Tuesday, December 15, 2020

अभियान चलाकर दर्ज किये जाएगे वरासत के मामले--जिलाधिकारी राजेश कुमार।

अभियान चलाकर दर्ज किये  जाएगे वरासत के मामले--जिलाधिकारी राजेश कुमार।
   
229 शिकायती पत्रों में से 32 का मौके पर हुआ  निस्तारण।

सपा एमएलसी द्वारा अबैध कब्जे को  टीम लगाकर की जाय जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।                                   
सगड़ी तहसील सगड़ी पर  मंगलवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुन आवश्यक दिशा निर्देश दिए जबकि कुल 229 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से मौके पर 32 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने  अधिकारियों को तहसील दिवस पर आए शिकायती पत्रों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए वहीं उन्होंने टीम बनाकर प्रार्थना पत्रों का अति शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को निर्देशित किया। आगे  उन्होंने कहा कि महिलाओ  के जितने भी मामले हैं ऐसे विवादित मामलों को अभियान चलाकर मामले को  दर्ज किया जाए एवं इसी अभियान के तहत 15 दिनों के अंदर अंशो का निर्धारण भी किया जाएगा। इस दौरान देवारा कदीम के दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने सपा एमएलसी राकेश यादव उर्फ गुड्डू यादव पर गाटा संख्या 244 ,1443 जो कि चारागाह नदी व आबादी के नाम से कई एकड दर्ज है जिस पर एमएलसी द्वारा कब्जा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिस संबंध में जिलाधिकारी ने सीओ चकबंदी को बुलाकर मौके पर जांच कर कार्यवाही करने को निर्देशित करते हुए कहा कि टीम बनाकर जांच कर कार्रवाई  सुनिश्चित की जाए। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट निवासी विनोद यादव ने आरोप लगाया कि में लाडो बलिया में एक विद्यालय चलाता हूं और उसके ठीक 10 कदम पर किसी प्राइवेट कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जिसको रोकने के लिए कमिश्नर द्वारा आदेश पारित किया गया पर बार-बार मोबाइल टावर कंपनी द्वारा मुझे धमकी दिया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि क्या सभी टावरों को बंद कर दिया जाए।  वहीं जिलाधिकारी के आने की सूचना पर सुबह से ही तहसील पर फरियादियों की भीड़ जुटी रही यहां तक की मीटिंग हाल से लेकर गेट तक लंबी-लंबी लाइने लगी हुई थी इस दौरान लोगों ने अपनी फरियाद सुनाने के लिए जिला अधिकारी को काफी आतुर दिखे। जिला अधिकाइस दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला तहसीलदार बृजेश कुमार उपाध्याय बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद सहित समस्त थाना प्रभारी एवं जिला के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment