Tuesday, December 1, 2020

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक का बिलरियागंज में हुआ स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
सगड़ी बिलरियागंज के पुराने चौक सब्जी मंडी में आज स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक रहे । उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमें आप सभी लोगों का आशीर्वाद ही मेरी ज़िन्दगी की कमाई है और साथ में सभी लोगों का आशीर्वाद भी हैं जिसमें हमे सभी को लेकर चलना है और साथ में सभी गरीब अमीर की समस्याओं को बखूबी निर्वहन भी करना है साथ में गरीब व असहाय तबके के लोगो को निःशुल्क सहयोग करना है। मौके पर उपस्थित एस के दुबे,दिनेश निगम, राहुल, गौतम, दिनेश कुमार,राम विजय यादव, अमित गुप्ता, आदि उपस्थित हो कर पवन प्रकाश पाठक को फुल माला पहनाकर स्वागत किया वहीं फिर पवन प्रकाश पाठक, कन्हैया सिंह ग्राम जलालपुर बिलरियागंज के घर पहुंचे वहां पर भी लोगों ने फुल माला से स्वागत किया। वहीं गोरिया बाजार रग्घुपुर डिप्टी की छावनी में आषुतोष मिश्रा के घर पर एक कार्यक्रम में भाग लिए व परशुरामपुर ,महराजगंज,होते हुए भैरों बाबा का सभी लोगों ने दर्शन पुजन कर अपने ननिहाल मकसुदनपुर थाना बिलरियागंज पहुंचकर लोगों का लिया आशीर्वाद लिया।

No comments:

Post a Comment