Sunday, January 31, 2021

पंचायत राज विभाग के द्वारा मानचित्र नक्शा पास न होने पर चस्पा की गई दूसरी नोटिस।

पंचायत राज विभाग के द्वारा मानचित्र नक्शा पास न होने पर चस्पा की गई दूसरी नोटिस।

पॉलिटेक्निक कॉलेज धवस्त करने के लिए चस्पा हुई नोटिस।

यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह के ऊपर प्रशासन ने कसा और शिकंजा।

उनकी भाभी को पकड़ाया नोटिस।

कुख्यात यूपी के टॉप टेन अपराधी कुंटू सिंह के पॉलिटेक्निक कालेज होगा ध्वस्त।

पूर्व में कुंटू सिंह के विद्यालय पर चस्पा की गई थी नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर (आंखीपुर) में स्थित यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह का रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज है। रविवार को पंचायत राज अधिकारी के द्वारा दूसरी बार पॉलिटेक्निक को ध्वस्त कराने की नोटिस विद्यालय पर चस्पा की गई वही उनके घर उनकी भाभी किरण सिंह को नोटिस दी गई।
जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने विगत  8 जनवरी को  नोटिस  के जवाब में  15 जनवरी  को विद्यालय की प्रबंधक  वंदना सिंह  नोटिस के जवाब में अर्थदंड के साथ  पुनः नक्शा स्वीकृत कराने  की मांग की थी। जिस पर उनके जवाब पर निर्विवाद भूमि स्वामित्व ना होने के कारण जवाब को निरस्त करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज औद्योगिक निर्माण जिस का मानचित्र जिला पंचायत से स्वीकृत ना होने के कारण ध्वस्त करने का आदेश चस्पा किया गया।
जिसके उपरांत प्रशासन ने उनके रुद्र पॉलिटेक्निक विद्यालय पर विगत 8 जनवरी को जिला पंचायत आजमगढ़ के द्वारा पक्के भवनों को नक्शा मानचित्र न बनाये जाने पर नोटिस चस्पा की गई थी वही  23 जनवरी को रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज पर जनपद के जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह विकास प्राधिकरण सचिव बैजनाथ डीडीसी आरके मिश्र के द्वारा पूरी टीम के साथ पहुंच कर भवन के मानक का स्थलीय परीक्षण व क्षेत्रफल निकाला गया।
पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रशासन के आदेश पर 24 सितंबर वर्ष 2020 को विद्यालय सीज किया गया।
पूर्व में जीयनपुर में स्थित कुंटू सिंह का मकान प्रशासन के द्वारा अजीत हत्याकांड के उपरांत नगर पंचायत के नक्शा के अनुरूप पारित न होने पर जमींदोज कराया जा चुका है। जिला पंचायत के अधिकारी जनार्दन प्रसाद ने इमलिया चौकी इंचार्ज भगत सिंह के साथ पुलिस बल लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पर नोटिस चस्पा की व उनके घर छपरा सुल्तानपुर पहुंचकर प्रबंधक बंदना सिंह की भाभी किरण सिंह को भी एक प्रति दिया।

अजमतगढ़ ब्लॉक के शाहपुर नेवादा गांव में जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

अजमतगढ़ ब्लॉक के शाहपुर नेवादा गांव में जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

कराये गये कार्यों में धांधली की जांच के लिए  ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लाक  के ग्राम पंचायत शाहपुर नेवादा में विकास कार्य के नाम पर प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है। कुछ ऐसे कार्य दिखाये गये हैं। जिनको बिना कराए ही भुगतान करा लिया गया है। वहीं पुराने कार्यों को भी दिखा कर पैसा निकाल लिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और जिला अधिकारी से लेकर अन्य  अधिकारियों को दी जा चुकी है। शिकायतकर्ता हरिश्चंद्र यादव ने बताया ग्राम पंचायत  शाहपुर नेवादा  में नाली, खड़ंजा, शौचालय, पंचायत भवन सहित अन्य कार्यो में  मानक की अनदेखी कर  विपरीत कार्य कराए गए हैं। घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। बहुत से ऐसे कार्य दिखाये गये हैं जिनको बिना कराए ही भुगतान करा लिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत मैंने  तहसील दिवस से लेकर, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, कमिश्नर और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी दे चुका हूं । जन सूचना के माध्यम से मैंने विकास कार्यों को भी मांगा था। लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों ने  जांच कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग वृहद  आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे । इस मौके पर हरिश्चंद्र यादव , किशोर यादव , धर्मेंद्र यादव ,शशि कुमार, भोला यादव ,राजकुमार ,मनरी देवी , संगीता देवी, चंपा ,दिलराजी देवी , सूरज, शुभम , रानी ,प्रियांशु आदि लोग मौजूद थे।

Saturday, January 30, 2021

रक्त अनमोल है आकस्मिक अवस्था में एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है::डॉ0 सी.के. त्यागी

रक्त अनमोल है आकस्मिक अवस्था में एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है::डॉ0 सी.के. त्यागी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ कल रात स्थानीय होटल तरुण ईन के सभागार में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आज़मगढ़ द्वारा 'रक्त संधान तथा नाक, कान, गला की सामान्य बीमारियाँ' दोनों विषय पर चिकित्सीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को सर्वप्रथम डॉ. सी.के. त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्त अनमोल है। आकस्मिक अवस्था में एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
डॉ. शरद मिश्रा ने नाक, कान, गला की सामान्य बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी और उससे बचाव तथा रोकथाम की व्याख्या करते हुए मास्क का प्रयोग करने को बताया।
इससे पूर्व मुख्य वक्ता डॉ. सी.के. त्यागी, डॉ. शरद मिश्रा, नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह, एडवाइजर डॉ. पी.एन. मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह, वोमेन्स फोरम की अध्यक्ष डॉ आरती सिंह, सचिव डॉ. अबु शहमा खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शरुआत की। तत्पश्चात वैश्विक महामारी कोरोना काल में चिकित्सा कर्मियों के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना उपस्थित सभी चिकित्सकों द्वारा किया गया। उसके बाद नीमा गीत "क्वचिद अर्थ, क्वचिद मैत्री, क्वचिद धर्म, क्वचिद यश" का सामूहिक गान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सी.के. त्यागी को एडवाइजर डॉ.पी.एन.मिश्रा ने तथा डॉ. शरद मिश्रा को पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया। सभागार में उपस्थित चिकित्सको को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने कोरोना काल में आयुर्वेद की बढ़ती हुई लोकप्रियता की सराहना किया तथा लोगों से इसे अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी दवाओं के दुष्प्रभाव इतने खतरनाक हैं कि आदमी उसे लेने से डरता है। इसके विपरीत आयुर्वेद की दवाएं स्वास्थ्य को लाभ करती हैं और उनका दुष्प्रभाव भी नहीं के बराबर होता है। उन्होंने सभी लोगों से हिंदुस्तान निर्मित दोनों कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। अतः आप सभी कोविड टीकाकरण अवश्य कराएँ।
संगोष्ठी की अध्यक्षता एडवाइजर डॉ पी एन मिश्रा ने और संचालन अकादमिक सचिव डॉ. विनोद कश्यप ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नीमा के अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ चंद्रकेश कुमार, डॉ शाह खालिद, डॉ उमेश पांडेय, डॉ नईम अहमद, डॉ उत्कर्ष आर्या, डॉ साकिब जमाल, डॉ नोमान अहमद, डॉ वेद प्रकाश सिंह, डॉ नज़र आलम, डॉ इमरान अहमद, डॉ बिष्णु कुमार, डॉ अज़ीम अहमद, डॉ दानिश, डॉ अबु शाहमा खान, डॉ मनीष राय, डॉ डी पी सिंह, डॉ जगदीश यादव, डॉ सी बी सिंह, डॉ तपन बिस्वास, डॉ फहीम, डॉ विभा त्रिपाठी, डॉ श्रेष्ठा अग्रवाल, डॉ मनीषा मिश्रा, डॉ नूर बानो, डॉ श्वेता विश्वास, डॉ इमरान अहमद, डॉ शहाबुद्दीन, डॉ मो. अज़ीम, डॉ डी दूबे, डॉ रणविजय राय, डॉ वी के सिंह, डॉ नरेंद्र पांडेय, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ आरती सिंह आदि सहित नीमा के पदाधिकारीगण और जिले के कोने कोने से आए चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

माँ और मातृ भूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है--डीआईजी सुभाषचन्द्र दुबे

माँ और मातृ भूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है--डीआईजी सुभाषचन्द्र दुबे

अमर शहीद सौदागर सिंह स्मृति दिवस मनाया गया।

1965 के पाकिस्तान युद्ध मे हुए थे शहीद।

1962 के चीन युद्ध मे 12 चीनियों को मार कर एस एल आर राइफल भारत लाये थे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागाँव पुनापार के बलिदान स्मारक सौदागर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में अमर शहीद सौदागर सिंह का स्मृति दिवस के रूप में शहीद दिवस मनाया गया। जिसपर सर्वप्रथम अमर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई उसके उपरांत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एव स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने कहां की मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है ऐसा अवसर बहुत कम लोगों को ही प्राप्त होता है जो अपने देश और मातृभूमि से प्यार करते हैं और मातृभूमि को गौरवान्वित करते हुए और मातृभूमि के लिए शहीद हो जाते हैं। ऐसे मातृभूमि के सपूत को हम सब नमन करते हैं ऐसे अवसर पर जो कार्यक्रम शहीद परिवार की पौत्र वधु अंजना सिंह द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है ऐसे कार्यक्रम से राष्ट्र और देश के बारे में जानने समझने और संकल्प लेने को बल तो मिलता ही है ऊपर से लोगो को जागरूक करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अमर शहीद सौदागर सिंह ने 1962 के युद्ध में ही 12 चीनियों को मारा और महीनों बाद राइफल चीनियों से छीन कर जब पहुंचे तो लोगों ने उनका दिल से स्वागत किया और उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां दी। जिन्होंने ऐसे युद्ध में अपना लोहा मनवाया और चीनियों के छक्के छुड़ा दिए ऐसे सपूत पर हमें गर्व है और हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए जो ऐसे सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सिद्धनाथ साही ने कहा कि इस शहादत दिवस पर ऐसे सपूत को नमन करते हैं जो 1962 के भारत चाइना युद्ध में चीनियों के छक्के छुड़ाते हुए 12 चीनी सैनिकों को मारकर विदेशी राइफल एसएलआर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू को सौंपे थे। और 1965 के पाक युद्ध मे वीरगति को प्राप्त हो गए।उन्हें भारत सरकार द्वारा प्रथम वीर चक्र से सम्मानित भी किया गया। जनपद और देश के पहले वीरचक्र से पूरे देश को गौरवान्वित किया। शहीद दिवस के अवसर पर स्मृति दिवस के रूप में वर्षों से मनाते चले आ रहे हैं। हमें ऐसे कार्यक्रमों से शहीद परिवार का जहां मनोबल ऊंचा होता है। वही ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से शहीद परिवार को और उनके बारे में जानने समझने गांव क्षेत्र में सेना की तरफ लोगों का रुझान बढ़ता है।
शहीद सौदागर सिंह पौत्र वधू अंजना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम आप सब से बहुत अपेक्षा नहीं करते पर यह जरूर करते हैं कि आप ऐसे कार्यक्रमों में आकर शहीद परिवार के लोगों का मनोबल अवश्य बढ़ाएं। क्रार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही एवं संचालन राजवंत सिंह ने किया। इस दौरान अंजना सिंह,उर्मिला सिंह, सत्यपाल सिंह, मनीष मिश्रा, पवन सिंह,शंकर यादव,डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद संतोष सिंह, विवेक सिंह उर्फ सोनू,दीपक सिंह, प्रमोद यादव,राधेश्याम कनौजिया, बजरंगी गुप्ता,इंदल सिंह, जयप्रकाश सिंह, सत्यम चौबे, ओमप्रकाश यादव, जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।

Thursday, January 28, 2021

खलिहान की जमीन पर अबैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन सौपा ज्ञापन।

खलिहान की जमीन पर अबैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन सौपा ज्ञापन।

सार्वजनिक शौचालय एव पंचायत भवन का निर्माण को रोकने की मांग।

जांच कराकर खलिहान की जमीन पर बने निर्माण पर होगी कार्यवाही--तहसीलदार

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार थाना अंतर्गत बातन गांव के दर्जनों महिला-पुरुष तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर गांव के आराजी नंबर 329  जो 0. 27 हेक्टेयर भूमि है जो कि सरकारी खाते में खलियान के नाम से दर्ज है। जिसपर ग्राम प्रधान द्वारा लेखपाल की मिलीभगत से दबंगई द्वारा सरकारी भूमि पर जो कि खलिहान है सार्वजनिक शौचालय एवं पंचायत भवन व कुछ प्राइवेट शौचालयों का निर्माण जबरिया कर रहे हैं। जिस पर दलितों द्वारा बुधवार को गौतम बुद्ध की प्रतिमा रखी जाने के लिए पाए का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर प्रधान उक्त प्रतिमा रखने से दलितों को मना कर दिए और निर्माण करने से रोक दिया। उसके उपरांत ग्रामीण दर्जनों की संख्या में तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि यदि उक्त भूमि में जो खलियान है पर प्रधान यदि गौतम बुद्ध की प्रतिमा रखने नहीं दे रहा है तो उस सरकारी भूमि पर सार्वजनिक शौचालय को पंचायत भवन का निर्माण कार्य को भी रोका जाए यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम लोग सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिस पर तहसीलदार सगड़ी बिजेंद्र कुमार उपाध्याय ने टीम बनाकर जांच कर यदि सरकारी भूमि पर निर्माण किया जा रहा है तो ऐसे निर्माण को ध्वस्त करने का आश्वासन दिया जिस पर ग्रामीण माने। इस दौरान राम प्रकाश सिंह, कुर्बान, सीताराम सिंह, गीता, सुशीला, राजमन, मेवाती, कोमली, शैलेश कुमार, कुबेर, मिथ्रयी, चंद्रकला, रामा सिंह, शौकत , प्रेमा, सीता, शिवचंद राम, नंदलाल आदि लोग रहे।

Wednesday, January 27, 2021

अपात्रों को दे दिया प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

अपात्रों को दे दिया प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,जांच के आदेश।

पक्के आवास एव सुबिधा सम्पन्न लोगों को दिया गया प्रधानमंत्री आवास।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत बासुपार बनकट गांव के दर्जनों ग्रामीण तहसील पर पहुंचकर प्रधान पर एवं ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से सुविधा संपन्न अपात्र लोगों को आवास देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने को निर्देश दिया। वही सुबह लगभग 12:00 बजे बासुपार बनकट के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर गांव में जिनके पास पहले से ही आवास की सुविधा उपलब्ध है व विदेश में लोग निवास करते हैं और आर्थिक स्थिति भी अच्छी है घर में चार पहिया वाहन व दो चक्का अधिक खेती बारी के लोग हैं ऐसे लोगों को ग्राम प्रधान द्वारा सचिव से मिलीभगत करके पैसा लेकर प्रधानमंत्री आवास देने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। जबकि ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में काफी ऐसे गरीब परिवार है जिनके पास झोपड़ी है व रहने के लिए आवास नहीं है।और कुछ तो ऐसे हैं जो खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं ऐसे पात्र लोगों को छोड़ दिया गया है और अपात्र लोगों को ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास की सुविधा दे दी गई है ।यही नहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा इन अपात्र लोगों से धन उगाही करके इनका नाम सूची में डलवाया और ऐसे लोगों को आवास आवंटित करा दिया जो अपात्र थे। जिसकी जांच कर प्रधान पर कठोर कार्रवाई व ऐसे लोगों से धन जो लिया है उसकी रिकवरी कराई जाए ।ग्रामीणों के आरोप पर उप जिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया प्रदर्शन करने वालों में गोविंद, हरेंद्र,सतीश चंद, छोटेलाल, आशीष, सितारा, सुनीता, अनीता, कुसुम, टीपू, कलावती आदि रही।

Saturday, January 23, 2021

प्रखर सामाजिक सेवा समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने कहा कि हमारी समिति हमेशा सामाजिक सौहार्द को कायम रखने की पक्षधर रही है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी सामाजिक संगठन की ओर से इस वर्ष भी समरसता सह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग कर सहभोज का आनंद लिया। वक्ताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द करार दिया।
आपको बता दे कि आज़मगढ़ जिले के जीयनपुर में शनिवार को प्रखर समाजिक सेवा समिति द्वारा 101 गाँव से भिक्षा लेकर प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर में समरसता सह भोज का आयोजन किया गया। 
जिसमे बतौर मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह व मुरली मनोहर जयसवाल रहे।
वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि समरसता सह भोज समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। इसलिए सहभोज का आयोजन महत्वपूर्ण है। हमारी एकजुटता समाज व देश के विकास को मजबूती प्रदान करेगी। यह सामाजिक समरसता सहभोज समाज की एकजुटता को बढ़ाने का कार्य करेगा।प्रखर सामाजिक सेवा समिति के समरसता सह भोज में आकर हमें बहुत अच्छा लगा।
वही प्रखर सामाजिक सेवा समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने कहा कि हमारी समिति हमेशा सामाजिक सौहार्द को कायम रखने की पक्षधर रही है। समाज में जाति-पांति व ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने के लिए 101 गाँव से भिक्षा लेकर समरसता सह भोज का आयोजन किया गया है। राजवंत सिंह ने कहा कि हमारी समिति इस प्रकार के आयोजन लगातार करती रहती है।
हमारी समिति सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने व समाज के विकास की सोच रखती है। 
जिला अध्यक्ष नीतीश जयसवाल ने कहा कि इस तरह के सह भोज सामाजिक समरसता कायम करता है। इसका प्रचलन भारतीय संस्कृति में आदि काल से है। वेदों व शास्त्रों में समरसता के अनेक उदाहरण हैं। सामाजिक सौहार्द कायम करने में इसका खासा महत्व है।
इस मौके पर सहजानंद राय, अरविंद जयसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, नेहाल मेंहदी, नीतीश जयसवाल, अंजना सिंह, सुमन सिंह, सूरज श्रीवस्तव, शिवांगी गौंड, फुरकान खान,परवेज आलम, सुनील सोनी, आदित्य जयसवाल, रामजी सिंग,आदि लोग मौजूद रहें।

एसडीएम सदर के तानाशाही के खिलाफ पत्रकारों ने दिया जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन.

एसडीएम सदर के तानाशाही के खिलाफ पत्रकारों ने दिया जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन.

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। 
आजमगढ़ के पत्रकार साथियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसे डीएम के प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने लिया। यह ज्ञापन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एसके दत्ता के स्टेट बैंक रैदोपुर स्थित कार्यालय, जिसमें हिंदी दैनिक पायनियर का दफ्तर के बाबत है. जिसको कल अचानक से एसडीएम सदर ने पहुँच कर चेतावनी देते हुए कहाँ कि- 'इसे खाली कर दें, नहीं तो बुलडोजर चल जाएगा'', जबकि एसके दत्ता बताते रहे कि यह भवन उन्हें नगर पालिका परिषद से बीस वर्ष पहले विधिवत आवंटित हुआ है. और वे इसका नियमित किराया नगर पालिका को जमा करते हैं। आईएएस एसडीएम अपने रौब में कोई बात सुनने की बजाय आवंटी को लगभग धमकी देने के अंदाज में अखबार के दफ्तर को तीन दिन में जमीदोज़ करने की बात करके निकल गयें। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, संयोजक अरविंद सिंह, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, एसके दत्ता, वसीम अकरम, महेंद्र सिंह, रत्न प्रकाश त्रिपाठी, वेदप्रकाश सिंह लल्ला, पंचानन तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, उपजा के संतोष श्रीवास्तव, जगदंबा उपाध्याय, मनीष पांडे, राजीव रंजन, आदि लोग उपस्थित थे.
 ज्ञापन का मांगपत्र नीचे है.. 

सेवा में, 
जिला मजिस्ट्रेट
जनपद-आजमगढ़
महोदय, 
      प्रार्थी, सुनील कुमार दत्ता जनपद आजमगढ़ का वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार और दस्तावेजी छायाकार है. प्रार्थी की पत्नी इन्ही दत्ता के नाम दिनांक 18-9-2000 को नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा रैदोपुर स्टेट बैंक के निकट ट्यूबलेस से सटे विधिवत् एक भूखंड 15×10 वर्गफुट आवंटित किया था, निर्धारित आवंटन की शर्तों के अधीन उक्त भूखंड पर निर्माण प्रार्थी को अपने निजी फंड से करना था, तथा हर माह किराया मूल्य 250/- रूपये नगर पालिका परिषद को जमा करना था. जिसके आदेश के क्रम में उक्त निर्माण 20 साल पहले किया गया और निर्धारित शुल्क नियमित ढंग से नगर पालिका परिषद आजमगढ़ को जमा किया जाता है तथा बिजली का वैध कनेक्शन भी है.
 दिनांक 22-1-2021 को अचानक से उपजिलाधिकारी सदर  हमारे उक्त कार्यालय(दुकान) पर पहुँचे जिसमें वर्तमान में हिंदी दैनिक पायोनियर का ब्यूरो कार्यालय संचालित है और चेतावनी देते हुए बोले- ''इसे खाली कर दीजिए, इसको गिरवाना है''. जबकि इस भवन से न तो सड़क पर अतिक्रमण हुआ है और नहीं सार्वजनिक आवागमन ही बाधित होता. जिसको आप कभी भी अवलोकन कर सकते हैं.
   अत: आप महानुभाव से निवेदन है कि विधिक रूप से नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा दो दशक से आवंटित और निर्बाध संचालित किरायेदारी में दोनो पक्षों को जब कोई ऐतराज नहीं है. तो ऐसे में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा अनावश्यक दखल विधिक रूप से न्यायोचित नहीं है.अतएव उन्हें हमारी किराएदारी और अनावश्यक अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न करने से तत्काल रोकने की कृपा करें. जिससे प्रार्थी उक्त कार्यालय को निड़र होकर संचालित कर सके.
संलग्न-1-आवंटन की छाया प्रति.
          2-  शर्तों की छाया प्रति.
          3- किराया रसीद की छाया प्रति.
          4- बिजली बिल की छाया प्रति.

  दिनांक-23-01-2021                            भवदीय 
                                                    
                                                  एसके दत्ता, वरिष्ठ    
                                            पत्रकार, दस्तावेजी छायाकार

विशेष अनुरोध: जर्नलिस्ट क्लब आजमगढ़ की तरफ से जिलाधिकारी महोदय से सादर अनुरोध है कि हमारे वरिष्ठ पत्रकार साथी के वैध आवंटन और कार्यालय संचालन में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप को रोका जाए. जिससे यह परिवार निड़र होकर अपनी आजीविका चला सके. 

संयोजक                                                  अध्यक्ष

पदाधिकारीगण

हड़ताल पर गए सफाई कर्मी नगर पंचायत अजमतगढ़ में लगा कूडो का अंबार।

हड़ताल पर गए सफाई कर्मी नगर पंचायत अजमतगढ़ में लगा कूडो का अंबार।

चार दिन से नगर में नहीं हो रही सफाई।

वेतन न मिलने से आक्रोशित है कर्मचारी।

अधिशासी अधिकारी ने कहा शीघ्र होगा भुगतान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ में वेतन न मिलने से आक्रोशित संविदा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे नगर में चौतरफा गंदगी का अंबार फैल गया है। नगर पंचायत अजमतगढ़ के सफाई कर्मचारियो का दो महीने का वेतन रुका हुआ है। कई कर्मचारियों ने बताया कि बार बार अधिकारियों से कहने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिससे हम लोगो के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है।बार-बार आग्रह के बावजूद भी वेतन भुगतान ना होने के चलते विवश होकर हड़ताल पर जाना पड़ा है । 3 दिनों से नगर में सफाई कर्मियों के हड़ताल किए जाने के कारण चौतरफा गंदगी का अंबार लगा हुआ है और हर तरह से उठ रही बदबू से संक्रामक बीमारियां बीमारियां भी फैलने का खतरा बढ़ने लगा है एक-दो दिन में अगर स्थिति नहीं सुधरी तो कूडो का और ज्यादा अंबार होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अजमतगढ़ अखिलेश यादव ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन पिछले माह से बकाया है। उनके भुगतान की व्यवस्था की जा रही है ।अपने स्तर से मैंने वेतन बिल पर हस्ताक्षर भी कर दिया है। शीघ्र ही नगर पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद इन्हें वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। 
इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष पारस सोनकर ने बताया कि आउटसोर्सिंग में लगाए गए कई सफाई कर्मचारी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। जिनके खिलाफ कार्यवाही लंबित हैं। मैंने अधिशासी अधिकारी से लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोक कर शेष कर्मचारियों की बिल बनाने को कहा लेकिन ई ओ द्वारा मनमाने तरीके से वेतन बिल बना दी गई है। लापरवाह कर्मचारियों को हटाकर बिल बनाई जाएगी तभी इसे पास किया जाएगा। मामला चाहे जो भी हो सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में चौतरफा गंदगी फैलती जा रही है।

कुख्यात यूपी के टॉप टेन अपराधी कुंटू सिंह के पॉलिटेक्निक विद्यालय का हुआ स्थलीय मानक परीक्षण।

कुख्यात यूपी के टॉप टेन अपराधी कुंटू सिंह के पॉलिटेक्निक विद्यालय का हुआ स्थलीय मानक परीक्षण।

पॉलिटेक्निक विद्यालय का स्थलीय मानक परीक्षण किया।

पूर्व में कुंटू सिंह के विद्यालय पर चस्पा की गई थी नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर (आंखीपुर) में स्थित यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह का रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज है। जिसका जनपद के जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह,बैजनाथ सचिव विकास प्राधिकरण व आरके मिश्रा,डीडीसी आजमगढ़ ने पॉलिटेक्निक विद्यालय का स्थली मानक का परीक्षण किया विद्यालय के नाम से 4 एकड़ भूमि का बैनामा लेकर बनाया गया है।जबकि विद्यालय का भवन 18 बिस्वा में बना हुआ है। जिसका टीम के द्वारा बाहरी व कमरों का क्षेत्रफल निकाल कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। पूर्व में जीयनपुर में स्थित कुंटू सिंह का मकान प्रशासन के द्वारा अजीत हत्याकांड के उपरांत नगर पंचायत के नक्शा के अनुरूप पारित न होने पर जमींदोज कराया जा चुका है।
जिसके उपरांत प्रशासन ने उनके रुद्र पॉलिटेक्निक विद्यालय पर विगत 8 जनवरी को जिला पंचायत आजमगढ़ के द्वारा पक्के भवनों को नक्शा मानचित्र न बनाये जाने पर नोटिस चस्पा करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।जो अनिवार्य है जिसकी स्वीकृति नहीं ली गई है।जिस पर कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस जारी की गई थी। 1सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब ना देने पर प्रशासन द्वारा विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी। जिस पर संतुष्ट जनक जवाब ना मिलने पर रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज पर जनपद के जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह विकास प्राधिकरण सचिव बैजनाथ डीडीसी आरके मिश्र के द्वारा पूरी टीम के साथ पहुंच कर भवन के मानक का स्थलीय परीक्षण व क्षेत्रफल निकाला गया।
वही उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला सगड़ी तहसील दार बृजेंद्र उपाध्याय क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय यादव जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे जहां पर विद्यालय की भूमि व आसपास स्थित जमीन व मानक का नक्शा बनाया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद स्तरीय टीम के द्वारा मानक स्थलीय परीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी जिसके उपरांत पॉलिटेक्निक कॉलेज पर प्रशासन के द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Friday, January 22, 2021

पत्रकार सुरेन्द्रनाथ पांडेय, उनके पुत्र को शनिवार की सुबह 6.30 बजे बदमाशों ने मारी गोली।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

वाराणसी।
वाराणसी के दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के चिरईगाँव संवाददाता सुरेन्द्रनाथ पांडेय, उनके पुत्र को शनिवार की सुबह 6.30 बजे बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया जिसमें दोनों को पीएचसी चिरईगाँव ले जाया गया। पिता- पुत्र की हालत गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि सुरेंद्रनाथ को जांघ में एक गोली लगी। जबकि उनके पुत्र को पांच गोली लगी है वहीं गाय को दो गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार उनके पुत्र की स्तिथि गम्भीर बताई जा रही है। उनका अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप लगाया है।सुबह ही आलाधिकारियो से  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हर संभव पत्रकार को व पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने का वादा किया है।

विशुनपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
सगड़ी महाराजगंज थाना के विशुनपुर  में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवा का वितरण भी किया गया। 
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में नेत्र सर्जन डॉक्टर गोल्डेन यादव व दात रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अलिंद चौरसिया ने आंख, दात, ब्लड प्रेशर, शुगर, आदि बीमारियों के उपचार के लिए शिविर में आए हुए सैकड़ों मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर निःशुल्क उपचार किया।
शिविर के आयोजक पंडित रिशु प्रताप मिश्र व विवेक मिश्र ने बताया कि-निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, मजदूर  को बेहतर चिकित्सा सेवा का । ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भविष्य में भी कराते रहने का भरोसा दिलाया। आस पास के लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर क्षेत्र के लोगो ने इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान शिविर में दुर्गावती, राजाराम मिश्र, किशोरी देवी, कपिल देव मिश्र, विश्वनाथ कुमार, महेंद्र यादव, मुलायम यादव।

Thursday, January 21, 2021

किसानों को ठगने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है:मनोज कुमार यादव

किसानों को ठगने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है:मनोज कुमार यादव

विधानसभा सगड़ी में कांग्रेस ने तीन न्याय पंचायतों में लगाई किसानों के बीच चौपाल।

किसान बिल पर किसानों को किया जागरूक,बिल वापसी तक जारी रहेगा संघर्ष ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत सेवरा कुंड ,अम्मापार, छपरा सुल्तानपुर शेखमौली न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर सरकार द्वारा जारी किसान बिल के मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों को जागरूक करने का प्रयत्न करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और गांव गांव जाकर संगठन से जुड़े लोगों को बारीकियां समझाने पर विशेष बल दिया गया।
वही बैठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि सरकार किसानों को गुमराह करने का प्रयत्न कर रही है और किसान बिल लाकर किसानों की जमीन पूजी पतियों के हाथों में देकर स्वयं जमीन के मालिकाना हक से किसानों को दूर करते हुए उन्हें मजदूर बनाने का प्रयास जो कर रही है। उसे हम लोग कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान सड़कों पर है सैकड़ों किसानों की मौत अब तक हो चुकी है। पर सरकार किसानों के बीच जाकर उन्हें आसक्त नहीं कर रही है कि आखिर बिल में ऐसा है क्या। जिससे किसान आंदोलित है। पर कांग्रेस पार्टी के लोग सरकार के ऐसे कार्यो को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और बिल वापसी तक हम किसानों के साथ संघर्ष करते रहेंगे। यह किसानों का देश है गरीबों का मजदूरों का आवाज हम सदियों से उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे पर जो किसानों को ठगने का प्रयास बीजेपी की सरकार कर रही है। उसे कांग्रेस के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने कहा कि इस समय हमें संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिस तरह से हम विगत दिनों पिछड़े हुए हैं और ऐसी दशा में हमें संगठन को मजबूत बनाकर ही आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने भी किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करने का ऐलान किया। वही ओमप्रकाश यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ने कहा कि किसान बिल वापसी तक संघर्ष करने का वादा किसानों के बीच किया गया था वह हमेशा जारी रहेगा क्योंकि यह भाजपा की सरकार किसानों और मजदूरों की सरकार ना हो के पूजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। अब इस बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत आ पड़ी है। अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक जुट होने की जरूरत है। संचालन सूर्यनाथ तिवारी व आलोक निषाद एवं अध्यक्षता राजदेव यादव ने की इस दौरान देवेंद्र निषाद पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष,पदम चौहान, अनिरुद्ध राय, राना खातून, संजय राय,डॉ सुधाकर राय, चंद्रपाल यादव, गणेश प्रजापति, रामकृष्ण यादव, रमाशंकर शर्मा,शंकर यादव,सदीप गोड़, अरविंद आदि लोग रहे।

Wednesday, January 20, 2021

अपमार्जन सूची से नाम गायब करने का लगाया आरोप सौपा ज्ञापन।

अपमार्जन सूची से नाम गायब करने का लगाया आरोप सौपा ज्ञापन।

जांच कर कार्यवाही करने का एसडीएम ने दिया आश्वाशन।

तहसील पर सूची जमा करने में ही जोड़ा फर्जी नाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत कोडरा ग्राम पंचायत में 15 जनवरी को बीएलओ द्वारा अपमार्जन की सूची एवं मतदाता संशोधन सूची जमा की गई जिसमें से कुल1825 मतदाताओं के नाम शामिल थे।जिसमे से कुल 54 नाम अपमार्जन सूची से हटाए गए थे।पर अपमार्जन सूची में 49 नाम की सूची भेजी गई हैं जो पूरी तरह से फर्जी है और अपमार्जन भी नही दिखाया गया है।ग्रामीणों एवं बी एल ओ ने तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से मुख्य सूची में जो नाम दर्ज नही किये गए वह सूची से अन्य हटाये जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान तहसील परिसर पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने बीएलओ के साथ ज्ञापन सौंपते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी से गुहार लगाई कि संबंधित सूची की जांच करा कर सही सूची दर्ज कर चुनाव निष्पक्ष कराई जाए। जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि यदि सूची में गड़बड़ी की गई है और तहसील के किसी भी कर्मचारी ने इस प्रकार की गड़बड़ी की है तो उसके खिलाफ जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जबकि बीएलओ संगीता सिंह व प्रेमशीला6य यादव ने बताया कि हमारे गांव में 3 बूथ बनाए गए इसकी कुल 1825 मतदाता के नाम दर्ज कर गोषवारा आदि बनाकर सूची जमा की गई पर सूची में से कुल 54 नाम अपमार्जन सूची में बदल दिए जा आरोप लगाते हुए जो कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी सूची डाल दिए हैं ।उनके आधार पर ही चुनाव संपन्न हो जाएंगे जो सरकार द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के दावे को झूठा साबित करेगा।इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि जो भी गड़बड़ी पाई जाएगी उसके खिलाफ जांच करने के उपरांत उन कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी यदि इस तरह से तहसील पर भीड़ इकट्ठा कर कर ग्रामीणों द्वारा जो दबाव बनाया जा रहा है यदि उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा । इस दौरान लोरिक सिंह, शेर बहादुर सिंह, सुभाष यादव, मुकेश यादव,मनोज यादव ,सोनू पान्डेय, भूलन सिंह, महेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, व्रीगू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Tuesday, January 19, 2021

जीयनपुर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय चोरों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।

जीयनपुर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय चोरों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – निल
2.गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 18/01/21 को SSI केशर यादव मय हमराह हे0का0 राम निवास व का0 मुकेश सिंह मय सरकारी वाहन UP 50AG 0253 चालक हे0का0 रमाशंकर यादव के रपट न0 77 समय 22.27 बजे विनावर देखभाल क्षेत्र चेकिंग  , तलाश वाँछित / वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी /रात्री गस्त मे कस्बा जीयनपुर मे मामूर था कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की चुनहवा से रामगढ़ जाने वाली रोड के किनारे बने गोदाम के आड़ मे चार व्यक्ति चोरी करने के नियत से बैठे है। यदी जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है । मुखविर खास की इस सूचना पर विश्वास करके जरिये मोबाईल फोन चौकी इंचार्ज इमिलिया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को तलब कर आपस मे बात चीत कर मै व0उ0नि0 मय फोर्स व मुखविर के साथ चुनहवां चौराहे पर पहुचा । सरकारी वाहन को चौराहे पर छोड़ कर हम लोग रामगढ़ वाले रोड पर मुखविर खास के साथ पैदल गोदाम के पास पहुचे मुखविर दूर से ही इशारा करके व बता कर हट बढ़ गया । हम पुलिस वाले धीरे धीरे  गोदाम के आड़ मे पहुच कर छिप कर चारो व्यक्ति की बात की बात सुनने लगे । चारो व्यक्ति  आपस मे बात चीत कर रहे थे कि अमजद चलो अब काफी रात  हो गयी है । जाड़ा का समय है । सब लोग घर मे सो गये होंगे , चलो किसी दुकान मे चोरी करते है । जहां पर उम्मीद हो की ज्यादा ज्यादा रुपये व माल मिले  । पूर्ण विश्वास हो जाने पर समय करीब 00.40 बजे मय फोर्स एक बारगी दविश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया ।
3.पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर अपना जुर्म से इंकार करते हुये अपनी सफाई माननीय न्यायालय में देना बता रहे हैं।
4.पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 25/21 धारा 401 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
      मु0अ0सं0 26/21 धारा 4/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
5.आपराधिक इतिहास- 
अभियुक्त हारान पुत्र अनवर अली निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 25/21 401 IPC जीयनपुर आजमगढ़
अभियुक्त हारान पुत्र अनवर अली निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 25/21 401 IPC जीयनपुर आजमगढ़
2 26/21 4/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़

6. अपराध का तरीका –  चोरी करने की योजना बनाना 
7.गिरफ्तार अभियुक्त-  
  1. हारान पुत्र अनवर अली निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. हारान पुत्र अनवर अली निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
8. बरामदगी- अभियुक्त फहीम उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चाकू , पेचकस, पिलास
9.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 
1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. व0उ0नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 भगत सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 राम निवास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
5. का0 मुकेश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. का0 अंकित पाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
10.गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे इनाम घोषित कराने हेतु पूर्व मे रिपोर्ट प्रेषित किया गया है या नही – नहीं ।
11.गिरफ्तार अभियुक्त किसी गैंग का सदस्य है तो उसका विवरण – निल

दरवाजा तोड़कर छत पर चढ़े चोरों ने लाखों का माल किया पार।

दरवाजा तोड़कर छत पर चढ़े चोरों ने लाखों का माल किया पार। 

जीयनपुर कोतवाली के बड़ेगांव में  हुई लाखों की चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के पुनापार बड़ागांव में सोमवार की रात में मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लगभग डेढ़ लाख की नगदी और लाखों रुपए के गहने पर हाथ साफ कर दिया। घने कोहरे के कारण घर वालों को रात में चोरी की तनिक़ भी भनक नहीं लग पाई । सुबह होने पर घर के लोगों को चोरी का पता चला ।
इस संबंध में बृजभान यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया है । 
जीयनपुर कोतवाली के पुनापार बड़ागांव निवासी बृजभान यादव का गांव के दक्षिण की तरफ मकान है । सोमवार की रात में मकान के बगल में बने शौचालय के ऊपर से छत पर चढ़ कर जीने का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे और दो कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी बन्द कर दी और बक्से में रखा हुआ लाखों का गहना जिसमें सोने की दो माला, दो अंगूठी, सोने का मांग टीका,नथुनी,कान का झाला,दो सोने की अंगूठी,एक सोने का हार,चांदी का पायल चोर चुरा ले गए। बृजभान ने बताया कि मैं अपनी दो दो गायों को 175000 रुपये में एक सप्ताह पूर्व ही बेचा था। वह  पैसा भी उसी बक्से में रखा था । जिसका ताला तोड़कर चोर नगदी भी उठा ले गए। बृजभान यादव द्वारा मंगलवार को तहरीर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं है। जबकि अबतक गांव में एक माह के अंदर तीन भीषण चोरी हो चुकी है। पर पुलिस ने एक भी चोरी का खुलासा अबतक नही कर सकी है। जबकि आये दिन जीयनपुर पुलिस चोरी में कई चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पर मात्र तीन जनरेटर ही अबतक चोरी के बरामद हुए बाकी अभी भी आधा दर्जन से ऊपर जनरेटर एव घरो में चोरी हुई पर पुलिस ने चोरी का खुलासा नही कर सकी जो लोगो मे चर्चा बनती जा रही है।

दाखिल खारिज नही होने पर महिला टँकी पर चढ़ आत्महत्या करने की दी धमकी।

दाखिल खारिज नही होने पर महिला टँकी पर चढ़ आत्महत्या करने की दी धमकी।

पति ने पत्नी को किया था बैनामा,पर श्वसुर ने दूसरे को बेचा।

विवादित रजिस्ट्री को तहसीलदार कोर्ट में दाखिल खारिज को लेकर की गई आपत्ति।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में मुबारकपुर क्षेत्र के तेजपुर बनकट गांव निवासी  राजमती पत्नी बलिराम को पति बलिराम द्वारा 3 सितंबर 2020 को आधा एयर एक भूखंड का रजिस्ट्री बैनामा किया गया था। जिसको जो जमीन बलिराम को उसके पिता द्वारा इकरारनामा लिखा गया था। जिस पर उसने अपने पत्नी के नाम रजिस्ट्री कर दी। तदुपरांत 26 दिसंबर 2020 को राजमती के ससुर रामकेवल ने उसी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश यादव पुत्र जीवधन यादव को बैनामा कर दिया और तहसीलदार नायब तहसीलदार न्यायालय में दाखिल खारिज को लेकर आपत्ति दाखिल की थी। जिसको लेकर राजमती बार-बार तहसील का चक्कर काट रही थी। जिससे आक्रोश में आकर महिला ने मंगलवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे तहसील परिसर में बने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने का धमकी देने लगी जिस पर वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने जीयनपुर कोतवाली को फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल नन्द कुमार तिवारी व महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को काफी समझाया बुझाया गया तो वही तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह द्वारा महिला को नीचे उतारा गया। उसके उपरांत उसे तहसीलदार कार्यालय में ले जाकर घंटों समझाया गया और पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई एवं उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान तहसील परिसर में काफी गहमागहमी मची रही और लोग उक्त महिला की चर्चा करते रहे प्रकरण की जानकारी देते हुए राजमती ने बताया कि में काफी दिनों से तहसील का चक्कर काट रही हूं और मुझे सिर्फ गुमराह किया जा रहा था। जिस पर मैंने आत्महत्या करने का निर्णय किया। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि अभी यह मामला दाखिल खारिज का चल ही रहा था कि इसके ससुर द्वारा दूसरे व्यक्ति को बैनामा कर दिया गया एवं नायब तहसीलदार न्यायालय में आपत्ति दाखिल कर दी गई जिसको लेकर जांच की जा रही है। वही जीयनपुर पुलिस ने उस महिला का शांति भंग में किया चालान।

सगड़ी न्याय के लिए भटक रही महिला पानी की टंकी पर चढ़ी।

ब्रेकिंग न्यूज़।

न्याय के लिए भटक रही महिला पानी की टंकी पर चढ़ी।

आत्महत्या करने का किया प्रयास किसी तरह से महिला को पानी की टंकी से उतारा गया नीचे।
सगड़ी तहसील में जमीन के विवाद को लेकर कई सालों से नायब तहसीलदार के यहां दौड़ रही थी महिला। तहसीलदार कार्यालय के सामने जुटी भीड़ मौके पर तहसीलदार नायब तहसीलदार और जीयनपुर पुलिस मौजूद।