दरवाजा तोड़कर छत पर चढ़े चोरों ने लाखों का माल किया पार।
जीयनपुर कोतवाली के बड़ेगांव में हुई लाखों की चोरी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के पुनापार बड़ागांव में सोमवार की रात में मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लगभग डेढ़ लाख की नगदी और लाखों रुपए के गहने पर हाथ साफ कर दिया। घने कोहरे के कारण घर वालों को रात में चोरी की तनिक़ भी भनक नहीं लग पाई । सुबह होने पर घर के लोगों को चोरी का पता चला ।
इस संबंध में बृजभान यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया है ।
जीयनपुर कोतवाली के पुनापार बड़ागांव निवासी बृजभान यादव का गांव के दक्षिण की तरफ मकान है । सोमवार की रात में मकान के बगल में बने शौचालय के ऊपर से छत पर चढ़ कर जीने का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे और दो कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी बन्द कर दी और बक्से में रखा हुआ लाखों का गहना जिसमें सोने की दो माला, दो अंगूठी, सोने का मांग टीका,नथुनी,कान का झाला,दो सोने की अंगूठी,एक सोने का हार,चांदी का पायल चोर चुरा ले गए। बृजभान ने बताया कि मैं अपनी दो दो गायों को 175000 रुपये में एक सप्ताह पूर्व ही बेचा था। वह पैसा भी उसी बक्से में रखा था । जिसका ताला तोड़कर चोर नगदी भी उठा ले गए। बृजभान यादव द्वारा मंगलवार को तहरीर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं है। जबकि अबतक गांव में एक माह के अंदर तीन भीषण चोरी हो चुकी है। पर पुलिस ने एक भी चोरी का खुलासा अबतक नही कर सकी है। जबकि आये दिन जीयनपुर पुलिस चोरी में कई चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पर मात्र तीन जनरेटर ही अबतक चोरी के बरामद हुए बाकी अभी भी आधा दर्जन से ऊपर जनरेटर एव घरो में चोरी हुई पर पुलिस ने चोरी का खुलासा नही कर सकी जो लोगो मे चर्चा बनती जा रही है।
No comments:
Post a Comment