अधिवक्ता समिति सगड़ी के अनिल सिंह अध्यक्ष, पतिराम मंत्री,परमहंस उपाध्यक्ष निर्वाचित
017 एव 18 दिसम्बर को हुआ था नामांकन।
गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ चुनाव।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को देर शाम संपन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मंत्री पतिराम यादव व उपाध्यक्ष परमहंस मौर्य निर्वाचित किए गए। एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अखिलेश राय व हरेंद्र बहादुर सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके पूर्व सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न की गई एवं 2:30 बजे से मतों की गिनती की गई।
इसके पूर्व 17 एवं 18 दिसंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी थी।और 24 दिसम्बर को नाम वापसी की गई थी।
बुधवार को चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई एवं मतदान सुबह से कराने के लिए वकीलों का पूरा जोर अपने-अपने समर्थकों को जिताने के लिए अधिवक्ताओं ने सुबह से ही कम्पेनिग करते देखे गए। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिंह को 45 एवं ओमकार नाथ त्रिपाठी को 23 मत प्राप्त हुए मंत्री पद पर पति राम यादव को 37 एवं सुर्यभान यादव को 31 मत प्राप्त हुए कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश राय 45, हरेंद्रबहादुर सिंह को 52 मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष परमहंस मौर्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। सजय कुमार राय सहमन्त्री,राजेश कुमार राय सहमंत्री,वेद प्रकाश शुक्ला सहमंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रमेश यादव निर्विरोध निर्वाचित किये गए व सदस्य कार्यकारिणी में कुंअर राजेश सिंह,भीम यादव,अरुण कुमार सिंह,पंकज कुमार राय,कृष्णानंद पांडे निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस संबंध में एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्र ने बताया कि जिसमें 68 मत थे जिसमें से 68 मत पड़े। उन्होंने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से 2 बजे तक संपन्न की गई उसके बाद निर्वाचित सदस्यों की कॉपी बार एसोसिएशन को भेज दी गई हैं।
No comments:
Post a Comment