Tuesday, December 22, 2020

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गाजा और मोटरसाइकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गाजा और मोटरसाइकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – निल
2.गिरफ्तारी का विवरण- फर्द बरामदगी एक मो0 साइकिल डिसकवर न0 UP 50 A-5409 व 3 किलोग्राम,100 ग्राम नाजायज गांजा व गिरफ्तारी 2 नफर अभियुक्त अर्न्तगत धारा  411,413/420,467,468,471 IPC व 8/20 NDPS Act व सम्बधित मु0अ0सं0 432/20 धारा 401,34 IPC आज दिनांक 22-12-20 को मैं SSI संजय सिंह मय SI श्री उमेश कुमार मय हमराह का0 रणवीर यादव, का0 विपिन यादव के थाने से वास्ते देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त तलाश वाछित अभि0 बुझारत यादव  निवासी भरौली सम्बधित मु0अ0सं0 357/20 धारा 147,148,323,504,506,308 IPC में व हवाले रपट न0 05 समय 1:10 बजे रवाना होकर रात्रि गस्त व दबिश करता हुआ वापस थाना आ रहा था कि जब हम लोग नरहन तिराहा पर पहुंचे कि मो0सा0 पर दो व्यक्ति आंखेपुर की तरफ से आते हुए हम लोगों के पास पहुँचे कि हम पुलिस वालों को देख कर सकपकाकर मो0सा0 पिछे मोडकर भागना चाहे कि फिसलकर मो0सा0 से गिर गये जिससे गाड़ी। मो0सा0 की हेड लाइट टूट गयी कि सक होने पर हम लोगों ने दोनों को दौड़ाकर तिराहे से 20-25 कदम की दूरी आंखे पुर की तरफ गेहूँ के खेतों में पकड़ लिया नाम पता पूछाँ तो एक ने अपना नाम गुलाब साहनी पुत्र राजनाथ उर्फ टिल्ठू साहनी निवासी वार्ड नं0 5 सलोना पम्प अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है तथा दूसरे ने अपना नाम बलिराम निषाद पुत्र शिवचरन साहनी निवासी ग्राम धरौली थाना घोसी जनपद मऊ बताया तथा मौके पर पड़ी मो0सा0 डिसकवर न0 UP 50A-5409 जिसका चिचिस नं0 MDZD5D577NCK52616 व इंजन नं0 DJGBHK34946 है दोनो से भागने के संम्बध में पूछा गया तो गुलाब साहनी उपरोक्त ने बताया कि साहाब ये झोले में मेरे पास गांजा है तथा यह मो0सा0 भी चोरी की है जिसे मेरा रिश्तेदार सदानंद साहनी पुत्र करवन निवासी जद्दूपुर थाना झगहा जिला गोरखपुर कही से चोरी किया था और हम लोगों से कहा कि तुम दोनों इसे कहीं बेच देना और हम दोनों ने इसका नं0 प्लेट बदलकर फर्जी न0 डालकर चला रहे थे इसी कारण आप लोगों को देखकर भाग रहा था साहाब गलती हो गयी माफ कर दीजिए की उसी समय अजमतगढ़ की तरफ से स्कार्पियो गाड़ी नं0 UP16AF0038 से श्री दहनू निषाद निवासी गण वार्ड नं0 5 सलोना पम्प अजमतगढ थाना जीयनपुर जिला आजमगढ आ गये जिनसे गवाही को कहा गया तो दोनों तैयार हो गये। चूंकि सूचना NDPS Act (गांजा) से संम्बधित है अत: दोनों को बताया गया कि यदि तुम लोगों के पास गांजा है तो तुम जामा तलाशी अपनी राज पत्रित अधिकारी अथवा मजिस्ट्रेट के समक्ष चलकर दो ये तुम्हारा अधिकार है इस पर दोनों ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि साहाब अब मैं कहीं नहीं जाना चाहता हूँ आप लोगों को जो कुछ करना है कर लिजिए इस पर मुझ SSI द्वारा भी श्री मान क्षेत्राधिकारी व उपजिला मजिस्ट्रेट व अन्य मजिस्ट्रेट से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो नेटवर्क प्रावलम होने के कारण किसी से सम्पर्क नहीं हो सका अत: मजबूरन मुझ SSI द्वारा दोनों से सहमति पत्र तैयार कर सहमति के हस्ताक्षर/अंगूठा कराकर दोनों की जामातलाशी ली गयी तो दोनों ने झोले को (प्लास्टिक) को दिया जिसे समक्ष गवाहान उपरोक्त के खोलकर देखा गया तो नाजायज गांजा निकला जिसे किट से तराजू वाट निकलकर तोला गया तो वजन 3Kg 100 ग्राम निकला जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया अभि0गण शातिर किस्म के प्रतित होते हैं कड़ाई से इनसे पूछताँछ कि गयी तो दोनों ने बताया कि साहाब हम लोग वाहन चोर व गांजा तस्कर हैं एक मो0सा0 हम दोनों व मेरे रिश्तेदार संदानंद पुत्र करवन साहनी ने दिनांक 7/8-12- 20 को ग्राम जद्दूपुर थाना झगहा जिला गोरखपुर से यमाहा क्रेजर मो0सा0 जिसका नम्बर याद नहीं है चोरी किया था जो सदानंद के पास ही है। और गलती की मांफी मांगने लगे अभि0गणो का मो0सा0 चोरी करना व नम्बर वदलकर वेचना व नाजायज गांजा बरामद होना धारा 411, 413, 420, 467, 468, 471 IPC व 8/20 NDPS Act का दण्डनीय अपराध है तथा दोनों अभि0 मु0अ0सं0 432/20 धारा 401, 34 IPC नामजद। वाछित अभि0 है अत: वाजाफता वकायदा कारण गिरफ्तारी बताकर समय 7:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामद मो0सा0 को कब्जा पुलिस लिया गया 
 3.पूछताछ का विवरण-  अपनी गलती की माफी मांग रहे है । 
4.आपराधिक इतिहास- 
1. मु0अ0सं0 436/2020 धारा 411/413/420/467/468/471 भादवि0
2. मु0अ0सं0 437/2020  धारा 8/20 NDPS ACT
3. मु0अ0सं0 432/2020 धारा 401/34 भा0द0वि0
5.गिरफ्तार  वांछित अभियुक्त-  
 1. गुलाब साहनी पुत्र राजनाथ उर्फ टिल्ठू साहनी निवासी वार्ड नं0 05 सलौना पम्प अजमतगढ थाना जीयनपुर आजमगढ 2.बलिराम निषाद पुत्र शिवचरन साहनी निवासी धरौली थाना घोसी जनपद मऊ
 6.बरामदगी-  1 अदद चोरी की मो0सा0 डिस्कवर 
           2. 03 किलो 100 ग्राम गांजा नाजायज  
7.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 
1. व0उ0नि0 संजय सिंह थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
2. का0 रणवीर यादव थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
3.का0 विपिन यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
8.गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे इनाम घोषित कराने हेतु पूर्व मे रिपोर्ट प्रेषित किया गया है या नही – नहीं 
9.गिरफ्तार अभियुक्त किसी गैंग का सदस्य है तो उसका विवरण – निल

No comments:

Post a Comment