Friday, August 30, 2024

जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसी कंप्रेसर हुआ चोरी।

जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एसी कंप्रेसर हुआ चोरी।

जीयनपुर कोतवाली में दी एसी कंप्रेसर चोरी की तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर से एसी कंप्रेसर हुआ चोरी कोतवाली पर दी तहरीर।
गुरुवार व शुक्रवार की रात में जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेढ़ टन की एसी कंप्रेसर अधीक्षक कक्ष में लगाई गई थी। जिसका बाहर एसी कंप्रेसर लगा हुआ था। अज्ञात चोरों के द्वारा एसी कंप्रेसर व तार काट कर उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह तैनात स्टाप नर्स सुनीता राय ने देखा और डॉक्टर राजीव कुमार को सूचित किया और जिसकी सूचना जीयनपुर कोतवाली पर दी गई।वही विभाग के उच्च अधिकारियों को भी चोरी की घटना की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर हुई चोरी से परिसर में स्थित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह के सहयोगियों की दो गांवों की जमीन कुर्क।

ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह के सहयोगी की जमीन कुर्क।

अभियुक्त के ऊपर एक दर्जन से ऊपर मुकदमे दर्ज है।

दो गाटा की कुल 75 लाख से उपर की जमीन दो गांवो में की गई कुर्क।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव में मेवालाल यादव पुत्र देवनारायन यादव जो गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त व गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी व सीओ सगड़ी और कोतवाल जीयनपुर सहित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 81/0.083 हेक्टर कसड़ा आइमा जिसकी कुल लागत बाजारू मूल्य 50 लाख 4000 हजार है। एवं बृजेश यादव पुत्र मेवालाल यादव के नाम से छतरपुर खुशहाल में गाटा संख्या 30/0.1597 हेक्टेयर जमीन है।जिसकी बाजार मूल्य 24 लाख 96 हजार रुपये है। मौके पर पहुंच कर डुग्गी पिटवाकर प्रशासन द्वारा कुर्क कर ली गई।और उक्त जमीन की संरक्षण तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे को सुपूर्द कर दिया गया। इस दौरान बताया जा रहा है कि मेवालाल यादव एवं बृजेश यादव असामाजिक गतिविधियों द्वारा और असामाजिक क्रियाकलाप करके धन शोधन कर खरीदी गई जमीन थी जो की जेल में बंद टॉप टेन माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह का सहयोगी बताया जा रहा है। जिस पर लगभग एक दर्जन से ऊपर मुकदमे दर्ज है। जिसे उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार एवं क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी व कोतवाल जीयनपुर विवेक कुमार पान्डेय व जीयनपुर थाने की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर डुग्गी पिटवाकर बाकायदा जमीन को कुर्क कर लिया गया। जमीन कुर्क होने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पिछले वर्ष मास्टर हत्याकांड का आरोपी भी बताया जा रहा है। दोनों ही जमीनों का बाजार मूल्य लगभग 75 लाख रुपये रखी गई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जो कुण्टू सिंह का सहयोगी है और पूर्व में असामाजिक गतिविधियों के तहत गैंगस्टर एक्ट में पाबंद था। जिसकी दो गांव में जमीन थी जिसे कुर्क कर लिया गया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 75 लाख रुपये से ज्यादा है।

देश को चीन पाकिस्तान छू भी नही सकता सपने भले देख ले::कर्नल जीडी बक्शी

देश को चीन पाकिस्तान छू भी नही सकता सपने भले देख ले::कर्नल जीडी बक्शी

जनपद की यह पावन भूमि योद्धाओं की है,सेना में जाने के लिए युवाओं में भरा जोश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर अंजान शहीद के शहीद पार्क में शहीद रामसमुझ यादव की 24वीं कारगिल शहीद मेला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वांचल के कई जिलों के 30 शहीद परिवारों को सम्मानित किया एवं अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट की गई। इस दौरान अतिथियों को भी अंग वस्त्रम एवं मोमेंटो व स्मृति चिन्ह भेंट की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके पूर्व शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ यादव उनके छोटे भाई प्रमोद यादव सहित उनके परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया साथ ही साथ कारगिल शहीद के मुख्य अतिथि कर्नल जीडी बक्शी एवं दीपचंद वर्तमान सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भोजपुरी कलाकार गोलू राजा एवं अनुपमा यादव ने बेहतरीन भोजपुरी गीतों से शराबोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीडी बक्शी ने कहा कि यह जनपद की पावन भूमि है जो नायकों से भरी हुई है मैंने अपने जीवन में पांच-पांच युद्ध और ऑपरेशन किया। 1965 के युद्ध के बाद में सेना में घर के न जानकारी में गया। 1971 में भर्ती हुआ मुझे बहुत से कुछ देखने को मिला 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को हमने समर्पण करते हुए देखा है एवं पाकिस्तानियों के दो टुकड़े होते हुए हमने देखा एवं पाकिस्तानियों को बच्चों की तरह रोते हुए भी देखा है। सेवा में जो भी शहीद होता है। वह मातृभूमि की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर देता है।मुझे इस क्षेत्र की मां के प्रत्येक घरों से एक बच्चा सेवा के लिए चाहिए बल्कि आप सैनिक ना बनकर एनडीए से अफसर बने।आप में वह उर्वरा शक्ति है जो देश के लिए काम आ सकती है। कुमाऊं रेजीमेंट देश का एक ऐसा रेजीमेंट है जो अल्हड़ नौजवानों और जाटो का है जो देश के लिए हमेशा काम आया है। पूरे देश में हम बहुत जगह गए पर इस तरह का जज्बा शहीद परिवार में नहीं देखा जो अपने बेटे की शहादत दिवस पर इस तरह का आयोजन करते हो जो पूरे देश में एक मिसाल है। शहीद होने पर दो-चार महीने तो शहीद परिवार के लिए लोग आते जाते हैं पर कुछ दिन बाद सब भूल जाते हैं। शहीदों की कुर्बानियों को लोग भूल जाते हैं। पर ऐसी कुर्बानी को रामसमुझ यादव का परिवार किस तरह से जिंदा रखा है। यह पूरे देश में एक मिसाल है। भारत का कोई भी दुश्मन हो वह इसी जज्बा जुनून और शहीदों की वजह से जाना और पहचाना जाता है। जिससे पूरी दुनिया जानती है। भारत को चीन या पाकिस्तान छू भी नहीं सकता है। ऐसा वीर योद्धा नायक हमारे बीच दीपचंद जो कारगिल में अपने हाथ और पैर खो दिए पर आज भी देश के लिए मर मिटने को तैयार है। हमें ऐसे वीर सपूतों की जरूरत है जिनके अंदर जज़्बा और जोश आज भी जिंदा है। उन्होंने नौजवानों में जमकर जोस भरा और सेना में जाने की अपील की। कारगिल नायक योद्धा दीपचंद ने कहा कि देश के लिए सिर्फ जय श्री राम और भारत माता की जय बोलने से काम नहीं चलेगा बल्कि अपने अंदर एक देश की सेवा करने के लिए जज्बा होना चाहिए उसे जज्बा को हमें जिंदा रखने की जरूरत है। आज रामसमुझ यादव की 24वीं शहादत दिवस मनाया जा रहा है। पर यह देखते-देखते समय गुजर गया और पता ही नहीं चलता यह परिवार जिस तरह से शहीद रामसमुझ यादव की शहादत दिवस मानता है यह पूरे देश में एक मिसाल है। जबकि इस तरह का कार्यक्रम पूरे देश में कहीं नहीं मनाया जाता जो स्वयं अपने पैसे अपने खर्चे से इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है।सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जो सम्मान शहीदों को मुलायम सिंह यादव ने 1996 के दौरान दिया  आज भी जिंदा है और उसे आगे और बेहतर करने की जरूरत है।जिससे कि सैनिक का शव सम्मान उसके घर पहुंचाया जाता है। पर पहले सिर्फ टोपी आती थी। पर अब उनकी पार्थिव शरीर पूरी आती है। और वह भी सम्मान के साथ। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं की अग्नि वीर योजना को समाप्त करके पुरानी भर्ती प्रक्रिया लागू किया जाए अन्यथा जब तक यह लागू नहीं होगी हम मानने वालों में से नहीं है। इस दौरान प्रमोद यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त लोगों को बधाई दी। इस दौरान विधायक संग्राम यादव,विधायक बेचई सरोज,विधायक एच एन सिंह पटेल,विधायक नफीस अहमद,पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव,सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,विजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, राजेश यादव,प्रमोद यादव,राजेंद्र सिंह, विश्वप्रकाश सिंह मुन्नू,मनोज यादव गीतकार सहित एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कियें। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी।

Thursday, August 29, 2024

उपजिलाधिकारी ने तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी ने तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़,जीयनपुर और बिलरियागंज का उप जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण दियें आवश्यक दिशा निर्देश। बुधवार की रात्रि में उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने अजमतगढ़, जीयनपुर और बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान प्रभारी डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी व चंद्रशेखर गौतम सहित सभी प्रभारी को स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई व मरीजों की देखभाल के साथ सभी तैनात कर्मचारीयों को तत्परता पूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटने लगा घाघरा नदी का जलस्तर,पर अभी खतरा निशान से 21 सेमी पार।

घटने लगा घाघरा नदी का जलस्तर,पर अभी खतरा निशान से 21 सेमी पार।

जलस्तर घटने के साथ घटा दी गई नावों की संख्या,पानी भरे रास्तों पर आवागमन कर रहे लोग।

24 घंटे में दर्ज की गई 26 सेमी की कमी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी की घटने लगी है। जलस्तर  26 सेमी घटने के बाद जलस्तर 71.89 मीटर पर पहुंच गया। यानी खतरा निशान 71.68 मीटर से अभी 21 सेमी नदी ऊपर बह रही है। बुधवार को जलस्तर 72.15 मीटर रिकार्ड किया गया था। जलस्तर घटने के साथ प्रशासन ने नावों की संख्या भी घटा दी है। मंगलवार तक चलने वाली 61 नाव की जगह बुधवार को 51 तो गुरुवार को 40 कर दी गई। अभी भी दर्जन भर गांवों के रास्ते पानी में डूबे हैं। चक्की हाजीपुर गांव बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है और कुछ नांव से तो कुछ पानी में पैदल होकर आवागमन करना पड़ रहा है। कारण कि रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बाजार का सफर हर किसी के लिए जरूरी है। खेतों में पानी होने के कारण हरे चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण महुला-गढ़वल बंधे के दक्षिण से अभी भी 5 से 6 किलोमीटर की दूरी तय करके पशुओं के लिए हरा चारा लेकर घर जा रहे हैं। हरैया विकासखंड के 20 विद्यालय अभी भी बंद हैं। इसमें से 6 विद्यालय परिसरों में पानी भरा हुआ है तो 14 बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। देवारा खास राजा ग्रामसभा के झगरहवा का पुरवा, कोमल का पुरवा,बासू का पुरवा, बगहवा का पुरवा, लाला का पुरवा, पालकी का पुरवा,बांका, बूढ़नपट्टी, सोनौरा, अजगरा मगर्बी,अभ्भन पट्टी, भदौरा, शाहडीह सहित 17 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन ग्रामों के रास्ते से पानी तो हट गया है की समस्या बरकरार है मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।

बाढ़ प्रभावित 18 गांवों के परिवारों को मिलेगा खाद्यान्न के साथ लाई-चना।

बाढ़ प्रभावित 18 गांवों के परिवारों को मिलेगा खाद्यान्न के साथ लाई-चना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के बाढ़ प्रभावित 18 गांवों के लोगों को देर से ही सही लेकिन अब प्रशासन की ओर से कुछ राहत मिलने वाली है। वितरित किए जाने वाले सामान को रामनगर कुकरौछी स्थित गंगा गौरी डिग्री कालेज में गुरुवार को उतारा गया। तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि वितरित किए जाने वाले राशन किट में 5 किलो लाई, 2 किलो भुना चना,1 किलो गुड़, 10 पैकेट बिस्किट,एक पैकेट माचिस, मोमबत्ती, 2 नहाने का साबुन, 1 पैकेट नमक, 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 10 किलो आलू और पानी के लिए 20 लीटर का जरीकेन दिया जाएगा।

जुआ खेलने पर जीयनपुर पुलिस ने चार पर दर्ज किया मुकदमा।

जुआ खेलने पर जीयनपुर पुलिस ने चार पर दर्ज किया मुकदमा।

जीयनपुर पुलिस ने 2140 रुपए व ताश के पत्ते कियें बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेलने पर पुलिस ने चार पर दर्ज किया मुकदमा 2140 रुपए व ताश के पत्ते कियें बरामद। बुधवार की रात्रि में जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एसआई विजय सिंह गौड़ ने मुखबिर की सूचना पर लध्धाशाह बाबा की मजार के समीप जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर छापेमारी की इस दौरान मौके से जुआ के 2140 रुपए व ताश की बावन पत्ते बरामद कियें।वहीं इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद,मोहम्मद हारुन पुत्र अब्दुल खालिद,उस्मान पुत्र फैयाज,रहमान पुत्र रहीम निवासीगण नौसहरा के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में नथ्थूपुर में विशाल मेला का आयोजन।

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में नथ्थूपुर में विशाल मेला का आयोजन।

शहीद मेला में कारगिल युद्ध के जीवित नायक मुख्य आकर्षण।

शहीद मेला पर धोबिया नृत्य व कहरवा नृत्य और जांघिया नृत्य का होगा प्रस्तुतीकरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की याद में वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान 30 अगस्त को शहीद हुए प्रतिवर्ष अंजान शहीद के नथ्थूपुर में शहीद पार्क के विशाल मैदान में शहीद मेले का आयोजन आज किया जा रहा है।शहीद मेला में मुख्य आकर्षण मेजर जनरल जी0डी0 बक्शी व वीर नायक दीपचंद जो कारगिल युद्ध के जीवित नायक का सम्मान वही पूर्वांचल के शहीद परिवारों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें धोबिया नृत्य, कहरवा नृत्य व धोबिया नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। नथ्थूपुर निवासी किसान राजनाथ यादव व प्रतापी देवी के बड़े पुत्र 30 अगस्त 1977 को पैदा हुए रामसमुझ यादव बचपन से ही देश की सेवा के जज्बे के साथ मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा के बाद गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी से स्नातक की परीक्षा पास कर वर्ष 1997 में सेना के तेरह कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए प्रशिक्षण के बाद जिनकी पहली तैनाती सियाचिन ग्लेशियर पर हुई वहीं वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान 30 अगस्त 1999 को देश के लिए वीरता पूर्वक युद्ध करते हुए तुरतुक 5685 पहाड़ी जिस पर पाकिस्तान के सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। को भारतीय सैनिकों ने आक्रमण कर अंतिम सबसे ऊंची पहाड़ी को खाली कराते समय रामसमुझ यादव ने वीरता के साथ लड़ते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए इस दौरान दुश्मनों की हमले में शाहिद हो गये। जिसके बाद उनके छोटे भाई प्रमोद यादव प्रतिवर्ष उनकी याद में शहीद मेले का आयोजन किया जाता है। कारगिल शहीद रामसमुझ के याद में यह मेला प्रतिवर्ष भव्य तरीके से लगाया जाता है जहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस बार शहीद मेले को फिर से पुराने तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया जा रहा। प्रमोद यादव ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर कारगिल युद्ध के जीवित नायक मेजर दीपचंद व मेजर जनरल जीडी बक्शी मुख्य आकर्षण के साथ विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेंद्र यादव वही पूर्वांचल के शहीद परिवारों को सम्मानित करने के साथ प्रसिद्ध गायक गोलू राजा व अनुपम यादव देशभक्ति की गीतों से शराबोर करेंगे। शुक्रवार को शहीद मेले की भव्य आयोजन की तैयारी पुरी की जा चुकी है शहीद पार्क शहीद मेला को लेकर सजकर तैयार है।शहीद मेला को लेकर स्थानीय व जनपद के लोग उत्साहित हैं। शहीद मेला की झलकियां देखने के लिए शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

अलीपुर गांव में प्रशासन का चला बुलडोजर हटाया गया अवैध अतिक्रमण।

प्रशासन का चला बुलडोजर हटाया गया अवैध अतिक्रमण।

अल्लीपुर ग्राम पंचायत में स्थित पोखरी से हटाया गया अवैध अतिक्रमण।

न्यायालय के बेदखली आदेश पर तीन पक्की कोठरी व दो कटरैन हुआ जमीदोज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर ग्राम पंचायत में स्थित पोखरी से हटाया गया अवैध अतिक्रमण प्रशासन का चला बुलडोजर हटाया गया अवैध अतिक्रमण न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद तीन पक्की कोठारी व दो कटरैन हुआ जमींदोज।गुरुवार को दिन में 2:00 बजे अल्लीपुर ग्राम पंचायत में स्थित पोखरी गाटा संख्या 14/0.052 हेक्टेयर लगभग 14 बिस्वा जिस पर शकील आदि पुत्रगण कबीर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की वही सगड़ी तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश पर उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के द्वारा नायब तहसीलदार रणजीत सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह लेखपाल कैलाश यादव रामसागर सोनी रघुवंश राजदेव की टीम ने जीयनपुर एस आई अभिषेक यादव व पुलिस बल के साथ पंहुची जहां पोखरी की पैमाइश कर पूर्व से नोटिस के बाद बुलडोजर से पोखरी से शमीम पुत्र अब्दुल हई की एक पक्की कोठरी व दो कटरैन और शकील आदि पुत्रगण कबीर की दो पक्की कोठरी को हटाया गया इस दौरान दोनों पक्षों के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं पोखरी से अवैध अतिक्रमण हटाया गया जिसको लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करते रहे।

Wednesday, August 28, 2024

घटने लगा घाघरा का जलस्तर समस्या बरकरार।

घटने लगा घाघरा का जलस्तर समस्या बरकरार।

घटते जलस्तर के बीच लोग पानी से होकर कर रहे आवागमन।

लोगों को आवागमन के लिए चलाई जा रही 51 नाव,
जलस्तर 33 सेमी घटा पर अभी खतरा निशान से 47 सेमी पार।

51वें दिन भी तीन बैराजों से 2,2 5,810 पानी हुआ डिस्चार्ज

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन अभी भी घाघरा नदी खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। घटते जलस्तर को देखते हुए 61 नांव की जगह 51नांव कर दी गई है। ग्रामीणों की समस्याएं अभी बरकरार है। बाढ़ प्रभावित कुछ क्षेत्रों में पानी का जलस्तर कम होने से नांव का संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे लोग रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं बाजार  से होकर सामानों को लेकर पैदल सामानों के साथ घर जा रहे है। अभी भी 17 गांव के रास्ते पानी से डूबे हुए हैं। खेतों में पानी होने के कारण हरे चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है पशु सड़ा गला चारा खाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण महुला गढ़वल बंधे के दक्षिण से अभी भी 5 से 6 किलोमीटर की दूरी तय करके पशुओं के लिए हरा चारा लेकर घर को जा रहे हैं। हरैया विकास खंड के 20  विद्यालय अभी भी  बंद है। जिसमें 6 विद्यालयों में परिसर में पानी भरा हुआ है 14 विद्यालय बाढ़ के पानी से गिरे हुए हैं। घाघरा नदी  बुधवार में घटाव दर्ज किया गया, तो जलस्तर में 33सेमी की कमी दर्ज की गई। लेकिन नदी अभी खतरा निशान से 47सेमी ऊपर बह रही है।वैसे तीन महीने जलस्तर में उतार -चढ़ाव के कारण प्रशासन अलर्ट है और तहसील प्रशासन की ओर से हर पल नजर रखी जा रही है। बुधवार को 33सेमी घटाव के बाद मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर से 47 सेमी ऊपर यानी 72.15मीटर पर नदी बह रही है। मंगलवार को जलस्तर 72.48 मीटर रिकार्ड किया गया था। अभी भी 17 गांवों की 14 हजार आबादी के लिए नांव ही आवागमन का सहारा बना हुआ है। हालात को देखते हुए। आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएसी की फ्लड कंपनी तैनात कर दी गई है। नाव की संख्या 61से घटाकर 51 की जा चुकी है। देवारा खास राजा ग्रामसभा के झगरहवा का पुरवा, कोमल का पुरवा, बासू का पुरवा, बगहवा का पुरवा, चक्की हाजीपुर, लाला का पुरवा, पालकी का पुरवा, बांका, बूढ़नपट्टी, सोनौरा, अजगरा मगर्बी, अभ्भन पट्टी, भदौरा, शाहडीह सहित 17 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इस बीच 51वें दिन भी तीन बैराजों से छोड़े गए 2,25,810 क्यूसेक पानी से बाढ़ का खतरा बरकरार है।

उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण,शिक्षामित्र अनुपस्थित।

उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण,शिक्षामित्र अनुपस्थित।

86 छात्र छात्राओं को पेंशल व कॉपी किया वितरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ खंड शिक्षा क्षेत्र में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दो प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण शिक्षामित्र मिली अनुपस्थित,वही अजमतगढ में 86 छात्र-छात्राओं को कापी और पेंशल किया वितरित। बुधवार की सुबह 8:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार व एक शिक्षक प्रशिक्षण कर रहे थे। वहीं कार्यवाहक उमा परवीन मौजूद मिली। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्षा में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की जानकारी ली। वहीं 86 छात्र-छात्राओं को पेंशल व कापी वितरित की जिसके बाद में मेंघई में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया प्रधानाध्यापक रामदास विद्यार्थी सहित शिक्षक मौजूद रहे। पर शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली जिनको उपस्थित पत्रिका पर गैर हाजिर किया। कुछ देर बाद शिक्षा मित्र जांच के दौरान आ गई। जिनको कड़ी फटकार लगाई उपजिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि शिक्षामित्र नियमित रूप से अनुपस्थित रहती हैं जिसके बाद निरीक्षण किया उपजिलाधिकारी के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण से शिक्षकों में हड़ताल मच गया। वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि नियमित रूप से प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा और गैर हाजिर शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sunday, August 25, 2024

विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

विश्व हिंदू परिषद संस्कारवान बनाने का करती है कार्य: मुकेश समरसता प्रमुख विहिप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रजादेपुर मठ पर समारोह पूर्वक विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया क्षेत्र समरसता प्रमुख विहिप मुकेश ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद लोगों को संस्कारवान बनाने का कार्य करती है।रविवार की शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक राजदेपुर मठ पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्र समरसता प्रमुख मुकेश भाई जी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद का गठन भटके हुए हिंदू के घर वापसी करने के लिए हुआ था। साथ ही साथ विश्व हिंदू परिषद में श्रीराम जन्मभूमि रामसेतु जैसे कई धार्मिक आंदोलन का नेतृत्व किया राम मंदिर का निर्माण कराया आदिवासी वनवासी क्षेत्र में विद्यालय छात्रावास खोलकर लोगों के सेवा कार्य के साथ-साथ लोगों को संस्कारवान बनाने का कार्य करती हैं। इस दौरान मनोज शाही,रणविजय सिंह,रामकृष्ण मिश्रा,आनंद सिंह,अभिषेक सिंह,उधम सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विश्व हिंदू परिषद के विषय में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजादेपुर मठ के बाल मंहथ शिवसागर भारती,हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह,मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू,यश सिंह,अनिल मिश्रा,महवीर सिंह,अश्वनी गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव, देवनाथ,सोनू सिंह,सुबोध सिंह, जितेंद्र राय,दुर्गेश मिश्रा,चंद्रशेखर सिंह,निखिलेश सिंह,विक्रम सिंह, शेषनाथ मौर्य,जेपी राय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

घाघरा नदी के जल से एक दर्जन गांव पानी से घिरे।

घाघरा नदी के जल से एक दर्जन गांव पानी से घिरे।
    
घाघरा नदी खतरा बिंदु से 94  सेमी ऊपर बह रही।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि।

दर्जनों गांवों के रास्ते जलमग्न चार दर्जन से अधिक नांव का संचालन शुरू।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में पांच दिनों से वृद्धि हो रही घाघरा नदी खतरा बिंदु से 94 सेंटीमीटर ऊपर बह रही वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई नदी के जलस्तर में वृद्धि से दर्जनों गांव के रास्ते जलमग्न हो गए।वहीं लगभग एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे।रविवार को घाघरा नदी खतरा बिंदु से 94 सेमी ऊपर बह रही है घाघरा नदी की पानी से चक्की,सोनौरा, साहडीह, मानिकपुर भदौरा,देवाराखास राजा सहित एक दर्जन गांव घाघरा नदी के पानी से घिर चुके हैं। वहीं दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा चार दर्जन से अधिक नांव का संचालन किया जा रहा है वहीं घाघरा नदी का जलस्तर  एक सप्ताह घटने के बाद पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि हो रही वहीं सुबह से मात्र दो सेमी की वृद्धि दर्ज की गई नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कटान नहीं हो रही घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 94 सेमी ऊपर  बह रही है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की फसल डूबने से पशुओं के चारे के भी समस्या बढ़ गई है। घाघरा नदी का जलस्तर रविवार की शाम 4 बजे 72.62 मीटर पर वही शनिवार की शाम 4:00 बजे 72.52 मीटर रहा घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण।

बाढ़ चौकी सहित राहत शिविर का किया निरीक्षण।

किसानों को स्वास्थ्य व पशुचारे की व्यवस्था को किया निर्देशित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से ऊपर बह रहा जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने किया औचक भ्रमण घाघरा नदी का जलस्तर,बाढ़ चौकी व राहत शिविर का किया निरीक्षण किसानों के पशुचारे व मेडिकल उपलब्ध कराने के निर्देश।
रविवार को दिन में 12:00 बजे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह  ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का औचक भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने बदरहुआ नाला पर जलस्तर की अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव से जानकारी ली और बंधे के रखरखाव सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं बाढ़ चौकी चक्की हाजीपुर और गांगेपुर पर निरीक्षण किया इस दौरान बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों को बाढ़ से प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। वहीं चक्की हाजीपुर में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार से स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी वेनम सहित अन्य आवश्यक दवा की उपलब्धता परखी और स्वास्थ्य विभाग को सचेत और सतर्क रह कर ग्रामीणों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया वहीं किसानों को पशुचारा उपलब्ध कराने के लिए पशु विभाग को निर्देश दिया। इस दौरान भदौरा पर नवनिर्मित कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि लगभग 50 नांव का संचालन किया जा रहा है। वही बढ़ते जलस्तर पर नियमित भ्रमण करने व घर में पानी घुसने पर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के साथ सुविधाओं को देखने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,एसडीओ अरविंद यादव,धनंजय कुमार, संजय,रत्नेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Friday, August 23, 2024

घाघरा नदी खतरा बिंदु से 54 सेमी ऊपर बह रही।

घाघरा नदी खतरा बिंदु से 54 सेमी ऊपर बह रही।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 33 सेमी की वृद्धि।

दर्जनों गांवों के रास्ते जलमग्न आवागमन में दिक्कत।   

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तिन दिनों से लगातार प्रति घंटा एक सेमी से अधिक की वृद्धि हो रही घाघरा नदी खतरा बिंदु से 54 सेंटीमीटर ऊपर बह रही वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 33 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई नदी के जलस्तर में वृद्धि से दर्जनों गांव के रास्ते जलमग्न हो गए लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। शुक्रवार को घाघरा नदी खतरा बिंदु से 54 सेमी ऊपर बह रही है घाघरा नदी की पानी से चक्की, सोनौरा, साहडीह, मानिकपुर सहित दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है,गांव के स्कूली बच्चों,वृद्ध,बच्चे,युवा सभी को आवागमन में हो रही है परेशानी। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बाजार आने जाने वाली महिलाएं दवा लेने वाले महिलाएं पुरुष को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।वहीं घाघरा नदी का जलस्तर एक सप्ताह घटने के बाद तीन दिनों से लगातार बढ़ रही है। प्रति घंटा एक सेमी से अधिक की रफ्तार से नदी बढ़ रही है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कटान नहीं हो रही घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 54 सेमी ऊपर  बह रही है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां कई गांव घिरते नजर आ रहे हैं।वहीं गांव में लोगों को प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। साथ ही आवागमन की समस्या बढ़ती जा रही है। पशुओं के चारे के भी समस्या बढ़ रही है। घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे 72.22 मीटर पर वही गुरुवार की शाम 4:00  बजे 71.89 मीटर रहा घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 33 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।

युपी प्रीमियर लीग में ध्यान प्रताप सिंह का हुआ चयन क्षेत्र में खुशी।

युपी प्रीमियर लीग में ध्यान प्रताप सिंह का हुआ चयन क्षेत्र में खुशी।

गोरखपुर लायंस टीम से खेलेंगे प्रीमियर लीग।

परिवार गांव क्षेत्र में चयन से खुशी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चंगईपुर गांव निवासी युवक का यूपी प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में हुआ चयन गोरखपुर लायंस टीम से खेलेंगे प्रीमियर लीग चयन से परिवार गांव क्षेत्र में खुशी बधाई देने वालों का लगा तांता।चंगईपुर निवासी ध्यान प्रताप सिंह पुत्र भूपेंद्रनाथ सिंह का युपी प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में चयन किया गया जो टूर्नामेंट में गोरखपुर लायंस टीम की तरफ से क्रिकेट खेलेंगे प्रीमियर लीग आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में तीसरा सीजन आयोजित किया जा रहा है जो 25 अगस्त से लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। ध्यान प्रताप सिंह का चयन गोरखपुर लायंस टीम में होना इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार और गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी वहीं उनके पिता भूपेंद्र नाथ सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पिता भूपेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि हम अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत गर्वित हैं। हमने हमेशा उसके क्रिकेट के शौक को प्रोत्साहित किया पूर्व में भी ध्यान प्रताप सिंह प्रदेश व राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिभाग कर चुके हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह उर्फ पप्पू, जयप्रकाश सिंह,यशवंत सिंह, रमेश सिंह,राधेश्याम सिंह खटालू, प्रेम सिंह रहें।

बिजली विभाग के ठेकेदार की कनपटी में गोली मारकर हत्या, झाड़ी में मिला शव।

बिजली विभाग के ठेकेदार की कनपटी में गोली मारकर हत्या, झाड़ी में मिला शव।

मृतक के सीने पर रखा मिला तमंचा,जेब से मिला सुसाइड नोट। 

फॉरेंसिक टीम और पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गांव के पास स्थित पुलिया के पास बिजली विभाग के ठेकेदार 52 वर्षीय जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव की शुक्रवार को भोर में गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या कर बदमाशों ने शव को पुलिया के पास स्थित झाड़ी में फेंक दिया और मृतक के सीने पर तमंचा रख दिया। सुबह टहलने गए लोगों ने मृतक को देखा तो इसकी सूचना इमिलिया पुलिस चौकी को दी।मौके पर पहुंचीं इमिलिया चौकी पुलिस ने इस बात की जानकारी अपने अधिकारीयों को दी।जानकारी होते ही सीओ सगड़ी शुभम तोदी और एसपी ग्रामीण चिराग जैन और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया गया। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
जीयनपुर कोतवाली के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव के निवासी जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव पुत्र रामनारायन लाल बिजली विभाग में निविदा पर विद्युत उपकेंद्र अमुवारी नरायनपुर में लाइनमैन का काम करते थे। पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने निविदा की नौकरी छोड़ दी थी और विभाग में ही बिजली का पोल लगाने की ठेकेदारी के साथ जमीनों के लेनदेन का भी धंधा करते थे। मृतक ने कुछ समय पहले शहर कोतवाली के पटखौली में मकान बना लिया था। जहां पर उनकी पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। मृतक की पत्नी सरिता श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय उमरौलादेह मुबारकपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मृतक का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। 2022 में सरिता श्रीवास्तव ने मृतक के खिलाफ आजमगढ़ शहर कोतवाली में भादवि की धारा 377 के तहत घरेलू हिंसा और तलाक का मुकदमा भी दर्ज कराया था। शुक्रवार को सुबह इमिलिया पुलिस चौकी के पास झाड़ी में मृतक का शव पड़ा हुआ था। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल के आसपास का भी निरीक्षण किया। 
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर सभी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है। मृतक के पॉकेट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट की भी सत्यता की जांच की जा रही है। मौत के अन्य कारणों की भी गहनता से जांच हो रही है। जांच में फॉरेंसिक टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।=========
ठेकेदार की हत्या के चाहे जो भी कारण हो लेकिन दबी जुबान से लोग इसे आशनाई का भी मामला बता रहे हैं। मृतक का उसकी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।जिसके चलते वह अकेले ही रहता था।एक विवाहित महिला से उसका अवैध संबंध होने की भी बात कही जा रही है। कुछ दिन पहले मृतक ने अमुवारी नरायनपुर में ही दो बिस्वा जमीन लेकर घर बनवाना शुरू किया था। बिजली विभाग की ठेकेदारी मे कई लोग मृतक के साथ हिस्सेदार थे। ठेकेदारी के विवाद में भी हत्या की आशंका के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।