Sunday, December 20, 2020

किसान बिल किसानों के खिलाफ, बन जाएँगे मजदूर --कमला राय

किसान बिल किसानों के खिलाफ, बन जाएँगे मजदूर --कमला राय

किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा गया मौन।

सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने को कर रही मजबूर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ अंतर्गत सराय सागर मालटारी गांव में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि देश का किसान किसान बिल को लेकर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बाद 20 दिनों से सड़कों पर किसान बिल को लेकर आंदोलित है।जिसमें कई किसान अबतक शहीद हो गए हैं पर सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुलि बनकर किसानों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचना चाहती हैं जो हम कत्तई बर्दास्त नही करेंगे और सरकार को तीनों बिल वापस ही लेने पड़ेंगे।रविवार को सगड़ी तहसील के मालटारी गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कमला राय के नेतृत्व में उनके आवास पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कमला राय ने कहा कि- सरकार ने जो किसान बिल बनाया है वह किसानों के हित में नहीं है, इससे बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। किसान की खेती कांट्रेक्ट पर सरकार ले लेगी, और उसके बाद हम किसानों को मजदूर बनाएगी। मजदूरी भी कम देंगे। इस दौरान मौके पर ब्लॉक मंत्री योगेंद्र सिंह पटेल अरुण राय अशोक राय बहादुर सिंह राजेश प्रमोद सीता रिजवान नगीना धर्मेंद्र सुनील सुभाष आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment