Thursday, December 3, 2020

महिला के शव दफन को लेकर हुआ विवाद ।

महिला के शव दफन को लेकर हुआ विवाद ।

शुक्रवार को सुबह होगा शव दफन।

सीओ के पहुंचने पर सुलझा विवाद,दोनों पक्ष हुए सहमत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नरहन खास गांव में गुरुवार को सायं 4:00 बजे कैंसर पीड़ित महिला गिलिया पत्नी लोकई नट उम्र 50 साल जो की कैंसर से काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिसकी गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे मौत हो गई। परिजनों द्वारा अजमतगढ़ ताल सलोना से निकले नाला (बाहा) में शव को दफन करने के लिए गड्ढा खोदने के लिए जब पहुंचे तो गांव की बिना पत्नी सती राम एवं बिकाऊ पुत्र पुनवासी द्वारा यह कहते हुए गड्ढा खोदने से मना कर दिया गया कि यह सरकारी जमीन नहीं है। यह जमीन हमारी है जिससे इसमें शव को दफन नहीं किया जाएगा।इसके बाद ग्रामीणों द्वारा जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और 112 नंबर पर भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं माने। और यह कहते रहे की जमीन की पैमाइश करा लीजिए उसके बाद जो है शव का दफन कीजिए। जिस पर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय कुमार यादव को उक्त प्रकरण से सूचना दिया सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय कुमार यादव एसआई अमरनाथ यादव आदि के द्वारा जब ग्रामीणों को समझाया गया तो ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे जिस पर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आप अभी फिलहाल शव को दफन करने दें और उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर इसकी पैमाइश करा लें और शव को दफन करने दे शव काफी देर तक रहने के बाद सड़ने लगेगा। जिस पर ग्रामीण मान गए और कहा कि आप शव को दफन कर दीजिए पर रात हो जाने के कारण शव को दफन नहीं किया गया।और मौके पर निसान देही कर दी गयी।परिजनों द्वारा यह कहा गया कि जब अब तक शव दफन नहीं हुआ तो हमारा एक लड़का दिल्ली से आ रहा है उसके आने के बाद ही शव को दफन किया जाएगा ।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि दुर्ग विजय राम ने कहा कि यह जमीन सरकारी है और कब्रिस्तान के नाम से कोई जमीन उपलब्ध नहीं की गई है जिससे नट समाज के मृतकों का यहीं पर शव दफन किया जाता है पर जमीनी विवाद के चलते शव को दफन नहीं किया जा सका। मृतक काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थी जिसके 4 पुत्र हैं एवं 1 पुत्र अभी दिल्ली से सुबह तक पहुंच जाएगा उसके बाद ही अब शव को दफन किया जाएगा। वही अभी पुलिस को यह आशंका है कि कहीं रात में यह लोग बदल ना जाए और सुबह तक दूसरा विवाद खड़ा हो जाए।

No comments:

Post a Comment