Monday, January 4, 2021

किराना की दुकान में लगी आग हजारों का सामान जलकर खाक।

किराना की दुकान में लगी आग हजारों का सामान जलकर खाक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इशरहा भरौली मोड़ पर किराना की दुकान में लगी आग में हजारों रुपये का सामान चलकर हुआ खाक।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनियां मझऊवां गांव निवासी रामबदन राजभर पुत्र बलजोर राजभर का इसरहा भरौली मोड़ पर लगभग 20 वर्षों से अपना मकान बनाकर रह रहे थे। उसी मकान में  प्रमोद राजभर द्वारा किराने की दुकान खोल रखा था और उसी दुकान से परिवार का भरण पोषण करते थे। बीती रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। जिसमें मसाला, तेल, गेहूं, चावल, दाल, बिस्किट और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये। दुकानदार प्रमोद ने बताया की रात के लगभग 12:00 बजे दुकान जलने की गंध लगने पर पता चला तबतक दुकान में रखा हजारों का सामान सहित काउंटर में रखा 20 हजार रुपये नगदी बुरी तरह से जलकर राख हो चुकें थें। दुकानदार ने बताया कि चार दिन पहले बिजली बकाया के चलते बिजली विभाग के जेई जीयनपुर ने कनेक्शन भी काट दिया था। आग कैसे लगी पता नहीं चल पा रहा है। दुकान में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप श्रीवास्तव ने जाचं कर आपदा राहत कोष से सहयोग राशि दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं आग लगने से पीड़ित  प्रमोद राजभर के परिजन काफी दुखी है।

No comments:

Post a Comment