आवास धांधली नहीं चलेगी, गरीबों की मांग पूरी हो।
वीडियो भ्रष्टाचारी है आवास की जांच के नारे लगाते ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
आवास अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन की जांच की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष सगड़ी तहसील पर बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए आवास अनियमितता का आरोप लगाया ज्ञापन सौप जांच की मांग।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास के छपरा सुलतानपुर की सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष ट्रैक्टर ट्राली से सुबह 11:00 बजे पहुंचकर आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कोयला ढाबा के पास से बैनर लेकर हाथों में नारा लिखी पट्टी के साथ आवास धांधली नहीं चलेगी नहीं चलेगी, गरीबों की मांग पूरी हो, वीडियो भ्रष्टाचारी है, आवास की जांच हो नारेबाजी करते हुए सगड़ी तहसील पर पहुंचकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि ग्राम सभा की 45 सौ आबादी में मात्र 38 आवास मंजूर किए गए हैं। वही आवास अपात्रों को दिए गए हैं। जिनके पास पक्का मकान गाड़ी व नौकरी है। साथ ही पूर्व में जिनके आवास बन चुके हैं उनको आवास मिला हुआ है। वही ग्राम सभा में गरीब व पात्र व्यक्ति बचे हुए हैं। जिनको अब तक आवास नहीं मिला ग्राम सभा में 105 व्यक्तियों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया जिनमें खंड विकास अधिकारी ने प्रभाव में आकर राजनीतिक दबाव व धन उगाही कर बिना सत्यापन के सूची जारी की गई।
नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया की सत्यापन कराकर पात्र व्यक्तियों को आवास दिया जाएगा। जिसके उपरांत ग्रामीण माने। इस दौरान ओम प्रकाश,शंभूनाथ, संजय,दुलारे, सुग्रीव राम, बदन, अनिल, कमली, रुदौली, निर्मला, आशा, जमीरा, इंद्रावती, सुधा, लालजी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment