मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिक लड़के को बनाया बंधक।
घर से ले जाकर बांध कर पीटा गम्भीर।
पिता की तहरीर पर 4 लोग हिरासत में ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेवराकुंड निवासी मिथिलेश पटेल 12 वर्षीय नाबालिग लड़के पवन पटेल को मोबाइल चुराने के आरोप में चंद्रिका और उसके पुत्र सहित चार लोगों ने रविवार को बंधक बना लिया और बांध कर लाठी डंडा से मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रिका सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पवन अपने ननिहाल जीयनपुर में अपने मामा शिवकुमार कुमार के साथ रहता है।और जीयनपुर में ही रह रहे। चन्द्रिका पटेल के यहा प्रतिदिन दूध लेने जाया करता था। कि चार पांच दिन पूर्व चन्द्रिका के लड़के की मोबाइल गायब हो गयी। जिसकी चोरी का आरोप लगाने लगें और जब घर पर कोई नही था तो इंद्रजीत ने पवन को उठालाये और अपने घर के बगल में एक मकान में ले जाकर हाथ बांधकर बुरी तरह से मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पिता द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गयी।
इस संबंध में कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
कांतिपुर निवासी थाना रौनापार के चंद्रिका पटेल काफी दिनों से जीयनपुर में किराये पर मकान लेकर रहते हैं। उन्हीं के बगल में सेवराकुंड थाना जीयनपुर के मिथिलेश सिंह पटेल भी अपने परिवार सहित किराये पर रहते हैं। 2 दिन पूर्व चंद्रिका पटेल के लड़के की मोबाइल गायब हो गई थी। मिथिलेश के लड़के पवन पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए रविवार को चंद्रिका के लड़के इंद्रजीत ने पवन के ननिहाल जाकर बाइक से अपने घर उठा लाया। आरोप है कि चंद्रिका और उसके लड़कों ने पवन का हाथ बांधकर काफी पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को पवन के पिता मिथिलेश पटेल उसको लेकर जीयनपुर थाने पहुंचे और चंद्रिका सहित चार लोगों पर नाबालिक को बंधक बनाने और मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया गया जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पर खुले आम इस तरह से बंधक बनाकर मारने पीटने को लेकर परिवार के लोग काफी सशंकित व भयभीत है।
No comments:
Post a Comment