बीडीसी सदस्य के ऊपर जीयनपुर पुलिस ने की गुंडा एक्ट की कार्यवाही।
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी शातिर अपराधी धुर्व सिंह उर्फ कुण्टू सिंह के इशारे पर तहसील के कर्मचारी आदर्श सिन्हा को धमकाने वाला बीडीसी सदस्य शिव कुमार यादव पुत्र देवपति यादव निवासी खतीबपुर थाना जीयनपुर आज़मगढ़ के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम की कार्यवाही जीयनपुर पुलिस द्वारा की गईं। वही इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ बनी हुई है। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द तिवारी ने बताया कि कोई भी हो अपराध करेगा उसको बख्शा नहीं जायेगा। आगे भी यह कार्यवाही चलता रहेगा।
No comments:
Post a Comment