Monday, January 4, 2021

कन्वर्जन कास्ट के खातों में अंतरण न करने पर प्रधानाचार्यों को फटकार।

कन्वर्जन कास्ट के खातों में अंतरण न करने पर प्रधानाचार्यों को फटकार।

एसडीआई का एक सप्ताह में कन्वर्जन कास्ट खातों में ट्रांसफर  का निर्देश। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी बीआरसी कार्यालय अजमतगढ़ के सभागार में सोमवार को प्रधानाचार्यो की बैठक में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खाद्यान्न और कन्वर्जन कास्ट बच्चों के खातों में अंतरित न करने को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की और एक सप्ताह के अंदर हर हाल में खातों में भेजने का निर्देश।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने 2019 -20 कंपोजिट ग्रांट के द्वारा कराए जाने वाले पांच इंडिकेटर्स एवं 2020- 21 के  कंपोजिट ग्रांट के सापेक्ष कराए जाने वाले रनिंग वाटर ,मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट ,रसोईघर का सुंदरीकरण, विद्युत संयोजन एवं वायरिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेने के लिए प्रधानाध्यापकों को  निर्देश दिया गया। साथ ही उपभोग निर्धारित प्रपत्र  अविलंब जमा करने को कहा। बैठक में प्रत्येक विद्यालय में सहज पुस्तिका एवं ध्यानाकर्षण, आधारशिला संदर्शिका की उपलब्धता की भी समीक्षा  की गई। लाकडाउन अवधि के 76 दिनों के खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट के बच्चों के खातों में प्रेषण की सूचना अविलंब उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया तथा माह जुलाई एवं अगस्त के 49 दिन के खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट को बच्चों के खातों में अतिशीघ्र प्रेषित करने हेतु आदेशित किया गया।
ई- पाठशाला के अंतर्गत शिक्षण हेतु किए जा रहे अनेक प्रकार के प्रयासों की समीक्षा की गई। शिक्षक संकुल को प्रेरणा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन एवं शत प्रतिशत डीसीएफ फॉरमैट पूरी करने के लिए अंशु राय एवं कमल लाइन यादव की प्रशंसा की गई। बैठक में कमलनयन यादव ,विमल प्रकाश, राजेंद्र मौर्य अंशु राय राजमणि शर्मा, राम सिंह ,जय रत्न त्रिपाठी ,प्रहलाद राम,अमिताभसिंह,विद्यावाचस्पति राही ,दीपचंद प्रसाद ,धनंजय मिश्र, सत्य प्रकाश सिंह आदि प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment