Saturday, December 19, 2020

छुट्टा पशुओं के आंतक से किसान परेशान।

छुट्टा पशुओं के आंतक से किसान परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा गांव के किसानों ने 2 दर्जन से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गांव के मंदिर में जमा किया और इसकी सूचना एडीएम प्रशासन सहित अन्य क्षेत्रीय अधिकारियों और ग्राम प्रधान को दी।
लेकिन देर शाम तक कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति किसानों की सुध लेने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
जिससें किसानों में सरकार के अधिनियम और कर्मचारियों के प्रति आक्रोश है जो किसी भी समय विकराल रूप ले सकता है। क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक किसानों ने मांग की है कि निराश्रित पशुओं की व्यवस्था कर और हमें इनके  कहर से बचाया जाए जिससे हमारी फसलों की सुरक्षा हो सके। और इन पशु के प्रति आक्रोश जानलेवा ना हो। इस दौरान गांव के एक दर्जन लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment