मुहल्ला शिक्षा के तहत घर घर जाकर पढ़ाएंगे शिक्षक।
संकुल प्रभारियों की बैठक में समस्त अध्यापको को घर जाकर पढ़ाने को निर्देश।
वाट्सएप एव आकाशवाणी, दूरदर्शन से पढ़ने को करेंगे प्रेरित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दाममहुला पर न्याय पंचायत कांखभार के संकुल शिक्षक की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे कुल आठ प्राथमिक एव जूनियर विद्यालयों के अध्यापको के साथ बैठक की गई। बैठक में समस्त अध्यापक आपस में विचार -विमर्श हुआ जिसमें ई- पाठशाला के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह राज्य स्तर से प्राप्त पठन सामग्री को बच्चों के बीच व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर किया जाना एव बच्चों एवं अभिभावकों को आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के माध्यम से प्रदान की जाने वाली शैक्षिक सामग्री को सुनने एवं देखने के लिए प्रेरित करना। प्रत्येक विद्यालय में आधारशिला एवं ध्यानाकर्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए इसकी कार्य योजना बनाना। प्रत्येक अध्यापक द्वारा शिक्षण हेतु शिक्षण योजना का निर्माण करना। अधिक से अधिक अभिभावकों एवं बच्चों के मोबाइल में रीड अलांग ऐप एवं दीक्षा एप इंस्टॉल कराते हुए उनके नियमित उपयोग हेतु प्रेरित किया जाना शामिल है। विद्यालयों में समय का उपयोग अधिक से अधिक टीचिंग लर्निंग मैटेरियल निर्मित करने के लिए करने हेतु सुझाव दिया गया। इसके लिए तीली- बंडल एवं चार्ट की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए। शिक्षक संदर्शिका ,आधारशिला संदर्शिका,सहज पुस्तक एवं तीनों पूर्व में प्राप्त कराए गए माड्यूल्स का गहन अध्ययन शिक्षकों के द्वारा किए जाने हेतु सुझाव दिए गए। विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय एवं उसके रखरखाव की भी आवश्यक जानकारी दी गई। शिक्षकों के द्वारा बच्चों को उनके घर जाकर के शिक्षा प्रदान करने हेतु मुहल्ला पाठशाला जैसे अभिनव प्रयासों को प्रारंभ करने हेतु सुझाव दिया गया एवं जो विद्यालय पहले से ही इस कार्यक्रम को संचालित कर रहे हैं। उन शिक्षकों की सराहना भी की गई। बैठक में विद्यालयों के कायाकल्प योजना हेतु कराए जाने वाले कार्यो की भी प्रगति की समीक्षा की एवं सभी छात्रों को ड्रेस वितरण एवं स्वेटर वितरण हेतु तत्परता से कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में ए आर. पी.कमलनयन यादव,अनिल कुमार मिश्र,कुसुम पांडेय, विमल प्रकाश के साथ-साथ अरविंद कुमार,अंशु राय, दिनेश कुमार पांडे,अवधेश कुमार,तारा प्रसाद,राम अशीष राय,अविनाश शाही,राधिका गोड़,अनीता यादव,मीरा यादव,किरण सिंह ,लक्ष्मी देवी ,पार्थ सारथी एवं प्रतिमा राय आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment