्ण समर्पण देना चाहिए। जिला अध्यक्ष  रमेश सिंह कौशिक ने  संगठन को गति प्रदान  करने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा और अंत में आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सब जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे। उन्होंने तहसील स्तर पर विस्तार की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रमेश कौशिक ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय मिश्रा मंडल  प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पाठक जिला मीडिया प्रभारी व सदर तहसील प्रभारी, मुकेश कुमार भारती, ऋषिकेश मौर्या, अबू जैद, संतोष यादव, विशाल मौर्य, सर्वेश कुमार पांडेय , राजकुमार जायसवाल, सत्यम पाठक, ओपी गुप्ता, मोहम्मद आसिफ आदि बहुत से लोग मौजूद थे।

अनियंत्रित टैंकर ट्रक बाइक सवार को मारी टक्कर युवती के पैर पर चढ़ा चक्का

अनियंत्रित टैंकर ट्रक बाइक सवार को मारी टक्कर युवती के पैर पर चढ़ा  चक्का

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज/आजमगढ़  सोनाली विश्वकर्मा 19 वर्षीय पिता स्वर्गीय राजेश विश्वकर्मा ग्राम मिसिरपुर  (चांदपुर ) थाना महाराजगंज आजमगढ़ से अपने भाई  के साथ सदर हॉस्पिटल आजमगढ़ अपने बहन को देखने जा रही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार से अनियंत्रित टैंकर ट्रक  नंबर up 65 ET 8352 मधुपुर पोखरा भवर नाथ के पास बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया युवती ट्रक के चक्के के चपेट में आ गई जिससे पैर बुरी तरह जख्मी व फैक्चर हो गया स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक व चालक को पकड़कर थाना कंधरापुर आजमगढ़ को सूचित कर दिया मौके पर पुलिस पहुंच कर ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु थाने ले गई युवती को सदर ट्रामा सेंटर आजमगढ़ ले जाया गया जहां ट्रामा सेंटर ने भी रेफर कर दिया है l

भोजपुरी विधा जीवन की कला--अखिलेश यादव

भोजपुरी विधा जीवन  की कला--अखिलेश यादव

भोजपुरी बिरहा कलाकारों एव प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित।

अंजान शहीद बाज़ार के शिवमंदिर परिषर में किया गया कार्यक्रम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के शिव मंदिर प्रांगण में मंडल के दर्जनभर बिरहा कलाकारों एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। वहीं अंजान शहीद बाजार में सोमवार को बिरहा कलाकारों ने जिसमें आजमगढ़ मऊ बलिया आदि जनपदों से आए भोजपुरी बिरहा कलाकारों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में कई स्कूलों व कोचिंग संस्थाओं के प्रथम व द्वितीय स्थान पर हाई स्कूल एवं इंटर में अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व सपा जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुरी बिरहा जीवन जीने की कला है जो हमें विरासत में मिली है। उस विरासत को हमें बचाए रखने की अत्यंत कठिन चुनौती है। इस चुनौती को अब तक हमारे भोजपुरी बिरहा कलाकारों द्वारा जीवंत रखा गया है और इसे धरोहर के रूप में बनाए रखने की आवश्यकता है। भोजपुरी में मिठास और वह कला है। जिसके द्वारा हम समाज को नई दशा व दिशा देने में सार्थक साबित होती है। हमारे पूर्वांचल के जनपदों में यह भोजपुरी बिरहा बड़े सम्मान के साथ बोली और समझी जाती है। वर्तमान में यह भोजपुरी पुती दुनिया मे लोकप्रिय होती जा रही है। इसे हम सब को बचा कर रखने की आवश्यकता है। तमाम बोली और भाषाएं तो विलुप्त हो गई पर हमें भोजपुरी बिरहा को बचाकर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो गरीब मजनूम पिछड़े अति दलितों के प्रतिभावान छात्र हैं जो हाईस्कूल व इंटर में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं। ऐसे छात्रों को अपने गांव जिला व देश का नाम रोशन करने की जरूरत है जो कठिन परिश्रम व चिंतन व निश्चित इच्छा शक्ति रखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान अशोक लाल यादव, हरिश्चचंद्र यादव, राकेश यादव, प्रमोद यादव, बलजीत यादव, जयप्रकाश यादव, सुषमा भारती, सरोज त्यागी, प्रेम लाल यादव, सुनीता सोनी भारती, उमेश बिहारी, संजय यादव, अवधेश यादव आदि बिरहा कलाकारों को सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक हरिश्चंद्र यादव व प्रमोद यादव व राकेश यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

किसान समर्थन में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च।

किसान समर्थन में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च।

पार्टी के136 वे अस्थाना दिवस पर किसानों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च।

लगाए गए नारे,अडानी अम्बानी की ये सरकार नही चलेगी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार से जीयनपुर पार्टी कार्यालय तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा किसान बिल के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया। जिसमें लोगों से ऐसी आता ताई सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया गया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी द्वारा कई दरोगा एव पुलिस के साथ साथ कांग्रेसियों को पैदल मार्च शांति तरीके से निकालने की इजाजत दी और कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना करने के लिए हिदायत देते हुए उनके साथ स्वयं पैदल मार्च किया। वही किसानों के समर्थन में सोमवार को अजमतगढ़ गोगा भीखी साह मूर्ति के पास दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए एवं राष्ट्रगान करने के उपरांत हाथों में बैनर झंडा लेकर नारे लगाते हुए अडानी अंबानी की यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी आदि नारे लगाए हुए लोगो से आवाहन करते हुए चौक पर पहुंचे। वहां से जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय जीयनपुर पर पहुंचकर मार्च समाप्त हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि किसान समर्थन और किसान बिल को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेस की 136 वे स्थापना दिवस पर यह मार्च निकाला गया। जिसमें सरकार द्वारा गरीब किसानों की जमीन व एम एस पी आदि मुद्दे को लेकर जो पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कुचक्र भाजपा की मोदी सरकार द्वारा रची जा रही है। उसे कांग्रेस पार्टी के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान दर्जनों किसानों की मौत को लेकर सरकार को हटाने की मांग करते हुए मुद्दा बनाया और कहा कि ऐसी विघ्न कारी व आता ताई सरकार को जनता को उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। ऐसी सरकार किसी भी सूरत में गद्दी पर बैठने का हकदार नहीं है जो आम जनता का शोषण खुलेआम रूप से कर देश को गुलाम बनाने की तरफ अग्रसर कर रही हो और पूजी पतियों के हाथों में बिकी हुई है। इस दौरान अजीत राय,अनिरुद्ध राय,संतोष सिंह,मोहम्मद तसलीम,अरविंद जायसवाल,राधेश्याम प्रसाद आदि लोग  कार्यकर्ता पैदल मार्च में भाग लिया।

Sunday, December 27, 2020

गेहूं की सिचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत।

गेहूं की सिचाई कर रहे किसान की ठंड  लगने से मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बोझिया गांव में गेहूं की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से  मौत हो गई। सगड़ी के बोझिया  गांव निवासी राम प्रताप यादव 47 साल पुत्र भीमल यादव शनिवार की शाम 7:30 बजे गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे थे कि अचानक उनको ठंड लग गई और वह गिर पड़े। पहले  उनको प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया । परिजन  सदर अस्पताल ले गए  जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं लाश पीएम के लिए भेज दी गई है।मृतक दो भाइयों में बड़े थे। मृतक के दो लड़का और तीन  लड़की है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है ।

जमीनी विवाद में मारपीट चले ईट पथ्थर।

जमीनी विवाद में मारपीट चले ईट पथ्थर।

कई वर्षों से दोनों पक्षो में चल रहा जमीनी विवाद।

उपला पाथने के दौरान दोनों पक्षो की महिलाएं और पुरुष आपस मे भिड़े।

दोनों पक्षों से एक दर्जन महिला और पुरुष घायल। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव के पूर्वा गोडईत पट्टी गांव में सुबह लगभग 7:00 बजे पुराने जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं घर के बगल में उपला पाथ रही थी कि उसी दौरान दोनों पक्षो में कहासुनी गाली गलौज होने लगी जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा ईट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन के लगभग महिलाएं एव पुरूष घायल हो गयें। किसी ने टेलीफोन पर 112 नंबर को फोन किया जिस पर पुलिस पहुंची और मौके से सभी को हिरासत में लेकर थाने आई थाने पर आने के उपरांत सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सभी को दवा इलाज कर के छोड़ दिया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली में दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में विगत कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। आए दिन दोनों पक्षों में मारपीट होने से गांव के लोग भी काफी भयभीत रहते हैं। घायलो में शंकर यादव पुत्र विहारी यादव 60 साल,कुसुम लता यादव पुत्री शंकर यादव 25, साल सोनम यादव पुत्री शंकर यादव 23 साल, सुनीता यादव पुत्री शंकर 18 साल,पुजा यादव पुत्री शंकर 15 साल,बिरेन्द्र यादव पुत्र शंकर यादव 20 साल, दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश पुत्र रामरुप 46 साल,जयप्रकाश पुत्र रामरुप 30 साल, सबिता यादव पत्नी जयप्रकाश 28 साल,आशा यादव पत्नी ओमप्रकाश 43 साल, सचिन यादव पुत्र ओमप्रकाश 17 साल, गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया गया है और पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।

हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार सगड़ी ने हटवाया कब्जा।

हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार सगड़ी ने हटवाया कब्जा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र जीयनपुर कस्बे में टड़वा बद्दोपुर गांव में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर हटवाया कब्जा।
टड़वा बद्दोपुर में गाटा संख्या 138, 139 आजाद पुत्र हीरा के नाम से खतौनी में भूमिधरी के रूप में अंकित है। जिस पर गाटा संख्या 140 के खातेदार राजेश, उमेश इत्यादि के द्वारा कब्जा कर गेहूं की बुवाई की गई थी।आज रविवार को लेखपाल प्रदीप श्रीवास्तव ने चिन्नहांकन कर सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय, जीयनपुर एसएसआई संजय सिंह सहित पुलिस बल की उपस्थिति में आजाद पुत्र हीरा को कब्जा दिलवाया गया। वहीं उन्होंने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के लिए कहा यदि उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत किसी भी प्रकार की अराजकता की गई तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समाजसेवी अशरफ खान ने क्षेत्र पंचायत सराय सागर मालटारी का किया दौरा।

समाजसेवी अशरफ खान ने क्षेत्र पंचायत सराय सागर मालटारी का किया दौरा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
सगड़ी क्षेत्र पंचायत सराय सागर मालटारी का समाजसेवी अशरफ खान ने दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना तथा निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
अशरफ खान ने अल्लीपुर गांव में पहुंचकर आमजन के बीच उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सराय सागर मालटारी में जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए में प्रयत्नशील हूं।  
आने वाले समय में जनता ने यदि मौका दिया क्षेत्र का विकास कर उनकी प्राथमिकताओं पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। इस दौरान
 उनके साथ फुरकान खान,नदीम खान,यूसुफ खान,जमशेद, आदिल खान आदि लोग मौजुद थे।

बेचू यादव एक आंदोलन, हर घर से एक एक बेचू यादव अब पैदा होगा।

बेचू यादव एक आंदोलन, हर घर से एक एक बेचू यादव अब पैदा होगा।

 क्रांति का बिगुल फूंक नौजवानों को किया आगाज बेचू यादव।

तंत्र के गणतंत्र में नाम रोशन किया सगड़ी का लाल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
सगड़ी हम बात कर रहे हैं, अजमतगढ़ ब्लॉक के सुखमदत्त नगर निवासी बेचू यादव की।
जो एक गरीब परिवार के छोटे किसान के घर पैदा हुए, आर्थिक हालत बहुत ही खराब थी, इनके पिता का नाम तपेश्वर यादव, माता मोती रानी देवी है। 
बेचू यादव दो भाई है, जिसमें बड़े भाई रामदेव यादव प्राइवेट जॉब करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।
बेचू यादव जब इंटरमीडिएट में 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाते समय चट्टी चौराहों पर अन्याय भ्रष्टाचार की बातों की चर्चा करते लोगों से सुनते थे, कि बहुत बड़ा अन्याय उस व्यक्ति के साथ हुआ लेकिन उसके साथ कोई खड़ा नहीं हुआ इस बात को बेचू यादव जब सुनते थे तो उनके दिल में अन्याय भ्रष्टाचार से लड़ने की भावना उद्वेलित होती लेकिन वह लाचार थे कि आखिर हम लड़ाई कैसे लड़े, कहां से शुरू करें।
यह उनके समझ में नहीं आ रहा था, दृढ़ इच्छा शक्ति का अपार भंडार इन के दिल में था, लेकिन कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा था।
सन 2000 में एक गैर राजनीतिक संगठन भारत परिषद के पदाधिकारी त्रिभुवन नाथ तिवारी ने, बेचू यादव को अजमतगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया।
बेचू यादव अध्यक्ष बनने के बाद भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे जो हाई कोर्ट के पूर्व जज, एवं राज्यपाल मोतीलाल वोरा के कानूनी विधिक सलाहकार रहे।
उनसे लखनऊ जाकर मुलाकात करके अन्याय और भ्रष्टाचार से कैसे लड़े, यह जानकारी देश रक्षक की ट्रेनिंग लेकर घर वापस आए।
 और फिर शुरू हुई क्रांति।
आज के 19 साल पहले बेचू यादव ने विद्यालय, अस्पताल, आंगनवाड़ी, कोटेदार, प्रधान, थाना, तहसील, ब्लाक हर जगह व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया।
अधिकारी कर्मचारी सभी परेशान होने लगे, जनता ने बेचू यादव के पीछे कारवां बना दिया,
जहां भ्रष्टाचार की बात आती भारत परिषद संगठन खड़ा होकर न्याय दिलाने के लिए अधिकारी कर्मचारी को मजबूर कर देता।
गरीब बेसहारा लाचार जनता जिसकी न कोई नेता सुनता था न मंत्री सुनता और ना ही गांव क्षेत्र के जिम्मेदार लोग।
ऐसे लोगों को सगड़ी का देवता के रूप में बेचू यादव को पाकर उनकी आंखों के आंसू बंद हो गए।
 उन्हें भरोसा हो गया कि जब हमारी कहीं सुनवाई नहीं होगी तो बेचू यादव हमारे साथ खड़ा हो हमें जरूर न्याय दिला देगा।
यह विश्वास सगड़ी की लाचार जनता को हो गया बेचू यादव के एक आवाहन पर सैकड़ों लोग उनके पीछे चल देते थे, अगर अधिकारी कर्मचारी न्याय देने में थोड़ा आनाकानी करते थे वह तुरंत तहसील ब्लाक थाना व जिले पर अनशन शुरू कर उस पीड़ित को न्याय दिलाकर ही दम लेते थे।
आपको सगड़ी तहसील का ही कुछ उदाहरण देता हूं जब हरैया ब्लॉक के करैला निवासी रामनाथ गुप्ता भूमिहीन व्यक्ति के खिलाफ नवीन परती की भूमि पर कब्जा मकान बना लेने पर तहसीलदार सगड़ी ने बेदखली का आदेश व जुर्माना लगा दिया था, अंत्योदय कार्ड नहीं बना था उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा उसके दरवाजे पर गोबर का ढेर लगा दिए थे कि वह व्यक्ति मानसिक गुलामी में जी रहा था लेकिन गांव क्षेत्र के जिम्मेदार लोग कभी भी रामनाथ गुप्ता का दुख-दर्द नहीं सुने अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते लगाते थक हार चुका था किसी के बताने पर व बेचू यादव से मिलकर अपना दर्द सुनाया बेचू यादव दूसरे दिन ही सगड़ी तहसील के उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठा दिया, यह अनशन 15 दिन तक चला अंत में अधिकारी हार मानकर रामनाथ गुप्ता को तत्काल प्रभाव बेदखली व जुर्माना को वापस लिए वीडियो हरैया अनशन स्थल पर आकर राशन कार्ड दिए और रामनाथ के दरवाजे से रखा घूर को नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर जाकर हटवाए।
दूसरी घटना महाराजगंज ब्लॉक के मोतीपुर गांव निवासिनी फुलमतिया पत्नी बबली की भूमि धरी जमीन को दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया फूलमती ने जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के यहां प्रार्थना पत्र अवैध गुंडागर्दी से जमीन कब्जा करने के संबंध में दिया मजिस्ट्रेट ने एसडीएम सगड़ी को जबरदस्ती कब्जा की भूमि पर पुलिस बल के सहयोग से कब्जा फूलमती को दिला कर अवगत कराने का आदेश दिए लेकिन एसडीएम सगड़ी दबंगों से मिलीभगत होने के नाते कब्जा नहीं कराया और फिर बाद में दबंगों ने कोर्ट से स्टे लाकर एसडीएम को दे दिया फुलमतिया अपनी जमीन को लेकर गांव क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के यहां गुहार लगाती रही, लेकिन कोई भी उसका आंसू नहीं पोछा, किसी के बताने पर वह भी बेचू यादव से मिली और बेचू यादव ने उसे सगड़ी एसडीएम कार्यालय के सामने अनशन पर बैठा दिया अंत में हार मान एसडीएम ने महाराजगंज थाना अध्यक्ष को बुलाकर विवादित भूमि को सुपुर्दगी में दिया व कब्जा धारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया। पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय के देने की बात पर लिखित समझौता हुआ था। एसडीएम सगड़ी ने फुलमतिया को दूध पिलाकर अनशन खत्म करवाया।
तीसरी घटना अजमतगढ़ ब्लॉक कोकिलपार निवासी सोमारी चौहान के दरवाजे पर स्टे के बावजूद विपक्ष पक्की चारदीवारी बहुत ऊंची मारकर कब्जा कर लिया सोमारी के पति पूर्व में मर चुके थे लाचारी और बेबसी के चलते दबंगों ने कब्जा कर लिया वह गांव क्षेत्र व नेता मंत्री अधिकारी सबके यहां दौड़ कर अपनी गुहार लगाती रही लेकिन कोई मदद करने को तैयार नहीं हुआ वह भी महिला सोमारी चौहान बेचू यादव से अपना दुखड़ा सुनाई तो उसे भी एसडीएम सगड़ी के समक्ष अनशन पर बैठा दिए अनशन 18 दिन तक चला लेकिन अंत में हार अधिकारियों व प्रशासन की हुई न्याय सोमारी चौहान को मिल ही गया जीयनपुर कोतवाल ने आदेश के बाद सफाई कर्मियों को पकड़कर पूरी चारदीवारी ध्वस्त करा कर एक एक ईंट विपक्ष के दरवाजे पर फेंकवा दिया। और अनशन समाप्त करवाया।
इस तरीके से सगड़ी के लाल बेचू यादव ने सैकड़ों लोगों को न्याय दिलाया।
 दर्जनों अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करवाया, जेल की सलाखों में डलवाया, बेचू यादव जैसे हर घर में एक एक बेचू यादव पैदा हो जाता तो अन्याय व भ्रष्टाचार करने की कोई हिम्मत नहीं कर पाता समय बीतता गया बेचू यादव के दो लड़के व लड़कियों की आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई बाधित होने लगी तो मजबूरन सेवा का भूत उतरने लगा आर्थिक जीविका उपार्जन हेतु इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने लगे लेकिन फिर भी समय मिलने पर समाज सेवा का काम करते रहते हैं अभी पिछले महीने में सगड़ी के देवारा क्षेत्र में भीषण बाढ़ आई थी उस समय नाव पर सवार होकर गांव गांव पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्या को सुना था, तथा नाव की कमी को देखकर अजगरा निवासी मंगल यादव प्रभुनाथ यादव लालसा को एक नाव बनाने के लिए ₹30000 की सहायता की। देवारा खास राजा के सैकड़ों लोगों का घाघरा नदी में घर व खेत समाहित हो गया है ऐसे परिवारों को घर-घर जाकर भेंट कर तिरपाल वितरित किया था, तथा इस समय सबसे जबरदस्त आंदोलन बेचू यादव का गांव सरकार पर चल रहा है आए दिन जब भी थोड़ा समय निकलता है वह गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को संवैधानिक अधिकार गांव सरकार के बारे में बताकर आंदोलित कर रहे हैं धन्य हैं आजमगढ़ जिले के सगड़ी की शान बेचू यादव।

थाना समाधान दिवस पर जबरन पीड़ित की जमीन में दरवाजा खोलने व पानी बहाने का आरोप, न्याय की गुहार।

थाना समाधान दिवस पर जबरन पीड़ित की जमीन में दरवाजा खोलने व पानी बहाने का आरोप, न्याय की गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस पर ब्लॉक आजमगढ़ के मसोना गांव निवासी राम मूरत गोंड़ पुत्र लोदी गोंड़ ने विपक्षियों पर जबरन पीड़ित की जमीन में दरवाजा खोलने और पानी बहाने को लेकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में आरोप है कि- विपक्षी जबरदस्ती से पानी बहा रहे थे ग्राम पंचायत के माध्यम से 1 महीने का मौका दिया गया था कि- आप अपनी पानी की व्यवस्था अपनी जमीन में कर ले, और इनके मकान के सामने बंद कर ले। इस पर प्रधान और मैं विपक्षी गढ़ सहमत हो गए लेकिन विपक्षी की पतोहू सहमति का उल्लंघन करते हुए मेरे दरवाजे पर अपनी दीवार तोड़कर मेरी जमीन में दरवाजा खोल रही है। थाने पर रिपोर्ट करके पुलिस बल को सारी कार्यवाही दिखाया, पुलिस बल मौके पर जाकर सारा जायजा लेते हुए फोटोग्राफी भी की और मना करके आने के बाद फिर से वह औरत नहीं मानी और फिर से दरवाजा खोल रही है। जिस के संबंध में पीड़ित ने यह भी कहा है कि- मुझे फर्जी तरीके से फसाने की कोशिश हो रही है। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग करते न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर थाना दिवसाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को मामले के निस्तारण के लिए निर्देशित करते हुए कार्यवाही की बात कही है।

Saturday, December 26, 2020

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी बाजार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला मंत्री परिषद के सदस्य कमला राय ने बताया देश की  आजादी के लिए  और देश में  समाजवाद  लाने के लिए  भारतीय कम्युनिस्ट की  स्थापना सन 1925 में मजदूर भवन कानपुर में 26 दिसंबर को किया गया । जिसकी अध्यक्षता हसरत मोहनी ने किया था। पार्टी के स्थापना के बैठक में अजय घोष, मुजफ्फर हुसैन, बी घाटे, गंगाधर अधिकारी, दर्शन कनेडियन, सोहन सिंह जोश, आदि  देश के नेता उपस्थित रहे।           वही बैठक के दौरान कमला राय ने बताया आज भी समाजवाद लाने के लिए और देश में किसानों की हक की लड़ाई के लिए कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा तत्पर रहती है। इस बैठक में राम दरस  राय,  शिवचंद सिंह, श्यामा सिंह,  अनिल मौर्य, राम आशीष पटेल, बृजेश, अभिषेक आदि लोग मौजूद थे।