Wednesday, May 26, 2021

सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत ।

सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत ।

मृतक व्यक्ति का शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगिंयावीर गांव निवासी शंकर राम पुत्र छोटेलाल उम्र 40 साल की सांप काटने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिंयावीर गांव निवासी शंकर राम पुत्र छोटेलाल उम्र 40 साल की मंगलवार की देर शाम 8:30 बजे के करीब अपने घर में सोए हुए थे कि चारपाई के पास एक विषैला सांप बैठा हुआ था। जबतक शंकर राम सावधान होते तबतक विषैले सांप ने उनको काट लिया सांप के काटने के बाद शंकर राम चिल्लाने लगे तबतक घरवाले और अगल बगल के लोग तत्काल उनको लेकर सदर हॉस्पिटल आजमगढ़ के लिए भागे इलाज के दौरान ही शंकर राम की मौत हो गई। इसकी सूचना घर वालों ने जीयनपुर पुलिस को दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वही शंकर राम के 2 पुत्र अखिलेश कुमार उम्र 24 साल, व शैलेश कुमार उम्र 21 साल और पुत्री है करिश्मा कुमारी उम्र 19 साल की शादी हो चुकी है। वही पत्नी विद्यावती देवी का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

घर के चार दिवारी के अंदर से बुलेट बाइक चोरी।

घर के चार दिवारी के अंदर से बुलेट बाइक चोरी।

परिजनों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चोको खुर्द गांव निवासी रिषी केश राय पुत्र रामाश्रय राय के घर के चार दिवारी के अंदर खड़ी बुलेट बाइक MH 43 AX 9042 को चोर देर रात को उठा ले गये।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चोको खुर्द गांव निवासी रिषी केश राय पुत्र रामाश्रय राय के घर के चार दिवारी गेट के अन्दर खड़ी बुलेट बाइक गाड़ी को मंगलवार की देर रात को अज्ञात चोर उठा ले गए सुबह जब हुई तो परिजनों ने देखा गेट के अंदर खड़ी बुलेट बाइक गाड़ी गायब है तो घर वालों ने इसकी लिखित सूचना लाटघाट चौकी पुलिस को दी और उसके बाद जीयनपुर कोतवाली पर सुबह पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी। वहीं जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

दरवाजे के पास से दो भैंस चोरी,गांव के व्यक्ति के ऊपर है शक।

दरवाजे के पास से दो भैंस चोरी,गांव के व्यक्ति के ऊपर है शक।

पीड़ित व्यक्ति ने एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी रामबचन पुत्र स्व0 टुनटुन के दरवाजे के पास खूंटे से बधी भैंस को देर रात को चोर खोलकर लेकर चले गयें।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी रामबचन पुत्र स्व0 टुनटुन के घर के दरवाजे के पास खूंटे से बंधी दो भैंस को मंगलवार  की देर रात को चोर खोलकर भाग गये। जब देर रात घर वालों की नींद खुली तो देखा कि दरवाजे पर से दोनों भैंस गायब है तो काफी खोजबीन करने के बाद भी भैंस का पता नहीं चला तो घर वालों ने बुधवार की सुबह 6:30 बजे के करीब 112 नंबर पुलिस को फोन किया और जीयनपुर कोतवाली पहुंच कर एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। वही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर भैंस चोरों की तलाश की जाएगी। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति जो पशु तस्करी का काम करता है। होना हो वही हमारी भैंस को गायब कराया है।

काली पट्टी बांधकर किसानों ने दिया धरना,जताया विरोध।

काली पट्टी बांधकर किसानों ने दिया धरना,जताया विरोध।

सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही: कमला राय (जिलाध्यक्ष)

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अखिल भारतीय किसान सभा आज़मगढ़ जिलाध्यक्ष कमला राय के नेतृत्व में बुधवार को सगड़ी तहसील के मालटारी बाजार में किसानों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि- दिल्ली में लाखों किसान धरने पर बैठे हुए हैं, जो तीन काले कानून किसानों के खिलाफ बनाए गए हैं उसके विरोध में 6 महीने से किसान धरने पर है। सरकार इसके बारे में कुछ भी नहीं सोच रही है,और किसानों का उत्पीड़न कर रही है सरकार को वह काले कानून वापस लेना चाहिए। वही खाद के दामों में तीन-तीन महिनों में दो-दो बार सरकार ने बेतहाशा वृद्धि कर दी है। डाई का दाम बाइस सौ रुपये कर दिया है।न वहीं यूरिया का दाम भी बढ़ गया है। इन्ही सब के विरोध में आज पूरे देश में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है। और जगह जगह घर गांव बाजारों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि-  कोरोना को लेकर सरकार जनता को समुचित इलाज की व्यवस्था नही दे पा रही है। नाहीं हॉस्पिटल में दवाइयां मिल पा रही है नाहीं ऑक्सीजन उपलब्ध हो पा रहा है और ना ही ढंग से वैक्सीन फिर भी सरकार कह रही है कि हम बहुत बेहतर काम कर रहे हैं। लेकिन सरकार झूठ बोल रही है। हॉस्पिटल में रोजाना मौतें हो रही हैं। लेकिन झूठे आंकड़े पेश कर दिए जा रहे हैं। हमारी मांग है कि- सरकार हॉस्पिटलों में इलाज की समुचित व्यवस्था करें और किसानों की समस्याओं को देखते हुए तीनों कानून काले कानून वापस लें तभी हम लोग धरना प्रदर्शन से वापस जाएंगे। इस मौके पर रामदरश राय,अशोक राय,कपिल सिंह, सूर्यनाथ तिवारी,अरुण राय,कल्पनाथ यादव,हरिश्चंद्र शर्मा,विजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Tuesday, May 25, 2021

नवनिर्वाचित प्रधान एवं सदस्यों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

नवनिर्वाचित प्रधान एवं सदस्यों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप उपाध्याय द्वारा दिलाई गई शपथ।

हरैया में 38 और अजमतगढ़ की 32 ग्राम प्रधानों सहित सदस्यों ने ली शपथ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंडअजमतगढ़ अंतर्गत मंगलवार को 32 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई एवं विकासखंड हरैया के 38 ग्राम पंचायतों में शपथ नवनिर्वाचित  प्रधान एवं सदस्यों को दिलाई गई। वही हरैया में 85 ग्राम पंचायतों में से 38 ग्राम पंचायतों को शपथ दिला दी गई पर 43 ग्राम पंचायते जिनमें कोरम के अभाव में शपथ नहीं दिलाई गई। तो अजमतगढ़ ब्लॉक के 101 ग्राम पंचायतों में से 32 ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाई गई एवं 37 ग्राम पंचायतों को 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी शेष 32 ग्राम पंचायतें कोरम के अभाव में शपथ नहीं ले पाई ।   वही अजमतगढ़ ब्लॉक के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में अंजान शहीद,तुरकौली एवं सुंदर सराय बल्लो के ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रदीप कुमार उपाध्याय ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सभी को वर्चुअल एवं शपथ पत्र से शपथ दिलाई गई जो सदस्य मौके पर नहीं पहुंच पाए उन्हें कल शपथ दिलाई जाएगी तो।खालिसपुर ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी अमरजीत,मोचीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी रामकृपाल दुबे ने शपथ दिलाई। वही हरैया ब्लाक के वंचित दर्जनों ऐसे ग्राम पंचायतें जिनमे सहनुपुर
बेलहिया,गांगेपुर,,सहबदीय सुल्तानपुर जोकहरा आदि गांव के प्रधानों ने ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा कागज का कोरम पूरा होने के बाद भी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के फार्म न रखने और कोरम को खाली दिखाने से काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर प्रधान सदस्यों ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर संबंधित आरो एवं एडियो पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कोरम पूरा कर तत्काल शपथ दिलाए जाने की मांग की है।

सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो गम्भीर रुप से घायल ।

सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो गम्भीर रुप से घायल ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर मंगलवार को लगभग 4:00 बजे पल्सर बाइक और बुलेट की टक्कर में नरेश यादव पुत्र सदरी यादव 26 साल निवासी पियरोपुर थाना मुबारकपुर एवं मृत्युंजय वर्मा पुत्र गुलाबचंद वर्मा उम्र 29 साल निवासी पूरा रामपुर थाना  देवरिया सदर, जनपद देवरिया कि मौके पर मौत हो गई।जब की रोशन यादव पुत्र राजेंद्र यादव 22 साल निवासी पियरोपुर थाना मुबारकपुर व गुलाबचंद पुत्र फेकू प्रसाद निवासी रामपुर थाना देवरिया सदर, जनपद देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर हॉस्पिटल आजमगढ़ में चल रहा है।
दुर्घटना उस वक्त हुई जब बुलेट पर सवार नरेश यादव अपने छोटे भाई रोशन के साथ अंजान शहीद बाजार से कार्य निपटा कर घर जा रहें थें कि पीछे से अंबेडकर नगर निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह की 
सैंटरो कार आकर बुलेट में टक्कर मार दी। तभी सामने से मृत्युंजय वर्मा अपने पिता गुलाबचंद वर्मा पल्सर बाइक से साथ शहर की तरफ आजमगढ़ जा रहा था।दोनों की आपस की टक्कर में सेंट्रो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। जबकि कार में एक महिला 2 पुरुष व एक 13 साल का बच्चा भी घायल हो गए। जो कार में  सवार थे चालक राजेंद्र प्रताप सिंह निवासी अंबेडकरनगर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घायलों को सदर हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया गया है। और मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया गया।

Monday, May 24, 2021

बिलरियागंज में इंडियन बैंक के सामने लगी भीड़ कोविड 19 का नहीं हो रहा है पालन ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज स्थानीय कस्बा के चौक स्थित इंडियन बैंक के सामने लगी भीड़ कोविड 19 का नहीं हो रहा है पालन जो जैसे जो कमा रहा है। वह वैसे ही लगा हुआ है कोई सेनिटाइजर या गोला आदि की व्यवस्था होती तो शायद इतना भीड़ नहीं होती।

मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ मण्डल की कोविड-19 संक्रमण की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ मण्डल की कोविड-19 संक्रमण की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ कोविड प्रबन्धन कार्यां की समीक्षा की, आजमगढ़ मण्डल के अन्य जनपदों के अधिकारी वी0सी0 के माध्यम से जुड़े
कोविड संक्रमण की सम्भावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुये अभी से उसकी रोकथाम हेतु व्यापक तैयारियां की जायें
मुख्यमंत्री ने पीजीआई चक्रपानपुर के प्राचार्य को ब्लैक फंगस की रोकथाम के प्रभावी नियन्त्रण किये जाने के दिये निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 24 मई-- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज आजमगढ़ मण्डल भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जीजीआईसी आजमगढ़ स्थित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर (आई0सी0सी0सी0) का निरीक्षण किया।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोविड कन्ट्रोल रूम में स्थापित काउण्टर पर जाकर कन्टैक्ट ट्रेसिंग, निगरानी समिति, टेलीकालर के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।  
जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री जी को कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से संक्रमित बिजौरा ग्राम, विकास खण्ड पल्हनी में जाकर मरीज से मुलाकात की तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमित व्यक्ति ने मा. मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार हमारे सम्पर्क में रहे तथा लगातार दवा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते रहे। डाक्टरों ने भी टेलीफोन के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आवश्यक सलाह देते रहे। उन्होने बताया कि निगरानी समिति के लोग भी हमारे यहॉ आये, तथा आवश्यक सलाह दिये। जिला प्रशासन द्वारा लगातार सेनिटाइजेशन, साफ-सफाई करायी गयी एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। 
मुख्यमंत्री जी ने इसके पश्चात गॉधी गुरूकुल इण्टर कालेज भंवरनाथ पहुॅचकर नव निर्वाचित प्रधान को बधाई दी तथा उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान ही निगरानी समिति का अध्यक्ष होता है। उन्होने प्रधान से कहा कि बिना भेदभाव के सभी लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करें तथा सीएचसी/पीएचसी के चिकित्सकों से मिलकर सर्दी, बुखार, खॉसी या अन्य लक्षण प्रतीत होने पर जरूरी दवाओं तथा राशन को ग्रामों में वितरित करायें। उन्होने एएनएम से कहा कि डोर टू डोर सर्वे करें तथा अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन तथा टेस्टिंग के लिए प्रेरित करते रहें और लोगों के अन्दर वैक्सीन के बारे में जो भ्रम है उसे दूर करें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामवासियों की सुविधा के लिए जन सुनवाई केन्द्र को ही अब वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया जायेगा, जहॉ पर आसानी से ग्राम वासियों को टीकाकरण किया जा सके। उन्होने कहा कि सभी लोग स्वच्छता और सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। 
मुख्यमंत्री जी ने पीजीआई चक्रपानपुर में अधिकारियों के साथ कोविड-19 संक्रमण की समीक्षा बैठक की। बैठक में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि मण्डल मे अब तक आरटीपीसीआर टेस्ट 168403, एन्टीजन टेस्ट 216918 तथा ट्र नॉट के कुल 2840 टेस्ट किये गये। उन्होने बताया कि जनपद आमजगढ़ आरटीपीआर टेस्ट 56034, बलिया में 69853, मऊ में 42516, एन्टीजन टेस्ट आजमगढ़ में 93142, बलिया में 68836, मऊ में 54940 तथा ट्र नॉट टेस्ट आजमगढ़ में कुल 2439, बलिया में 142 तथा मऊ में 259 किये गये। मण्डलायुक्त ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में वर्तमान समय में सक्रिय केसों की संख्या घटकर अब 704, बलिया में 689, मऊ में 344, इस प्रकार से मण्डल में कुल 1737 सक्रिय केस हैं। उन्होने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि पाजीटिविटी रेट में गिरावट हो रही है, आजमगढ़ में इस समय 0.44, बलिया में 0.92 तथा मऊ मे 0.77 पाजीटिविटी रेट है। उन्होने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि आजमगढ़, बलिया तथा मऊ में लगातार कन्टैक्ट ट्रेसिंग तेजी से की जा रही है। इस समय आजमगढ़ में औसत कन्टैक्ट ट्रेसिंग 17.89, बलिया में 20.08 तथा मऊ में 9.65 है, इस प्रकार से पूरे मण्डल में औसत कन्टैक्ट ट्रेसिंग 12.87 है। उन्होने मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया कि राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ में कुल 300 बेड हैं, जिसमें मरीजों की संख्या 64 है तथा 236 बेड खाली है। 100 शैय्या जिला चिकित्सालय अतरौलिया में 17 मरीज हैं, तथा 83 बेड खाली है तथा 100 शैय्या जिला चिकित्सालय तरवॉ में रिक्त बेड की संख्या 100 है एवं प्राइवेट कोविड हास्पिटल के अन्तर्गत लाइफ लाइन में 89, रमा अस्पताल में 71 तथा वेदान्ता अस्पताल में 51 तथा सहज अस्पताल में 100 बेड। इस प्रकार से कोविड मरीजों के लिए जनपद में कुल 730 बेड रिक्त हैं। इसी के साथ ही जनपद बलिया में 324 बेड तथा जनपद मऊ में 234 बेड कोविड मरीजों के लिए रिक्त हैं। 
मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि आक्सीजन सपोर्टेट बेडों की संख्या मण्डल में 1420 है, जिसमें आजमगढ़ में 685, बलिया में 295 तथा मऊ में 440 हैं। उन्होने बताया कि मण्डल में दिनांक 22 मई 2021 तक 22.16 मी0टन आक्सीजन की आपूर्ति की गयी, जिसमें आजमगढ़ में 16.15 मी0टन, बलिया में 0.51 मी0टन तथा मऊ में 5.50 मी0टन आक्सीजन की आपूर्ति की गयी। उन्होने बताया कि जनपद आजमगढ़ में 7 आक्सीजन प्लान्ट, बलिया में 4 तथा मऊ में 04 आक्सीजन प्लान्ट लगाये गये हैं। उन्होने बताया कि आजमगढ़ में 142, बलिया में 21 तथा मऊ में 39 वेण्टीलेटर हैं तथा आक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर की संख्या आजमगढ़ में 58, बलिया में 129 तथा मऊ में 63 क्रियाशील हैं। उन्होने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि आजमगढ़ में अब तक 4042, बलिया में 4032 तथा मऊ में 1406 मेडिकल किटों का वितरण किया। उन्होने कहा कि वर्तमान में आजमगढ़ में 162 अवशेष रेमिडिसिविर, बलिया में 26 तथा मऊ में 69 रेमिडिसिविर अवशेष हैं। मण्डलायुक्त ने बताया कि आजमगढ़ में 36 एम्बूलेंस, बलिया में 28 तथा मऊ में 18 एम्बूलेंस कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। उन्होने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि आजमगढ़ मण्डल में बड़ी संख्या में निगरानी एवं मुहल्ला निगरानी समितियॉ सक्रिय हैं, जिसमें आजमगढ़ में निगरानी समितियों की संख्या 1858, बलिया में 940 तथा मऊ में 844 हैं, मुहल्ला निगरानी समितियों की संख्या आजमगढ़ में 172, बलिया में 181 तथा मऊ में 173 है। उन्होने बताया कि अब तक मण्डल में कुल आरआरटी संख्या 574 है। 
मुख्यमंत्री जी ने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी लगातार विजिट करते रहें तथा वैक्सीनेशन एवं एन्टीजन टेस्ट की क्षमता को तेजी से सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि इसी सप्ताह सभी सीएचसी/पीएचसी पूरी क्षमता के साथ प्रत्येक दशा में संचालित हो जाना चाहिए। उन्होने कहा कि जितने लोगों की टेस्टिंग/वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग तथा ट्रेसिंग की जाए, उस रिपोर्ट को तत्काल गूगल शीट पर अपडेट करें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी लगातार अभियान चलाकर स्वच्छता, सेनिटाइजेशन एवं फॉगिंग कार्यों को पूरी क्षमता के साथ संचालित की जाय। उन्होने कहा कि एक अभियान चलाकर प्लास्टिक सफाई का कार्य किया जाय। उन्होने कहा कि ग्रामों में निगरानी समितियों की जिम्मेदारी तय करें, वे डोर टू डोर जाकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों का टेस्ट करें तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पोस्ट कोविड वार्ड में रहने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन, पानी एवं दवा समय से उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि जितना जल्दी हो सके अस्पतालों में पोस्ट कोविड वार्ड स्थापित करें।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। उन्होने कहा कि अधिकारी तहसील, पीएचसी/सीएचसी, ब्लाकों पर जाकर निरीक्षण करते रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आवश्यक दवाओं या अन्य किसी भी की सुविधाओं की कमी न हो। उन्होने कहा कि लाकडाउन लगाने की वजह से कही प्रदेश में कोरोना पाजीटिविटी का रेट घटा है तथा रिकवरी की संख्या बढ़ गयी है। उन्होने जन प्रतिनिधियों से कहा कि आप लोग ग्रामों में जाकर कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों के अन्दर जो भ्रम है, उसे दूर करें। उन्होने कहा कि इसी के साथ ही बारिश के मौसम में फैलने वाली बिमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया, काला ज्वार आदि से बचाव की तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लें। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए तथा सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जहॉ पर मेडिकल उपकरण न हों, उसकी खरीददारी तत्काल सुनिश्चित कर लें। उन्होने कहा कि सीएचसी/पीएचसी पर दवाओं, चिकित्सकों तथा आक्सीजन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि सभी हेल्थ सेन्टरों पर दवाई, वैक्सीन तथा चिकित्सक प्रत्येक दशा मे उपलब्ध होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी आवश्यक रणनीति बनाकर पहले से ही तैयार रहें। उन्होने कहा कि 01 जून 2021 से 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है, जिसके लिए उन्होने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम गांव-गांव जाकर जिन घरों में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं, उनको चिन्हित करते हुए उनका वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के लिए अस्पताल में अलग से व्यवस्था की जाए तथा सभी जगहों पर टेली कन्सल्टेशन की व्यवस्था की जाय। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन सेन्टर पर भीड़ इकट्ठा न हो, वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही लोगों को बुलाया जाय। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए आने वालों हेतु स्वच्छ पानी की व्यवस्था, वेटिंग रूम की व्यवस्था की जाय। 
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कन्टेनमेंट जोन में डोर स्टेप डिलिवरी सुनिश्चित की जाय तथा संक्रमित मरीज को मेडिकल टीम जाकर दवा उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से ठेला वाले, रिक्शा वाले तथा गरीब व्यक्तियों को चिन्हित कर उनको भोजन उपलब्ध करायें। उन्होने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस का व्यवहार आमजनता के लिए दण्डात्मक नही होना चाहिए, लेकिन जो उदण्डता करे, उसके साथ कड़ाई से पेश आयें। उन्होने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के गाइडलाइन का अनुपालन करायें।
मुख्यमंत्री जी ने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याण खाद्यान्न वितरण योजना को पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से लागू करें, किसी के साथ कोई भेदभाव न हो। जो भी पात्र व्यक्ति हो, उसे निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति करें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि गेर्हू क्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करते रहें, किसानों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होना चाहिए, किसानों के अनाज को पारदर्शिता से खरीदें। उन्होने कहा कि औद्योगिक गतिविधियॉ को लगातार संचालन होता रहे। सब्जी मण्डी, फल मण्डी सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए खुलती रहेंगी, मास्क एवं सेनिटाइजर सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि एक अभियान चलाकर ‘‘मेरा गांव, मेरा जनपद, मेरा प्रदेश’’ को कोरोना मुक्त करें। जहॉ आवश्यक हो रिटायर्ड लोगों की सेवा भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि हम सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से लागू करेंगे तो कोरोना की तीसरी लहर को आने नही देंगे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने पीजीआई चक्रपानपुर में बच्चों के लिए बनाये गये कोविड वार्ड का उद्घाटन फीता काटकर किया तथा कोविड वार्ड में जाकर कोरोना संक्रमित मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मा0 जन प्रतिनिधिगण यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, बीजेपी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ धु्रव सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकान्त राय, मा0 विधायक फूलपुर पवई अरूण यादव, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला तथा संबंधित अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से जनपद मऊ एवं बलिया के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जुड़े रहे।

--------जि0सू0का0ःः24 मई 2020---------

अंबिका सेवा सामाजिक संगठन पशु पक्षी जानवरों के लिए लगातार चला रहा अभियान।

अंबिका सेवा सामाजिक संगठन पशु पक्षी जानवरों के लिए लगातार चला रहा अभियान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
बिंद्रा बाजार अंबिका सेवा सामाजिक संगठन के  नेतृत्व में मोहम्मद पुर विकासखंड अंतर्गत   बिंद्रा बाजार में कई जगह लगाए गए पशु पक्षी जानवरों के पीने के लिए जल पात्र वही ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव में 50 से अधिक जल पात्र लगाए जाएंगे संस्था लगातार लोगों की मदद कर रही है। लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से बंदी के कारण पशु पक्षी जानवरों को पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसको देखते हुए जगह जगह जल पात्र लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे जानवरों पशु पक्षियों को राहत मिल सके मछली कुत्ता बंदर चिड़ियों के भोजन की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है जिस क्रम में आज कुत्तों को दूध की व्यवस्था किया गया जिसकी जानकारी संस्था के प्रभारी अभिषेक  उपाध्याय ने दिया इस मौके पर संतोष शर्मा दिनेश प्रजापति लकी श्रीवास्तव बबलू अस्थाना मुकेश ठठेरा प्रिंस कुमार बंटी शर्मा बड़े सेठ समेत कई लोग मौजूद रहे l

बिलरियागंज में सब्जी की दुकानों की वजह से आये दिन लगता है जाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़  स्थानीय कस्बा बिलरियागंज नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन राहुल नगर के प्रस्ताव पर बने सब्जी मंडी स्थल के वावजूद पुरे रोड पर दोनों तरफ लगने वाली सब्जी की दुकानों की वजह से आये दिन लगता है जाम जिसमें अगल बगल के लोगों ने एसडीएम सगड़ी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। सब्जी मंडी हटाने को लेकर लोगों ने बताया कि बिलरियागंज के पुराने चौक से महराजगंज के तरफ जाने वाला मार्ग सब्जी मंडी के दुकानदारों के अतिक्रमण में है जबकि यह पहले यह बिलरियागंज महराजगंज का मुख्य मार्ग स्थित है जिस पर नगर पंचायत की सहमति पर रोड पर ही दोनों तरफ से सब्जी व्यापारी पुरे रोड पर अपनी अपनी दुकानें लगाते है साथ ही साथ ठेला खमोचा वाले भी दोनों तरफ दुकान लगाते है जिसमें पुरा रोड जाम रहता है। जिसके फलस्वरूप उस मोहल्ले के स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों को उक्त रास्ते पर अपने दो पहिया व चार पहिया से आने जाने के समय जाम का सामना करना पड़ता है और किसी को इमरजेंसी के समय अगर कोई मरीज गाड़ी में हों तो जाम की वजह से उसकी जान भी जा सकती है जबकि अवैध सब्जी मंडी स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर नगर पंचायत बिलरियागंज के प्रस्ताव पर नवीन सब्जी मंडी स्थल है। जिसमें आस पास के दुकानदारों के लिए बना है। लेकिन नगर पंचायत बिलरियागंज के लोगों से मिली भगत की वजह से आजतक उस सब्जी मंडी पर यह दुकानें नहीं गयी। जिसमें लोगों ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर अन्य जगहों पर हटाने की मांग किया गया मांग करने में मुन्ना सेठ, जवाहिर लाल,राम चेत अरविन्द गुप्ता , सुभाष मौर्य चन्दन वर्मा, रामाश्रय  पप्पू मोदनवाल,रामाआशिष गुप्ता  आदि ने ज्ञापन सौंपा।

सीएम योगी का हेलीकाप्टर उतरते समय गाय घुस गई, वहीं धूल को चीरते हुए दौड़े सुरक्षा कर्मी।

सीएम योगी का हेलीकाप्टर उतरते समय गाय घुस गई, वहीं धूल को चीरते हुए दौड़े सुरक्षा कर्मी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़  सीएम योगी का हेलीकाफ्टर उतरते समय गाय ने मारी एंट्री, धूल को चीरते हुए दौड़े सुरक्षाकर्मी
आजमगढ़ में सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी सेंध लग गई। उनका हेलीकाफ्टर उतरते समय एक गाय ने एंट्री मार दी। एक तरफ सीएम योगी का हेलीकाप्टर तो दूसरी तरफ गाय को ठीक हेलीपैड की तरफ जाते देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। तत्काल कई पुलिस वाले डंडा लेकर दौड़े और हेलीकाप्टर के कारण उड़ती धूल को चीरते हुए गाय को दूसरी तरफ भगाया। सीएम योगी का हेलीकाफ्टर सही सलामत उतरने और उनके वहां से रवाना होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

अतिक्रमण के नाम पर नरौली पुल के समीप रखी दर्जनों गुमटियों को जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कर दिया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़  जनपद में सोमवार को मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर नरौली पुल के समीप रखी दर्जनों गुमटियों को जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना सही नहीं उन्हें 20 फीट गड्ढे में गिरा दिया, जिसके कारण उनमें रखे सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए। बगैर सूचना दिए नगर पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से दर्जनों परिवार के मुंह का निवाला छिन गया है। लॉकडाउन की अवधि में इस कार्यवाही से पीड़ित परिवारों में फांकाकशी की नौबत आ गई है।
सोमवार को जनपद आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण के हालात का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना था। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन से चक्रपानपुर स्थित सुपर फैसिलिटी अस्पताल के निरीक्षण हेतु सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से चक्रपानपुर तक जाने की संभावना को देखते हुए अचानक चैतन्य हुआ नगर पालिका प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए आनन-फानन अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई में जुट गया। इसके चलते पूर्वाहन करीब 9 बजे नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ नरौली क्षेत्र का रुख किए। पुल के समीप रोजगार के लिए रखी गई गुमटियों को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद उन्हें लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में ढहा दिया गया। जिसके कारण गुमटियों में रखे सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए। इस कार्रवाई की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पीड़ित दुकानदार अपनी बर्बादी को देख बदहवास हो गए। आंखों में आंसू लेकर यह दुकानदार अपनी गरीबी के लिए ईश्वर को कोस रहे थे। तमाम पीड़ितों का कहना है कि इस अवधि में वैसे ही व्यापार ठप है ऊपर से इस कार्रवाई के कारण अब परिजनों का पेट कैसे भरेगा इसकी चिंता हमें खाए जा रही है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई की लोग निंदा कर रहे हैं।

Sunday, May 23, 2021

अधेड़ उम्र के व्यक्ति की तबियत खराब होने से मौत हो गई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज के थाना से चौक पर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बगल कई वर्षों से रह रहे मुसहर समुदाय के लोग सड़क के किनारे पर रहते थे और बांस आदि का कार्य करते थे कि लगभग दो बजे मिक्कु उर्फ लोहा उम्र लगभग 60 साल कि तबियत खराब होने से मौत हो गई। जिसमें उसके दाह संस्कार के लिए नगर पंचायत बिलरियागंज के इओ सुरेश कुमार व अरबिन्द गुप्ता ने आर्थिक सहयोग दिया वहीं अरबिन्द गुप्ता ने बताया कि इसकी सूचना जिलाधिकारी आजमगढ़ को दे दी गई उन्होंने ने इओ सुरेश कुमार को अवगत कराने के लिए कहा इओ मौके पर पहुंचे और परिजनों ने सारी व्यवस्था कर भैरों जी महराजगंज में करेंगे दाह संस्कार।

Saturday, May 22, 2021

टैंपों व टैंपों में आमने-सामने टक्कर में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी के समीप शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे टैंपों व टैंपों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टैंपो सवार 65 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची कंधरापुर पुलिस ने वृद्ध के शव को थाने पर ले जाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल।

एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 27.02.2021 को प्रभारी निरीक्षक  थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़  द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर  अभियुक्तगण 1. साधू यादव उर्फ बालकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव 2. रामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव 3. श्यामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव 4. सत्येन्द्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासीगण हरई स्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/2021 धारा 386/504 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
2.गिरफ्तारी का विवरण-  उ0नि0 भगत सिंह  मय हमराह का0 अंकित पाल के रवाना शुदा रो0 आम तारीखी इमरोजा से बाद गिरफ्तार शुदा 01 नफर वांछित अभियुक्त सतेन्द्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी हरई स्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ हुलिया- गोल चेगरा, गोरा रंग आँख नाक कान कद औसत उम्र-40 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0स0- 70/21 धारा- 386/504/506 भादवि0 के उपस्थि थाना आया बाद लिवाने मजिद जामा तालाशी ना होने कोई शय अलाबा पहने हुए कपडो के जिस्म जरावात ताजा चोटो से पाक साफ है हस्व ख्वाईस खुराक दिया जायेगा। को अन्दर हवालात मर्दाना कर ताला बन्द ठिक संतरी पहरा को दिखाया गया। चाभी पूर्वत है। विवरण कार्य सरकार इस प्रकार है मै उ0नि0 मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर मुकदमा से सम्बन्धित वांछित  अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या- 70/2021 उपरोक्त मे मामूर था कि जरिये मुखबीर खास बताया कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त महरुपुर  से कही जाने के फिराक मे है कि सूचना पर मै उ0नि0 मय हमराह मय मुखबीर के महरुपुर पुलिया से  थोडे पहले मुखबीर खास द्वार इशारे से बताया गया कि  खडा व्यक्ति सतेन्द्र सिंह है और बताकर मुखबिर हट बढ गया कि हम पुलिस वाले सिखलाये हुए तरीको से अचानक महरुपुर पुलिया पर घेर कर पकड लिया गया पकडे हुए व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम सतेन्द्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी हरई स्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ उम्र 40 वर्ष बताया । जिनको  कारण गिरफ्तारी बता कर समय करीब 08.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया  । दौराने गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग का आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के पिता रामजीत सिंह को दिया गया। 
3.पूछताछ का विवरण- अभियुक्त सतेन्द्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह उम्र 40 वर्ष उपरोक्त पूछने पर बदरियाफ्त अपनी अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से मा0 न्यायालय  में दिए जाने की बात बता रहा है।
4. (A) पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0- 70/2021 धारा- 386/504 भा0द0वि0 थाना जीयनपुर आजमगढ 
5.आपराधिक इतिहास अभि0- निल
6.गिरफ्तार अभियुक्त-  सतेन्द्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह उम्र 40 वर्ष
8.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 
1.उ0नि0 श्री भगत सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अंकित कुमार पाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
9.गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे इनाम घोषित कराने हेतु पूर्व मे रिपोर्ट प्रेषित किया गया है या नही – नहीं ।
10.गिरफ्तार अभियुक्त किसी गैंग का सदस्य है तो उसका विवरण –  निल

सगड़ी विधायक बन्दना सिंह की क्षेत्रीय जनता से अपील- कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं।

सगड़ी विधायक बन्दना सिंह की क्षेत्रीय जनता से अपील- कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं।

स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर अधिक से अधिक लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं:- बन्दना सिंह (विधायक सगड़ी)

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
सगड़ी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शासन प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। वैक्सीनेशन की कार्यवाही जारी है। जिसमें 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ताकि जीवन सुरक्षित रहे साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि- कोरोना महामारी में सावधानी जरूर बरतें, मास्क जरूर लगाएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर ना निकले। 
आज सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा है कि- क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़, हरैया, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पर वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य अजमतगढ़ पर युवाओं के लिए 18 प्लस और सामुदायिक स्वास्थ्य लाटघाट व प्राथमिक स्वास्थ्य हरैया पर 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर कोविड जांच भी करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि- जागरूक होकर आप इस महामारी से बचाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। घरों के आसपास साफ सफाई रखें। घर से निकलने से पहले ही मास्क जरूर लगा ले, बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। आप सबके जीवन की सुरक्षा बनी रहे यही मेरा प्रयास है। जीवन अनमोल है, इसलिए महामारी की गंभीरता को समझें और कोविड गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें। उन्होंने कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि-  जागरूक होकर अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि आप का जीवन सुरक्षित रहे।

Friday, May 21, 2021

वैवाहिक समारोह में नाच देखकर लौट रहे युवक की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात वैवाहिक समारोह में नाच देखकर लौट रहे युवक की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने युवक का शव घटना के बाद अपने ही घर ले जाकर मेज के नीचे रख दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हत्यारोपियों के घर से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा।
कप्तानगंज थाना के परसमनपुर उर्फ चौबेपुर गांव निवासी 22 वर्षीय भीम कुमार पुत्र रामहरक बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ गांव निवासी दुर्बल्ली निषाद की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। शादी में नाच देखने के बाद वह मां के साथ घर जा रहा था कि रास्ते में ही उस पर लाठी-डंडे से हमला हो गया। मां के शोर मचाने पर भी डीजे की बज रही आवाज के चलते किसी को पता नहीं चला। जिस पर मां भाग कर नाच स्थल की तरफ पहुंची। इस बीच हमलावर भीम को लहुलुहान हाल में अपने घर उठा ले गए और एक मेज के नीचे छिपा कर रख दिया। लोगों को लेकर मां मौके पर पहुंची तो कुछ नहीं मिला। मां ने तत्काल 112 नंबर पर फोन किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मां ने गांव के ही जगदीश पुत्र गोमती के ऊपर पुत्र को मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस जगदीश के घर पहुंची तो भीम की लाश घर से बरामद हुई। बताया जाता है कि भीम का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह पूर्व वह लड़की को भगा भी ले गया था। बाद में पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद भी लड़की पक्ष के लोगों ने ही उस पर लाठी-डंडे से प्रहार कर हत्या कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिसके घर से लाश बरामद हुई, उस परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Thursday, May 20, 2021

शादी के दौरान मारपीट, आधा दर्जन घायल, भोजन के दौरान आइसक्रीम खाने को लेकर हुआ था विवाद, मान मनोबल के बाद शादी हुई संपन्न ।

शादी के दौरान मारपीट, आधा दर्जन घायल, भोजन के दौरान आइसक्रीम खाने को लेकर हुआ था विवाद, मान मनोबल के बाद शादी हुई संपन्न ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव में देर रात शादी समारोह में खाने को लेकर घराती और बराती आपस भिड़ गए, और जमकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें घराती पक्ष और बराती पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए ।  घटना से नाराज घराती पक्ष के लोग बरात पक्ष के लोगों को काफी देर तक खोजते रहे । जबकि बराती रात भर इधर-उधर भागते रहे । काफी देर बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों के समझाने बुझाने के बाद 12: बजे रात के बाद शादी संपन्न हुई, और सुबह दुल्हन की विदाई हुई । बता दें कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में  बारात आई हुई थी द्वार पूजा और वरमाला के बाद बराती पक्ष के लोग खाना खाने लगे । इसी दौरान आइसक्रीम  की बात को लेकर वर पक्ष और कन्या पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी । इसी दौरान किसी ने गाली दे दिया इससे नाराज बराती और घराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते  मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे । जिन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।

खेत में धान का बीज डालने जा रहे किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आज़मगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियावीर गांव में खेत में धान का बीज डालने जा रहे किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे जोगियावीर गाव निवासी नन्दलाल पुत्र स्व: रामनरेश उम्र लगभग 50 साल खेत मे धान का बीज डालने जा रहे थे कि अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों द्वारा मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलिस्तीन का झंडा लहराने की अपील करने वाले शख्स को सरायमीर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़ फेसबुक के माध्यम से फिलिस्तीन का झंडा लहराने की अपील करने वाले शख्स को सरायमीर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र के उत्तरी चुडिहार मोहल्ला निवासी यासिर अख्तर पुत्र रायलऐन ने अपने मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया पर आजमगढ़ एक्सप्रेस नाम से फेसबुक पेज बनाया। और उस फेसबुक पेज पर उसने फिलिस्तीन का झंडा फहराते हुए प्रदर्शित किया। इतना हीं नहीं फेसबुक पेज पर उसने लोगों से शुक्रवार को जुम्मा की नमाज के बाद अपने अपने घरों पर व वाहनों पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने की अपील करते हुए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर जब प्रशासन ने पोस्ट की जानकारी होने पर सरायमीर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर यासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे सर्विलांस सेल की मदद से गुरुवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार सिंह ने ब्यापारियों को दी सख्त चेतावनी जबरदस्ती दुकान खोला तो होगी कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी ।

रिपोर्ट:: सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार सिंह ने ब्यापारियों से किया अपील कहा कि कोरोना महामारी मे आप सभी व्यापारियों के साथ की जरुरत है तभी हम एक साथ
कोरोना से लड पायेंगे यह महामारी कोरोना से हम सबको एक होकर लड़ना है ज्यादा भीड़ पुराने चौक पर लगती है। यह शिकायत CO सगडी को फोन पर कोई अवगत करा रहा है। लेकिन जो शिकायत कर रहा वह सब्जी मंडी में लग रही भीड़ के बारे में सीओ सगड़ी को  नही बता रहा है जबकि  सब्जी मंडी को कहीं स्थानांतरण कर दिया जाये तो भीड़ की समस्या अपने आप खत्म हो जाती लेकिन कलियुग है हम लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात खड़े है लोग  मानने को तैयार नहीं लेकिन थानाध्यक्ष बिलरियागंज ने बताया कि अगर अब लोग नहीं सुधरे तो वीडियोग्राफी करके  कार्रवाई की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी उन्होंने बताया मुझे हमेशा चोरी छिपे दुकान खोलने की सुचना मिल रही है और जब पुलिस पहुंच रहीं हैं तो उनके एक आदमी तुरंत इसकी सूचना दुकान चलाने वाले को दे देते है। जिसमें दुकान अंदर से बंद कर देते और खरीदारी का कार्य अंदर चलता रहता है। वहीं एस ओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुकानदार दुरी बनाकर ग्राहकों को सामान दे और जरुरत पड़े तो हमें तुरंत सुचना दे ताकि तुरंत कार्रवाई हम करेंगे साथ में अपने परिवार व बच्चे व माता पिता को बचाये कोरोना महामारी से -जान है तो जहान है - हम भी किसी की संतान हैं और हम सभी कर्मचारी आपके सुरक्षा में लगे हुए हैं अतः
दुकान पर भीड़ भाड़ न लगायें मुख पर माक्स जरुर लगाये साथ में दो गज की दुरी बनाकर रखें उन्होंने बताया कि जिस दुकान की अनुमति है वही 11 बजे सुबह तक खुलेगी बाकी सारी दुकानें बंद रहेगी और शराब की दुकान की अनुमति सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है यदि आप लोगों को कोई भी
दिक्कत परेशानी है तो पुलिस को तुरंत सुचना दे 
पुलिस सदैव आप के  साथ है।

Sunday, May 16, 2021

कोरोना महामारी के दौरान भी बिलरियागंज में खुल रही दुकाने।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र में कोई भी सामान चाहिए सब कुछ मिलेगा फर्क इतना ही होगा कि थोड़ा महंगा मिलेगा क्योंकि उपर भी देना है बता दे कि मेडिकल, किराना, सब्जी की दुकानों को ग्यारह बजे तक सामान बिक्री करने का आदेश है। लेकिन यहां तो जुता,चप्पल, बर्तन, कपड़ा, सोना चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान ,गद्दा रजाई, मोबाइल व मोबाइल के पार्टस, मोटरसाइकिल के पार्ट रेस्टोरेंट,गाठी, टिकिया, समोसा, मछली,मुर्गा,बकरे का मीट, आदि सब बिक रहा है साथ में क्षेत्रीय पुलिस लोगों का नाम चिन्हित कर पहले लभ लेटर दे रही है। फिर लक्ष्मी जी का दर्शन कर मामले को रफा-दफा कर रही है अगर ऐसा नहीं होता तो बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थित पुराना चौक पर जाम नहीं लगता बताया गया कि जो सुचना नहीं मिली तो पुलिस को सुचना मिली जाती है इसका फायदा भी कस्बा पुलिस को उठाना पड़ता है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

Saturday, May 15, 2021

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आजमगढ़ पवई व दीदारगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की हुई मौत के बाद एसपी सुधीर सिंह के निर्देश पर पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने मित्तूपुर में बंद पड़े दो निजी आवास पर छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से पांच ड्रम लहन, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व कई गैस सिलेंडर बरामद किया। 
बता दें कि जहरीली शराबकांड में एसपी ने पवई थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी, मित्तूपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण सिंह व दीवान राजकिशोर यादव व सिपाही अविनाश प्रसाद को निलंबित कर दिया। इस मामले में निलंबित सिपाही अविनाश समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया । इसके अलावा आबकारी विभाग का सिपाही भी निलंबित हुआ है। शनिवार को एसपी के नेतृत्व में मित्तूपुर में पुलिस टीम ने राजेश अग्रहरी के मकान और हाते में छापेमारी कर शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। 
अधिकारी तब दंग रह गए जब अवैध शराब बनाने के लिए रखा गया एक दर्जन से ज्यादा सिलेंडर और करीब 2 लाख शीशियां सैकड़ों ड्रम बरामद किए गए। वही मौके से 5 ड्रम लहन भी बरामद हुआ। इससे साफ होता है कि आजमगढ़ अम्बेडकर नगर बॉर्डर पर जहरीली शराब कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। क्योंकि इसके पूर्व भी मित्तूपुर निवासी मोती साव को गिरफ्तार किया गया था। जिसके घर पर बनी शराब से दर्जनों लोगों की मौत हुई अब एक और व्यक्ति के यहां से बरामदगी हुई है। आजमगढ़ के एसपी ने दावा किया था कि जहरीली शराब को अन्य स्थानों पर बनाकर सरकारी ठेके पर लेबल लगाकर कम दाम पर बेचा जाता है। एसपी के नेतृत्व में दोनों बंद घरों पर भारी संख्या में पुलिस ने फोर्स छापेमारी कर यह बरामदगी की। बरामद माल से पचास हजार शीशी शराब तैयार की जा सकती थी। पुलिस ने इस बरामदगी के बाद बढ़ी सफलता का दावा किया है लेकिन यह भी प्रश्न है कि काश महकमा पहले जागा होता और कार्रवाई की होती तो जहरीली शराब से इतनी मौतें नहीं हुई होती।

Friday, May 14, 2021

अक्षय तृतीया पर संघ ने किया बृहद हवन का आयोजन।

अक्षय तृतीया  पर संघ ने किया बृहद हवन का आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम सभा में अक्षय तृतीया के अवसर पर शुक्रवार को  हवन का आयोजन किया गया।
पूरे ब्लाक के हजारों घरों में यह आयोजन हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर हवन का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हवन होने से पुण्य के साथ ही सकारात्मक उर्जा मिलती है। हवन के धुएं में बीमारियों के किटाणुओं के मरने व देशी घी से हवन करने से अत्यधिक आक्सीजन मिलने आदि जैसी मान्यता है। हर घर सिर्फ अपने परिवार में यह आयोजन किया जिससे लाँकडाउन का पालन भी हुआ। घरों में शुद्धता भी हुई।दिन भर घरों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों का यह दिन आयोजन में कट गया। संघ ने गोरक्ष प्रांत के सवा लाख परिवारों में इस आयोजन का लक्ष्य रखा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमतगढ़ के खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अजमतगढ़ में कुल सौ से अधिक ग्रामसभा है। सभी में यह कार्य हुआ। खंड के 1000 से अधिक घरों में हवन का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य यह था कि वर्तमान में पूरा देश बीमारी से लड़ रहा है। इससे मिलने वाला लाभ घर,गाँव,जिला, प्रदेश व देश स्तर तक मिलेगा। लोक कल्याणार्थ यह आयोजन किया गया। आगे भी संघ लोकसेवा, लोक कल्याणकारी कार्य करता रहेगा।इस आयोजन में मनोज कुमार श्रीवास्तव,प्रमोद पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र मिश्रा,पुरेन्द्र सिंह,अरुन जायसवाल,सर्वेश मिश्रा, अरविंद जायसवाल, मनीष मिश्रा, तारकेश्वर ओझा,टप्पू सिंह, दिवाकर सिंह आदि सहित हजारों परिवार ने भाग लिया।

Thursday, May 13, 2021

अवैध शराब मामले में लापरवाही पर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई।

अवैध शराब मामले में लापरवाही पर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
आज़मगढ़ के चौकी मित्तूपुर थाना पवई क्षेत्र में अवैध शराब बिकने व उस पर कोई कार्यवाही न करने पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा पवई थानाध्यक्ष  अयोध्या तिवारी,मित्तुपुर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह व हेड कॉन्स्टेबल राजकिशोर गौरव को निलंबित कर दिया गया है।

कोरोना बीमारी को भगाने के लिए गांव के बाहर सिवान में धार देतीं महिलाएं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गोरिया गांव के सिवान में कोरोना से बचने के लिए माता भगवती डीह काली को महिलाएं दे रही नौ दिवसीय धार उसके बाद दसवें दिन डीह, काली, के स्थान पर सोसल डिस्टेडिग का पालन करते हुए चढ़ा रहीं हैं। कढ़ाही और गा रही है भक्ति गीत महिलाओं ने बताया कि जब जब प्रकृति से लोग खिलवाड़ करते हैं और बुद्धि विवेक भ्रष्ट हो जाता है अपने पराये को पहचानने में भुल कर बैठते हैं साथ माता पिता से दुरी बनाते है तब भगवान को भी मनुष्यों से बहुत तकलीफ होती है और भगवान व अपने डीह काली ईष्ट देवता आदि को अंन्धविश्वास में आकर भुल जाते हैं भगवान को वायरस आदि के सहारे लोगों को परेशानियों में डालना पड़ता है चाहे कोई भी हो तब लोगों को भगवान की भक्ति याद आने लगती है। जिसमें हम सभी को अपने भाई माता पिता बहन आदि सभी की रक्षा के लिए हम सभी को धार आदि देकर माता भगवती से क्षमा याचना करनी पड़ती है जबकि इस युग में सभी बड़े छोटे सभी को अपने अपने कर्मों धर्मों को बखूबी निभाना चाहिए लेकिन मनुष्य सब कुछ भुलाकर कर गलत कार्यों में लिप्त हो गया है और सारे संस्कार को भुल गया है माता पिता भाई बहन को भी भुल बैठा जिसकी सद्बुद्धि के लिए यह कार्य किया जा रहा है ताकि अब लोगों को इस महामारी से ज्ञान प्राप्त कर सकें और अच्छे कार्यों में लोग लग कर सामाजिक कार्य करें  हम सभी महिलाओं का श्रद्धा है और हम सभी के परिवार के लोग सुखमय जीवन निर्वहन करे साथ में एक दुसरे को हमेशा सहयोग करने के साथ गांव की महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व माक्स का प्रयोग करते हुए अपने गांव के डीह बाबा और काली माई की प्रतिमा पर पूड़ी और हलवा चढ़ाने के साथ ही कोरोना बीमारी को भगाने के लिए गांव के बाहर सिवान में धार देने का काम कर रहे हैं और ग्राम देवता से सभी की बुद्धि विवेक सही करने की मांग करते हुए कोरोनावायरस से सभी को मुक्त रखने के लिए यह कार्य किया जा रहा है सभी को अपने पति पुत्र पिता माता आदि को स्वस्थ रखें।

चोर को चोरी के तार के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना के नशीरपुर स्थित किसान पेट्रोल पंप पर बिजली सप्लाई के लिए लगा केबिल को कबाड़ा का कार्य कर रहे एक युवक ने भारी मात्रा में केबिल व तार कांट लिया और  भाग गए फिर बिती रात बिलरियागंज के आजमगढ़ बिलरियागंज मार्ग पर स्थित सदर बाजार गुलवा में ओमैर अहमद पुत्र शकील के मकान में घुस गये वहा पर तार व टोटी आदि काट कर लेकर भाग रहे थे कि सुबह सड़क पर नित्य कर्म करके घर से बाहर माक्स लगा कर टहल रहे थे कि उक्त युवक तार लेकर जा रहा था कि लोगों उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को सुचित कर केबिल के साथ सुपूर्द कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह से पुछे जाने पर बताया गया कि उक्त युवक अपना नाम पता पूछने पर कुछ भी नहीं बता रहा बल्कि लोगों द्वारा बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दी है। जिसमें उसके चोट को देखते हुए तुरंत हास्पिटल ले जाकर दवा आदि दिलाया गया है और उसे थाने पर बैठाया गया है उन्होंने बताया कि अभी केबिल कटे लोगों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जायेगी ताकि दुबारा कोई घटना न हो उन्होंने लोगों से अपील किया कि गरीबों को कोरोना काल में दो वक्त का भोजन आदि करा दे और चोरी आदि कोई कार्य कोई भी किया है तो उसे अपने देह समीक्षा ना करें अगर आपकी देह समीक्षा से किसी की जान जाती है तो मारपीट कर घायल करने वाले लोगों पर ही जिम्मेदारी होगी अतः जगह जगह पुलिस बल तैनात है कहीं कोई अप्रिय घटना होती है तो उसे तुरंत पुलिस को सुचना दे पुलिस स्वयं अपना कार्य करेगी और कानुनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का कार्य करेंगी।

Tuesday, May 11, 2021

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर मौत।

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर मौत।

अज्ञात वाहन  ने मारी टक्कर साइकिल सवार की मौके पर मौत। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी नन्कू यादव पुत्र राम लखन उम्र 50 साल की बाजार से घर लौटते समय 7:30 बजे शाम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीयनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाने आई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। वहीं मृतक के 3 पुत्र और एक पुत्री हैं। घर में मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।